1857 ki krantikari ghatnayen in Hindi| जाने 1857 की महान क्रांतिकारी घटना के बारे में

 1857 की वह महान क्रांति जिसमें देश की स्वतंत्रता को पाने की चाहत की एक बड़ी क्रांति थी| इस क्रांति ने अंग्रेजों को काफी हद तक बर्बाद कर दिया था| अनेक वीर योद्धाओं ने अपनी वीरगाथा का परचम लहराया जिनका गुणगान आज भी हम सभी करते हैं| इतिहास में उनका नाम अमर है और आगे भी रहेगा| इस महान क्रांतिकारी घटना  में मंगल पांडेय जिन्होंने बैरकपुर छावनी में पहली गोली चलाई, झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई जिन्होंने अकेले दम पर अंग्रेजों से लोहा लिया और उन्हें नस्त नाबूत कर दिया, कानपुर से तात्या टोपे, बिहार से कुवँर सिंह जैसे योद्धांओं ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाये|
1857 का विद्रोह 10 मई को जब प्रारम्भ हुआ जब भारतीय सैनिकों ने मेरठ में बगावत कर दी थी|अंग्रेजों ने इसे सिपाही विद्रोह का नाम  दे दिया लेकिन अब इसे अंग्रेजों के विरुद्ध स्वाधीनता प्राप्ति के प्रथम युद्ध के रूप में माना जाता है|

1857 ki krantikari ghatnayen in Hindi| जाने 1857 की महान क्रांतिकारी घटना के बारे में
1857 Ki Kranti

भारतीय सैनिकों ने अपने यूरोपिय अधिकारियों को मार कर दिल्ली की ओर प्रवेश कर गए | वे लाल किले में प्रवेश कर और उन्होंने वयोवृद्ध और शक्तिहीन मुग़ल बादशाह बहादुरशाह जफ़र को भारत का सम्राट घोषित कर दिया गया| ये विद्रोह अंग्रेजों की  आक्रामक साम्राज्यिक नीतियों के विरुद्ध एक बड़ा औपनिवेशिक विरोध आंदोलन था| 

1857 के विद्रोह के प्रमुख केंद्र-दिल्ली, मेरठ, बरेली, आगरा, कानपुर लखनऊ, फैजाबाद और झाँसी प्रमुख थे| 

लेकिन एक बात मै ये बताना चाहता हूँ कि अंग्रजों के खिलाफ इतना विद्रोह होने के बाद भी ब्रिटिश शासन को समाप्त होने में असफल रहा क्योंकि असफलता का सबसे सबसे बड़ा कारण स्थानीय और मजबूत संगठन का न होना था, कमजोर नेतृत्व तथा धन और हथियारों का अभाव था| 

 1857 की महान क्रांति से सम्बंधित प्रश्नोत्तर


इतिहास में आज इन्ही से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हम लाये हैं जो exam के view से काफी महत्वपूर्ण हैं तो आइये जानते हैं इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में|

1.1857 .के विद्रोह के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था? -पामर्स्टन (UPPCS-2000)

2.1857 .के स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक था? -कमल और रोटी (MPPCS-2001)

3.रानी लक्ष्मीबाई को अंतिम युद्ध में सामना करना पड़ा| -ह्यूरोज से

4.बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व निम्नलिखित में से किस शहर से किया था? -लखनऊ (SSC-MAT-2002)

5.रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था? -मणिकणिका (RRB-2003)

6.1857 .के विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था? -नाना साहब (RRB-2006)

7. 1857 .में किसने इलाहाबाद को आपातकाल मुख्यालय बनाया था? -कैनिंग

8. किस कंपनी ने सर्वप्रथम भारत में रेल यात्रा प्रारंभ की?-ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (PCS-2012)

9.भारत में न्यायिक संगठन की स्थापना किसने की थी? -कार्नवालिस

10. किसने 1857 में भाग नहीं लिया था? -चन्द्रशेखर आजाद ने

11.भारत में किसके काल में इंडियन पीनल कोड सिविल प्रोसीजर कोड और क्रिमिनल प्रोसीजर कोड पारित किये गए थे? -कैनिंग (UPPCS)

12.1857 . की क्रांति को स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम क्यों कहा जाता है? -इस क्रांति का सम्बन्ध किसी एक सम्प्रदाय से नहीं था

13. भारत में सही मायने में 'स्थानीय स्वशासन का जनक' कहा जाता है? -लार्ड रिपन (SSC-2010) 

14. मंगल पाण्डेय ने 1857. के विद्रोह की पहली गोली चलाई थी? -बैरकपुर में  (SSC-2009)

15.सती प्रथा का अंत करने तथा ठगी को समाप्त करने का श्रेय किसको जाता है?-विलियम बैंटिक (NDA-2000)

16. पिन्दरियों का दमन किसके काल में हुआ था? -हेस्टिंग के समय 

17. रैयतवाड़ी पद्धति किसने लागू की थी? -टॉमस मुनरो

18. विक्टोरिया के 'केसर ए हिन्द' की उपाधि किसके समय मिली थी? -लिटन के काल में

19. इंग्लिश ईस्ट इंडिया कम्पनी का प्रशासन भारत में कब समाप्त हुआ था? -1858 (Ast Comm-2008)

20. भारत में जिस प्रथम राजनैतिक संगठन की स्थापना 1838 में हुई उसका क्या नाम था? -जमीदारी एसोसिएशन  (IAS-2000)

21. 1857 के बाद निम्न में से किस एक ने इलाहबाद में एक दरबार में ग्रेट ब्रिटेन संप्रभु द्वारा भारत सरकार के ग्रहण की  घोषणा की थी? -लार्ड कैनिंग (CDS-2008)

22. 1857 . के विद्रोह का प्रशासनिक परिणाम शक्ति का अंतरण था? -ब्रिटेन इंडिया कम्पनी स इ ब्रिटिश सम्राट को (CPO SI-2008)

23. भारत में जिस प्रथम राजनितिक संगठन की स्थापना 1838 में हुई थी उसका क्या नाम था? -जमींदारी एसोसिएशन

24. मार्च 1858 में निम्नलिखित में से किसने 1857 . के विद्रोह का सन्दर्भ लेते हुए झाँसी की घेराबंदी की? -ह्यूरोज

25. लार्ड क्लाइव द्वारा संस्तुत 'द्वैध सरकार' में क्या उपबंधित था? -कम्पनी राजकोषीय मामलों को देखेगी और शेष सभी मामले भारतीय शासकों द्वारा निपटाए जायेंगे

26. विधवा पुनर्विवाह के समर्थन में 1878 . में किसने राजमुंदरी सोशल रिफार्म एसोसिएशन की स्थापना की? -वीरेशलिंगम (NDA,SSC-2015)

27. 1857 में भारत में विश्वविद्यालयों की स्थापना के समय इंग्लैण्ड के किस विश्वविद्यालय को प्रतिमान के रूप में लिया गया था? -लन्दन

28. कौन सा चतुराई पूर्ण निष्क्रियता की निति के साथ जुडी है? -जॉन लारेंस

29. 1857  का विद्रोह कहाँ से हुआ था? -मेरठ

30. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था? -चर्बी लगे कारतूसों का प्रयोग आरम्भ करना

31. 1857 के समय भारत का गवर्नर कौन था? -कैनिंग  (SSC-2000, UPSC-2006, UPPCS-2015)

32. 1857 के विद्रोह के समय कानपूर में सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था? -तात्या टोपे (SSC-2006)

33. 1857 के विद्रोह की शक्ति का सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन सा था? -हिन्दू-मुस्लिम एकता (RRB-2006)

34. अंग्रेजी भारतीय सेना में चर्बीवाले कारतूसों से चलने वाली एनफील्ड राइफल कब शामिल की गयी ? -जनवरी 1857 . में (BPSC-2005)

35. निम्नलिखित में कौन सा आयोग 1857 का विद्रोह दमन के बाद भारतीय फ़ौज के नवसंगठन से सम्बंधित है? -हंटर आयोग

36. 1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था? -मिर्जा ग़ालिब (BPSC-2002)

37. जगदीशपुर के राजा कौन थे ? -कुँवर  सिंह (BPSC-2000)

38. गडकरी विद्रोह का केंद्र था? -कोल्हापुर (UPPCS-2002)

39. कौन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था? -मौलवी अहमदुल्ला शाह (BPSC-2002)

40. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार से किसने किया था? -कुँवर सिंह (BPSC-2008)

41. 1857 में किसने इलहाबाद में आपातकालीन मुख्यालय बनाया था? -लार्ड कैनिंग (UPPCS-2000)

42. 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था? -खान बहादुर (UPPCS-2002)

43. आजादी की पहली लड़ाई 1857  में अंग्रजों से संघर्ष किया था? -शहादत खान (MPPSC-2002)

44. किस इतिहासकार ने लिखा कि 'तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न तो प्रथम,न ही राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था? -आर.सी मजूमदार

45. मेरठ में विद्रोह कब आरम्भ हुआ था? -10 मई 1857 .

46. 1857 के भारत में हुए विद्रोह के एक नेता तात्या टोपे का मूल नाम क्या था? -रामचन्द्र पांडुरंग (UPPCS-2011)

47. 1857 के विद्रोह के दौरान दिल्ली में विद्रोह का सैन्य-नेतृत्व किसने किया? -बख्त खां ने

48. बिहार के जगदीशपुर के विद्रोह के दमन का श्रेय किस ब्रिटिश अधिकारी को है? -टेलर व विसेंट आयर

49. 1857 के विद्रोह के क्रम में दिल्ली विद्रोह के दमन करने में किस ब्रिटिश सैन्य अधिकारी हैवलाक की मौत हो गयी? -निकल्सन

50. किसने 1857 के विप्लव को 'प्रथम भारतीय स्वातंत्र्य युद्ध' की संज्ञा दी? -वी.डी.सावरकर (NDA-2013)

51. किसके मत के अनुसार 1857 की क्रांति 'आरम्भ में सैनिक विद्रोह था जो बाद में राष्ट्रीय विद्रोह/स्वतंत्रता संग्राम में परिणति' हो गया? -एस.एन. सेन

52. 1857 के विद्रोह के दौरान अनेक भारतीय नरेशो ने ब्रिटिश सरकार की सहायता की थी लेकिन किसने मदद नहीं की थी? -मेवाड़ के राजा ने

53. अंग्रेजी सरकार 1857 की क्रांति का दमन करने में सफल रही तथा अधिकतर नेता विद्रोह के समय ही शहीद हो गए| निम्नलिखित में से किस नेता को बाद में फांसी दी गयी? -तात्या टोपे

54. किसे 1857 के विद्रोह की सबसे कमजोर कड़ी के रूप में देखा जाता है? -बहादुरशाह

55. मंगल पाण्डेय किस विप्लव से जुड़े थे? -बैरकपुर (UPPSC-2010)

56. वह कौन-सा ब्रिटिश सेनापति था ,जो 1857 के विद्रोह से अछूता रहा?-मद्रास

57. 1857 के विद्रोह की असफलता के बाद मुग़ल बादशाह II को कहाँ व किसने गिरफ्तार किया? -हुमायूं की कब्र के पास,लेफ्टिनेंट हाउस

58. 1857 के विद्रोह के बाद बहादुर शाह II को कहाँ निर्वासित कर दिया गया? -रंगून

59. वह कौन-सा सेनापति था जिसकी 1857 के विद्रोह को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही? -कैम्पबेल

60. भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन का सरकारी इतिहासकार कौन था? -एस.एन.सेन (UPSC-2010)

61. किसकी वीरता से प्रभावित होकर ब्रिटिश सैन्य-अधिकारी ह्यूरोज ने कहा 'भारतीय क्रांतिकारियों में वह अकेली मर्द है'? -लक्ष्मीबाई

62. निम्नलिखित में से किस पर कुछ इतिहासकारों ने 1857 के विद्रोह के दौरान अंग्रेजों के साथ मिलकर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था? -जीनत महल

63. कौन इलाहाबाद में 1857 के संग्राम का नेता था? -मौलवी लियाकत अली (UPPCS-2015)

64. महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी? -1 नवम्बर 1858 में (BPSC-2008)

65. आधुनिक इतिहासकार जिसने 1857 के विद्रोह को 'स्वतंत्रता की पहली लड़ाई' कहा था? -वी.डी.सावरकर (MPPSC-2010)




आपको इन प्रश्नोत्तर को पढ़कर कैसा लगा हमें बताएं फिर भी अगर पढ़ने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमें Comment box में जरूर बताएं| 
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments