Physics:Nyutan ke gati vishyak niyam in hindi |Speed GK

Nyutan ke gati vishyak niyam in hindi

न्यूटन ने गति विषयक के तीन नियम प्रस्तुत किये इनका पहला नियम जड़त्व  का नियम भी कहलाता है| न्यूटन की पुस्तक का  नाम "प्रिंसीपिया" है |
Nyutan ke gati vishyak Niyam

प्रथम नियम 

यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है,तो वह विराम अवस्था में रहेगी यदि वह गति अवस्था में चल रही है तो वह ऐसे ही चलती रहेगी जब तक उस पर बाहर से कोई बल न लगाया जाए |इस नियम को हम गैलिलियो का नियम तथा जड़त्व का नियम भी कहते हैं |
  • रुकी हुई गाड़ी के अचानक चल जाने पर उसमें बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते हैं इसी प्रकार  चलती हुई गाड़ी के अचानक रुक जाने पर यात्री आगे की ओर झुक जाते हैं |
  • पेड़ के हिलने से उसके फल टूटकर नीचे गिर जाते हैं |
  • बंदूक की गोली से शीशे में छेद हो जाता है जबकि पत्थर मारने पर शीशा टूटकर बिखर जाता है 

दूसरा नियम 

किसी वस्तु पर कार्य करने वाले बल का मान वस्तु के द्रव्यमान तथा वस्तु में उत्पन्न त्वरण के गुणनफल के समानुपाती होती है |
  • कांच के बर्तन को पैक करने से पहले भूसे अथवा कागज़ में लपेटा जाता है |
  • क्रिकेट खेलते समय यदि कोई खिलाड़ी अपने गेंद को कैच करता है तो वह अपने हाथ थोड़ा पीछे करते गेंद को पकड़ता है |

तृतीय नियम 

प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया अवश्य होती है |
  • बन्दूक से गोली छोड़ते समय,बन्दूक पीछे की ओर हट जाती है |
  • नाव से जमीन पर उतरते समय ,नाव अपने आप पीछे हट जाती है |
  • राकेट जब गति करता है तब गति के दौरान ईंधन गैसे तेजी से नीचे की ओर खिसकतीं हैं जिसकी प्रतिक्रिया के कारण राकेट ऊपर की ओर बढ़ता है |
नीचे Comptitive Exam में पूछे गए One Liner Questions और  Answers दिए गए   हैं|
  1. गैलीलियो  का नियम कहतें है ?   - न्यूटन के पहले नियम को 
  2. जड़त्व का नियम किस नियम को कहते है ?   - न्यूटन का पहला नियम  (SSC-2006)
  3. न्यूटन ने गति के कितने नियम दिए ?   -
  4. न्यूटन के किस नियम से हमें बल की परिभाषा मिलती है ?    - पहला नियम 
  5.  कार्य द्वारा प्राप्त ऊर्जा क्या कहलाती है ?   - यांत्रिक ऊर्जा 
  6. वायुयान खड़े लूप में हवाई करतब दिखता है ?      - अभिकेंद्रिय बल के कारण 
  7. एनीमोमीटर से क्या मापा जाता है ?      -  पवन का वेग 
  8. संवेग को दुगना करने पर ऊर्जा कितने गुना हो जायेगी ?   - चार गुना 
  9. एक अश्व शक्ति बराबर होता है ?- 746 वॉट 
  10. दाब कैसी राशि है ?      - अदिश 
  11. दाब बढ़ने पर बर्फ क्या प्रभाव पड़ता है ? -गलनांक घटता (SSC-INCOME-TAX-2004)
  12. पास्कल  किसका मात्रक है ? - दाब 
  13. द्रव्यमान-ऊर्जा का सम्बन्ध है ? - सापेक्षता  सिद्धांत 
  14. गृह गति का नियम सबसे पहले किसने दिया था ?- केप्लर ने 
  15. हाइड्रोलिक में कौन सा नियम लागू होता है होता है ?- पास्कल का नियम 
  16. प्रथ्वी पर वायुमंडलिय हवा रखी जाती है ? -गुरुत्व बल द्वारा (SSC-CGL-2011)
  17. दूध को मथने  क्रीम किस बल के कारण अलग हो जाती है ?- अपकेंद्रीय बल 
  18. असमान द्रव्यमान वाले दो पत्थर समान वेग से उर्ध्वाधर ऊपर फेंके गए हैं ? -दोनों बराबर उंचाई तक जायेंगे (SSC-2010)
  19. पहाड़ो पर जल कम ताप पर क्यों उबलता है ?   -पहाड़ों पर वायुदाब कम होता है 
  20. गुरुत्वाकर्षण बल की परिभाषा किसने दी थी ?- न्यूटन ने (SSC-2006)
  21. एक समान रूप से गिरती हुई वस्तु का भार होगा ?   - शून्य 
  22. द्रव्यमान किसका माप है ? -जड़त्व (SSC-2012)
  23. यदि आकर्षण शक्ति न हो ,तो तरल पदार्थ पर क्या होगा  ? -उपरी दबाव लागू नहीं होगा (SSC-2016)
  24. पत्थर को ठोकर लगने पर चोट लगने का कारण है ?- प्रतिक्रिया बल 
  25. वायुयान खड़े लूप में हवाई करतब दिखाता है ? - अभिकेंद्रिय बल के कारण 
  26. प्रकृति में सबसे शक्तिशाली बल है ? -नाभिकीय बल (SSC-INCOME-TAX-2008) 
  27. चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण का मान प्रथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के मान का कितना होता है ?     - 1/6
  28. प्रथ्वी के किस भाग पर पर गुरुत्वाकर्षण का मान सबसे अधिक होता है ?   - ध्रुवों पर (SSC-SAS-2010)
  29. यदि चुम्बक का तीसरा ध्रुव हो,तो तीसरा ध्रुव कहलाता है ?- परिणामी ध्रुव (SSC-CGL-2012)

Post a Comment

0 Comments