धातु अधातु तथा उपधातु के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

धातु अधातु तथा उपधातु 

Dhatu (Metals)

तत्व 

वैसे शुद्ध पदार्थ जिसे किसी भौतिक या रासायनिक विधि द्वारा अलग नहीं किया जा सकता और न ही इसे बनाया जा सकता है ,तत्व कहलाते हैं |
वर्तमान में 118 तत्वों की खोज की जा चुकी है इनमें से 92 तत्व प्रकृति में पाये जाते है जबकि शेष तत्व वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से संश्लेषित किये है |

धातु 

रंग में चमकीले दिखने वाले तत्व धातु कहलाते है कुछ धातु जैसे -सोना,प्लैटिनम आदि सभी धातुएं कहलाती है |ये विद्युत एवं ऊष्मा का चालक होते हैं क्योकि इनमें विद्युत का प्रवाह आसानी से हो जाता है |धातुओं के घनत्व कम होते हैं |धातु अघात वर्धनीय होता है अर्थात धातु को हम पीटकर उसे पतला या चफटा कर सकते हैं |धातु में चांदी विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक होता है| तत्वों में लगभग 80 % धातु होते हैं | आधुनिक आवर्त सारणी में २२ तत्वों को छोड़कर सभी तत्व धातुएं हैं | सामान्यतः पारा, गैलियम, सीजियम को छोड़कर सभी धातुएं ठोस अवस्था में पायी जाती हैं|सभी धातुएं ऑक्सीजन के साथ संयोग करके धात्वीय ऑक्साइड बनाती हैं |धात्वीय ऑक्साइड की प्रक्रति क्षारीय होती है|प्रकृति में धातुएं अशुद्ध अवस्था में पायी जाती है,जिन्हें अयस्क कहा जाता है |अयस्कों में धातुओं को निकालने तथा उन्हें उपयोग हेतु विशुद्ध करने को धत्विकीय कहा जाता है |
अन्य प्रमुख धातुएं :- Pt,Fe,Ag,Cu,Au 

अधातु 

अधातु की अगर बात करें तो ये मुलायम या झड़भंगुर होते है इनके घनत्व कम होते हैं | ये पदार्थ की ठोस,द्रव,गैस तीनों अवस्थाओं में पाए जाते हैं |आवर्त सारणी में कुल 22 तत्व अधात्वीय है| अधात्वीय तत्वों में गैसों की संख्या 11 है| अधातुओं से चादरें या तार नहीं बनाएं जा सकते क्योंकि ये भंगुर होती हैं| अधतुयें सामन्यतः विद्युत की कुचालक होती हैं| अधातुयें ऑक्सीजन के साथ सह-संयोजक ऑक्साइड बनाती है| हाइड्रोजन के अतिरिक्त सभी अधातुयें विद्युत ऋणात्मक होती हैं |
नोट :- हीरा एक अधातु तत्व है जो अत्यंत कठोर अवस्था में पाया जाता है |

उपधातु 

जो तत्व धातु एवं अधातु दोनों गुण रखते है उसे उपधातु कहलाते है,इनकी संख्या सात होती है |किसी धातु या अधातु के साथ मिश्रण मिश्र धातु कहलाता है|
EX :-एन्टिमनी (Sb) ,बोरॉन(B),सिलिकान(Si),पोलोनियम(Po),टेलेरियम(Te),जर्मेनियम(Ge), आर्सेनिक(As)

  1. पीतल बनाया जाता है ?   - कॉपर तथा जिंक (SSC-CGL-2010)
  2. तांबा किसके द्वारा शुद्ध किया जाता है ?   - विधुत अपघटन द्वारा 
  3. तरल अवस्था में पायी जाने वाली अधातु है ?    - ब्रोमीन 
  4. पारा कमरे के तापमान पर किस अवस्था में होती है ?     - द्रव 
  5. कौन सी धातुएं जल में जलने लगती है ?     - सोडियम तथा पोटैशियम 
  6. अमलगम मिश्रधातु है,जिसमें आधार धातु है ?    - पारा 
  7. कौन सा तत्व इलेक्ट्रानों की हानि उठाने की सबसे अधिक प्रवृत्ति दर्शाता है ? -लीथियम (SSC-CGL-2014)
  8. जर्मन सिल्वर में धातुएं होती हैं ?     - तांबा,जस्ता और निकिल (SSC-CGL-2010,12)
  9. काँसा की मिश्रधातु है | -ताँबा और टिन (SSC-CGL-2016)
  10. यसद -लेपन (गैल्वनाइजेशन )क्या होता है ?   - लोहे पर जस्ता चढ़ाना 
  11. कांच क्या होता है ?     - अतिशीतित द्रव 
  12. कौन सी धातु विधुत का सबसे अच्छा चालक है ?     - चांदी (SSC-CGL-2016)
  13. कौन सी अधातु विधुत का सबसे अच्छा चालक है ?      - ग्रेफाइड 
  14. पीतल किसकी मौजूदगी में निरंतर रहने से वायु में रंगहीन हो जाता है ? -हाइड्रोजन सल्फाइड (SSC-CGL-2013) 
  15. वह तत्व जो प्रकृति में नहीं होता है लेकिन कृत्रिम रूप से उत्पन्न किया जाता है ?     - रेडियम 
  16. लोहे में जंग किस कारण लगती है ?      - ऑक्सीकरण के कारण 
  17. स्टील में कार्बन का प्रतिशत होता है ?     - 0. 1 से 1.5 (SSC-CGL-2010,11)
  18. स्टील में कठोरता किसके कारण आती है ? -कार्बन (SSC-CGL-2016)
  19. धातुओं का पराशुद्धिकरण किसके द्वारा किया जाता है ? -जोन मेल्टिंग (SSC-CGL-2016)
  20. सीसा का सबसे महत्वपूर्ण अयस्क है ?     - गैलेना (SSC-CGL-2014)
  21. सिडेराइट किसका अयस्क है ?      - आयरन 
  22. 'अग्नि शमन' वस्त्र किससे बनाये जाते है ?     - एस्बेस्टॉस 
  23. काष्ठ स्प्रिट क्या होती है ?      - मैथिल एल्कोहल 
  24. उत्प्रेरक इन्वर्टर सामान्यतः किस धातु के बनाए जाते हैं ? -संक्रांत धातु (SSC-CGL-2016)
  25. सीमेंट बनाने के लिए किसके मिश्रण को खूब तप्त किया जाता है ?      - चूना पत्थर और मृत्तिका (SSC-CGL-2016)
  26. 'क्विक सिल्वर' का रासायनिक नाम है ?      - पारा 
  27. लोहे का शुद्धतम रूप है ?      - पिटवां लोहा (SSC-CGL-2-12)
  28. रूबी तथा नीलम किसके ऑक्साइड हैं ?      - एल्युमिनियम 
  29. 18 कैरेट सोने में शुद्ध स्वर्ण का अनुपात होता है ?      - 75 %
  30. आयरन को जंग लगने रोकने के लिए कौन-सी प्रक्रिया लाभकारी है ?       - अनीलन 
  31. किसी  विधुत अपघट्य की असंलग्तता का स्तर निर्भर करता है ?     - तनुता 
  32. पाइरेक्स कांच के अधिक सामर्थ्य के लिए क्या उत्तरदाई है ?     - बोरेक्स 
  33. लोहे की रेलों के टूटे हुए टुकड़ो और मशीन के भागों की बिल्डिंग में किसका प्रयोग किया जाता है ?   -एल्युमिनियम पाउडर का 
  34. बर्तनों तथा कपड़ों पर बादामी धब्बे पानी में किसकी अधिकता के संकेत हैं ? -मैगनीज (SSC-CGL-2016)
  35. हीरे का एक कैरेट किसके बराबर होता है ?      - 200 mg 
  36. ग्रेफाइड की अपेक्षा हीरा अधिक कठोर होता है इसका क्या कारण है ?     - हीरे की चतुष्फलकीय संरचना 
  37. ग्रेफाइड का प्रयोग किया जाता है ? -पेन्सिल बनाने में (SSC-CGL-2016)
  38. सल्फुरिक अम्ल क्या है ?     - द्वीक्षारकीय 
  39. कार्बन का सबसे कठोर अपररूप है ?     - हीरा 
  40. ट्यूब लाइट में क्या भरा होता है ?     - वाष्प तथा आर्गन 
  41. बैराईट वाटर किसे कहते हैं ? -बेरियम हाइड्राक्साइड 
  42. कैंसर रोग के  इलाज में किस समस्थानिक का प्रयोग किया जाता है ? -कोबाल्ट 
  43. भारत में टंगस्टन का उत्पादन किस खान से किया जाता है ? -देगाना खान (राजस्थान)
  44. पनडुब्बी जहाज़ों तथा अस्पताल की हवा को शुद्ध करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ? -सोडियम पराक्साइड 
  45. युरेनिल वेंडेट किसका रासायनिक नाम है ? -कार्नोटाईट 
  46. किस धातु को रणनीतिक धातु कहते हैं ? -टाईटेनियम 
  47. मोसाइक गोल्ड किसे कहते हैं ? -स्टेनस सल्फाइड 
  48. पोर्टलैंड सीमेंट में किसे मिलाने से सीमेंट के शीघ्र जमाने में मदद मिलती है ? -जिप्सम (SSC-CGL-2011)
  49. बारूद बनाने में किस प्रकार का मिश्रण बनाया जाता है ? -पोटेशियम नाइट्रेट +गंधक(सल्फर)+चारकोल 
  50. चांदी के चम्मच से अंडा क्यों नहीं खाया जाता है ? -क्योकि चांदी अंडे में उपस्थित गंधक(सल्फर) से क्रिया करके सिल्वर सल्फाइड बनाती है 
  51. गाडी में अपस्फोटन को रोकने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ? -लेड टेट्राइथाइल 
  52. शल्य चिकित्सा में पट्टी बाँधने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ? -प्लास्टर ऑफ़ पेरिस
  53. किस धातु के कारण इटाई-इटाई रोग पैदा होता है ? -कैडमियम (SSC-CGL-2011)
  54. नाभिकीय रिएक्टर में नियंत्रक के रूप में किन छड़ों का प्रयोग किया जाता है ? -कैडमियम एवं बोरान 
  55. उच्च तापमान की सहायता के लिए अंतरिक्ष यान में किस धातु का प्रयोग किया जाता है ? -Ti (टिटेनियम) (SSC-CGL-2013)
  56. भारी जल की खोज किसने की थी ? -यूरे और वाशबर्न 
  57. जल की स्थायी कठोरता की दूर करने की विधि है ? -परम्युटिट विधि 
  58. सूर्य से आने वाली पराबैगनी किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाली गैस है ? -ओजोन 
  59. क्लोरोफ्लोरो कार्बन यौगिकों को क्या कहते हैं ? -फ्रेयान 
  60. कौन सी अक्रिय गैस वायुमंडल में नहीं पायी जाती है ? - रेडॉन 
  61. नॉन स्टिक बर्तन का उपरी परत बना होता है ? -टेफ्लान का (SSC-CGL-2016)

Post a Comment

0 Comments