भारतीय संविधान का निर्माण |Bhartiy samvidhan ka nirman-SpeedGK

भारतीय संविधान का निर्माण |Bhartiy samvidhan ka nirman

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रत्येक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न राष्ट्र का अपना एक संविधान होता है जिसके आधार पर देश को चलाया जाता है | भारतीय संविधान का निर्माण भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण था| इसे बनाने के लिए विस्तृत रूप से विचारधारा, बहस और समझौते प्रस्तुत किये गए तब जाकर हमारा भारतीय संविधान एक विस्तृत विश्व का सबसे दूरदर्शी सोच वाला दस्तावेज बनकर तैयार हुआ| भारतीय संविधान का निर्माण संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतान्त्रिक गणराज्य के आधार पर स्थापित किया गया|

संविधान सभा 

संविधान सभा 9 दिसंबर 1946 को लोकसभा से शुरू हुई और 24 जनवरी 1947 को विधान सभा के रूप में समाप्त हुई |इसके बाद संविधान की निर्माण की समिति गठित हुई थी जिसमें संविधान के प्रारूप को तैयार किया गया | संविधान के सदस्यों के साथ जुड़कर काम किया गया |

भारत का भी एक अपना संविधान है जिसे संविधान सभा द्वारा बनाया गया| कैबिनेट मिशन योजना के द्वारा सन 1946 में संविधान सभा के 389 सदस्यों का चुनाव किया गया था |
 संविधान सभा का पहला अधिवेशन 9 दिसम्बर 1946 को प्रारंभ हुआ जिसके अस्थायी अभ्यक्ष डॉ० सच्चिदानन्द सिन्हा को बनाया गया इसके बाद संविधान सभा की दूसरी बैठक 11 दिसम्बर 1946 को की गयी जिसके स्थायी अध्यक्ष डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को बनाया गया | 
संविधान का उद्देशिका प्रस्ताव पं० जवाहर लाल नेहरू के द्वारा 13 दिसम्बर 1946 को प्रस्तुत किया गया |संविधान के निर्माण में अनेक समितिया भी बनी जिसमें सबसे प्रमुख समिति प्रारूप समिति थी जिसके अध्यक्ष डॉ० भीमराव अम्बेडकर को बनाया गया |
संविधान सभा की विभिन्न समितियों द्वारा अपने विषय से संबंधित संविधान के प्रावधानों को तैयार किया गया | सभी प्रावधानों को प्रारूप समिति द्वारा एकत्र कर  भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार किया गया तथा प्रारूप से संबंधित प्रत्येक प्रावधान पर संविधान सभा में चर्चा की गयी | 
इस प्रकार पारित संविधान को संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को अंगीकार किया गया |इसके बाद संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया | इस संविधान को बनने में लगभग 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा |

Bhartiya Samvidhan Image
Bhartiy samvidhan

आइये जानते हैं Exam में पूछे गए Important Questions और Answers के बारे में जो Exam में बार-बार पूछे जाते हैं |

  1. भारतीय संविधान के निर्माण में कितनी महिला सदस्य थीं ? -15 (UPPPCS(P)-2014)
  2. कौन सी रियासत संविधान सभा में शामिल नहीं हुई थी ? -हैदराबाद 
  3. संविधान सभा कितनी समितियों में विभाजित थी ? -13 
  4. संविधान सभा का गठन किया गया था | -संविधान सभा द्वारा (SSC-CHSL-2017)
  5. संविधान सभा की सबसे महत्वपूर्ण समिति कौन थी ? -प्रारूप समिति (SSC-CGL-2016)
  6. प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे ? -डॉ० बी०आर० अम्बेडकर (Delhi police-2010)
  7. भारतीय संविधान के शिल्पकार कहे जाते है ? -डॉ० बी.आर अम्बेडकर (Delhi Police-2010,SSC-2016)
  8. संविधान सभा की सबसे बड़ी समिति कौन सी थी ? -मूल अधिकार (अध्यक्ष-सरदार पटेल)
  9. संविधान सभा में कांग्रेस के कुल कितने सदस्य चुने गए ? -208
  10. संविधान सभा में मुस्लिम लीग के कितने सदस्य चुने गए थे ? -73
  11. सविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे ? -डॉ० वी एन राव (SSC-CPO-2006)
  12. भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत(अपनाया) गया ? -26 नवम्बर 1949 (SSC-2006,11)
  13. संविधान सभा का विचार सबसे पहले कब आया ? -1895 (स्वराज विधेयक)
  14. कांग्रेस ने पहली बार संविधान की मांग कब की ? -1936
  15. सैद्धांतिक रूप से संविधान की मांग को कब माना गया ? -1940 (अगस्त प्रस्ताव)
  16. क्रिप्स मिशन भारत कब आया ? -1942 ई०
  17. कैबिनेट मिशन भारत में कब आया ? -24 मार्च 1946 ई० (SSC-CGL-2004)
  18. कैबिनेट मिशन के अध्यक्ष थे ? -पैथिक लारेंस
  19. संविधान सभा को पूर्ण रूप से लागू  कब किया गया था ? -26 जनवरी 1950
  20. भारत के पहले राष्ट्रपति किसे बनाया गया ? -डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (SSC-2007,2012,bihar police-2010)
  21. मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद ,अनुसूची तथा भाग थे ? -395 अनुच्छेद,8 अनुसूची,22 भाग 
  22. वर्तमान में संविधान में कुल कितने अनुच्छेद,अनुसूची तथा भाग हैं?-444 अनुच्छेद,12 अनुसूची,22भाग
  23. भारत में न्यायिक पुनरीक्षण की संकल्पना किस देश से ली गयी है ? -अमेरिका (UPPCS-2000)
  24. भारत ने समवर्ती सूची की संकल्पना कहाँ से उद्घृत की है ?-आस्ट्रेलिया (UPPCS-2011)
  25. 'समाजवादी'तथा धर्मनिरपेक्षता शब्द संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित किये गए ? -42 वें संसोधन द्वारा (UPPCS-2008)
  26. भारतीय संविधान के अधीन विधान की अवशिष्ट शक्तियां निहित हैं ? -संसद (SSC-CHSL-2016)
  27. न्यायिक समीक्षा का उद्गम देश कौन -सा है ? -U.S.A(SSC-2000)
  28. सरकार की व्यवस्था जो जनता द्वारा निश्चित होती है ,क्या कहते हैं ? -लोकतंत्र (UPPOLICE-2010)
  29. स्वतन्त्र भारत की लोकसभा का पहला अध्यक्ष कौन थे ? -जी.वी.मावलंकर (SSC-CGL-2006,CHSL-2017)
  30. संविधान का अनुच्छेद 1 भारत को घोषित करता है | -राज्यों के संघ के रूप में (SSC-2006,13,UPPCS)
  31. कानून की द्रष्टि में समानता कहाँ से ली गयी है ? -ब्रिटेन (अनुच्छेद -14)  (SSC-CGL-2013)
  32. संविधान का कौन सा भाग संविधान की आत्मा कहलाता है ? - संवैधानिक उपचारों का अधिकार (UPPCS-2008)
  33. किस अनुच्छेद को डॉ० बी.आर.अम्बेडकर ने संविधान की आत्मा कहा है ? -अनुच्छेद-32 (UPPCS-2010)
  34. कल्याणकारी राज्य सम्बन्धी विचार दिए गए हैं ? -निति निदेशक सिद्धांत (SSC-CHSL2016)
  35. कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य है | -अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनश्चित करना (UPPCS-2009)
  36. राज्य का मूलभूत तत्व है ?- संप्रभुता (Bihar Police-2010)
  37. प्रथम स्पीकर जिनके विरुद्ध लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था ? -जी.वी.मावलंकर (UPPCS-2000)

Post a Comment

0 Comments