Physics:Prakash kise kahate hain | प्रकाश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में

किसी समांगी मिश्रण माध्यम में प्रकाश की किरणें सीधी रेखाओं में चलती हैं परन्तु जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है तो वह अपने प्रारंभिक मार्ग में विचलित हो जाती है| दूसरे माध्यम में किरण, पहले माध्यम के सापेक्ष या तो अभिलम्ब की ओर झुक जाती है या अभिलम्ब से दूर हट जाती है|
"प्रकाश (Prakash) एक प्रकार की उर्जा होती है जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों के रूप में संचारित होती है| प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग भी होती है इसके वेग की गणना सबसे पहले रोमर ने की थी |"

Physics:Prakash kise kahate hain | प्रकाश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में
प्रकाश (Light):Prakash in Hindi

वे वस्तुएं जो अपने स्वयं के प्रकाश से प्रकाशित होती हैं वे प्रतिदीप्त वस्तुएं कहलाती हैं जैसे -सूर्य का अपना स्वयं का प्रकाश होता है इसी प्रकार वे वस्तुएं जो अपने प्रकाश नहीं बल्कि प्रकाश डालने पर हमें दिखाई देने लगती हैं उन्हें हम अदीप्त वस्तुएं कहते हैं जैसे -किताब,पंखा आदि 
वह प्रकाश जिसे कुछ जीवित प्राणी उत्सर्जित करते हैं, जैव प्रकाश कहलाता है|
उन वस्तुओं को अर्द्धपारदर्शक कहते हैं जिनसे प्रकाश का कुछ भाग अवशोषित हो जाता है तथा कुछ भाग बाहर निकल जाता है|
प्रकाश की प्रकृति दो प्रकार की होती है|
  1. कण 
  2. तरंग 

प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं?

 प्रकाश के चिकने प्रष्ठ से टकराकर वापस आने की घटना को हम प्रकाश का परावर्तन कहते हैं|

प्रकाश के परावर्तन का नियम 

  1. आपतित किरण,आपात बिंदु पर अभिलम्भ तथा परावर्तित किरण एक ही तल पर होते हैं|
  2. आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता हैं| 

प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते हैं?

जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दुसरे माध्यम में जाती है ,तो अपने मार्ग से विचलित हो जाती है इस घटना को हम प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं|लाल रंग का अपवर्तनांक सबसे कम होता है जबकि बैगनी रंग का अपवर्तनांक सबसे ज्यादा होता है|ताप बढ़ने के साथ-साथ अपवर्तनांक घटता है|
प्रकाश के अपवर्तन के कारण द्रव में अंशतः डूबी हुई सीधी छड़ टेढ़ी दिखाई पड़ती है तथा जल के अन्दर पड़ी हुई वस्तु वास्तविक गहराई से कुछ ऊपर दिखाई पड़ती है|

 प्रकाश के अपवर्तन के नियम 

  1. आपतित किरण,अभिलम्ब तथा अपवर्तित किरण तीनों एक ही समतल पर स्थित होते हैं|
  2. किन्हीं दो माध्यमों के लिए आपतन कोण की ज्या तथा अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक होता है|

वास्तविक प्रतिबिम्ब (Real Image)

जब किसी स्रोत से चलने वाली प्रकाश की किरणें किसी भी तल से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हैं| उसे उस बिंदु स्रोत का वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते है|

आभासी प्रतिबिम्ब (Virtual Image)

जब किसी भी स्रोत से चलने वाली प्रकाश की किरणें किसी भी तल से परावर्तित होने के बाद जिस बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती हैं तब वह बिंदु आभासी प्रतिबिम्ब कहलाता है| 
आभासी प्रतिबिम्ब को पर्दे पर नहीं लिया जा सकता है| 
समतल दर्पण से बने वस्तु का प्रतिबिम्ब दर्पण से उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के सामने होती है| 
समतल दर्पण से बनने वाला प्रतिबिम्ब का आकर वस्तु के आकार के बराबर या बड़ा होता है|

प्रकाश का वर्ण विक्षेपण

न्यूटन के अनुसार -जब प्रकाश की किरण एक पतले प्रिज्म से होकर गुजरती है तो निर्गत किरण अपने मार्ग से विचलित होने के साथ-साथ सात रंगों के प्रकाश में विभक्त हो जाती है ,इस घटना को वर्ण विच्क्षेपण कहते हैं|
 
प्रिज्म से श्वेत प्रकाश के कारण प्राप्त सात रंगों की पट्टिका को स्पेक्ट्रम कहते हैं |किसी वस्तु का रंग,उसके द्वारा परावर्तित होने वाला प्रकाश होता है|बैगनी रंग सबसे अधिक विचलित होता है तथा लाल रंग सबसे कम विचलित होता है|
 
नीला,लाल तथा हरा रंग को हम प्राथमिक रंग कहते हैं यदि किसी वस्तु द्वारा सफ़ेद प्रकाश के  सभी सात रंग अवशोषित कर लिए जाते है तो वह वस्तु हमें काली दिखाई पड़ती है|
नीचे Exam में पूछे गये  कुछ Important question और answers दिए गए   जो आपके Exam में Helpful  हो सकते हैं|                          
                     

1. प्रकाश की गणना सबसे पहले किसने की थी ?- रोमर ने (SSC-CGL-2005)

2. प्रकाश को सूर्य से प्रथ्वी तक आने में कितना समय लगता है ? -मिनट 16 सेकेण्ड

3. चंद्रमा से परावर्तित प्रकाश को प्रथ्वी तक आने में कितना समय लगता है ? -1.28 सेकेण्ड

4. प्रथ्वी पर आने वाले विकिरण को क्या कहते हैं ? -धूप (SSC-CGL-2005)

5. प्रथ्वी पर आने वाले विकिरण को क्या कहते हैं ? -धूप (SSC-CGL-2005)

6. किस प्रकाश में न्यूनतम आवृत्ति होती है ? -द्रश्य प्रकाश (SSC-CHSL-2016)

7. प्रिज्म से गुजरने पर प्रकाश का कौन सा रंग सबसे अधिक विचलन दर्शाता है ?- बैगनी

8. ऑप्टिकल फाइबर किस सिद्धांत पर कार्य करते हैं ?- पूर्ण आतंरिक परावर्तन(SSC-2016)

9. 3D फ़िल्में देखने के लिए प्रयुक्त चश्मों में प्रयुक्त होते हैं ?- पोलेराइड

10. अंतरिक्ष यात्री को आकाश कैसा दिखाई देता है ?- काला (SSC-CGL-2012)

11. परवलयिक दर्पणों का प्रयोग किया जाता है ?- कार की हेड लाइटों में 

12. एक साधारण सूक्ष्मदर्शी में अंतिम प्रतिबिम्ब होता है ?- अभासी,आवर्धित तथा उर्ध्वशीर्षी

13. पेरिस्कोप किस सिद्धांत पर काम करता है ?- परावर्तन

14. ऑप्टिकल फाइबर का प्रयोग कहाँ पर होता है ?-एंडोस्कोपी में

15. ऑप्टिकल फाइबर का अविष्कार किसने किया था ?- नरिंदर कपानी

16. लेंस किससे बनता है ?- फ्लिंट कांच से

17. पानी की टंकी में ऊपर से देखने पर कम गहराई दिखने का कारण है ?- अपवर्तन

18. सूक्ष्मदर्शी का अविष्कार किसने किया था ?- जेड- जॉनसन ने

19. साबुन के बुलबुले पर श्वेत प्रकाश डालने से रंग दिखाई देते हैं ?- व्यतिकरण के कारण 

20. प्रकाश तरंगें हैं ?- विधुत चुम्बकीय तरंगे

21. वायुमंडल की उपरी परत द्वारा किस प्रकार की विकिरणों का अवशोषण किया जाता है ? - पराबैगनी

22. सूर्य की बाहरी परत को क्या कहते हैं ? -वर्णमंडल (SSC-CHSL-2016)

23. मायोपिया किसे कहते हैं ?- निकट द्रष्टि दोष 

24. दीर्घकालीन वाले व्यक्ति के लिए निकट बिंदु होता है ?- 25 सेमी से अधिक 

25. डायोप्टर किसकी इकाई है ?- लेंस की क्षमता की 

26. 'फोटानकिसकी इकाई है ? - प्रकाश की (SSC-CHSL-2013)

27. फोटान की कण बनने की प्रकृति किस पर टिकी होती है ?-प्रकाश विद्युत प्रभाव(SSC-2013)

28. अवतल लेंस किस प्रकार का प्रतिबिंब बनाते है ?- आभासी प्रतिबिंब

29. तारों के टिमटिमाने का क्या कारण है ?- वायुमंडलीय अपवर्तन (SSC-CPO-2006)

30. प्रकाशीय तंतु आधारित है ? -पूर्ण आतंरिक परिवर्तन (SSC-CGL-2011)

31. लैम्बर्ट नियम किससे सम्बंधित है ?- प्रदीप्त से (SSC-CGL-2011)

32. वाहन चलाने हेतु पश्च -दर्पण होता है ?- उत्तल

33. प्रकाश किरणपुंज जो अत्यंत दिशिक होता है ,कहलाती है ?- लेसर

34. चाक्षुष प्रदर्श एकक में प्राथमिक रंग होते है ?- नीला,लाल,हरा 

35. हीरे की चमक का कारण है ?- पूर्ण आतंरिक परावर्तन 

36. इंद्रधनुष कितने प्रकार के बनते हैं ?- दो (प्राथमिक व द्वतीयक )

37. स्पष्ट द्रष्टि की न्यूनतम दूरी कितनी होती है ?- 25 सेमी

38. आवर्धक लेंस क्या होता है ?- उत्तल लेंस 

39. किस अवस्था में जरा द्रष्टि दोष पाया जाता है ?-वृद्धावस्था में

40. 'ल्युमेनइकाई है ?- ज्योति फ्लस्क का (SSC-CGL-2012)

41. साबुन के बुलबुलों का रंगीन दिखाई देने का कारण है ?- व्यतिकरण

42. मोटरकारों में हेडलाईट की चकाचौंध को हटाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ? -पोलेराइड (SSC-CPO-2012)

43. किसी खगोलीय दूरबीन की आवर्धन क्षमता कैसे कम की जा सकती है ?- नेत्रिका की फोकस दूरी बढ़ाकर

44. दूरदर्शन चैनल की विशिष्टता है ? -प्रेषित संकेत की आवृत्ति (SSC-CGL-2013)

45. 'मरीचिकाकी घटना का एक उदाहरण है ?-पूर्ण आतंरिक परावर्तन का(SSC-2008,11)

46. किस दोष के कारण दूर की वस्तुएं साफ़ नहीं दिखाई देती हैं ?- निकट द्रष्टि दोष

47. जूम लेंस क्या होता है ?- एक परिवर्ती फोकस दूरी वाला लेंस 

48. आकाश का नीला दिखाई देने का कारण है ? -प्रकाश का प्रकीर्णन(SSC-CGL-2005,10)

49. निकट द्रष्टि दोष को दूर करने के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है ?- अवतल

50. एक फोटो सेल में परिवर्तित किया जाता है ? -प्रकाश उर्जा को विद्युत ऊर्जा में (SSC-CGL-2008,09)

51. श्वेत प्रकाश का विभिन्न रंगों में परिवर्तन के लिए प्रयोग किया जाता है ? -प्रिज्म(SSC-INCOME-TAX-2006) 

52. प्रकाश का परिक्षेपण का अध्ययन करने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है? -स्पेक्ट्रोमीटर (SSC-INCOME-TAX-2006)

53. तारों का रंग किस पर निर्भर करता है ? -तापमान (SSC-CHSL-2014)


उम्मीद है ये पोस्ट आपके लिए काफी मददगार होगी जो प्रतियोगी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है| इस प्रकार के और कंटेट पढना चाहते हैं तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में बता सकते हैं जिससे हम और बेहतर कंटेट आपके लिए लिख सकें|
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments