नोबेल पुरस्कार से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी |Bhart men nobel puraskar vijeta

नोबेल पुरस्कार से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी|Bhart men nobel Prize Vijeta : नोबेल पुरस्कार की स्थपना स्वीडेन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबल के द्वारा सन 1901 में  की गयी थी इनका जन्म सन 1833 ई0 में स्वीडेन के स्टॉकहोम शहर में हुआ था| अल्फ्रेड नोबेल एक केमिकल इंजीनियर थे जिन्होंने सन 1867 में डायनामाइट की खोज की थी| 


Nobel Prize
Nobel Puraskar
स्वीडिश लोगों को 1896 में उनकी मृत्यु के बाद पुरस्कारों के बारे में वसीयत पढने के बाद पता चला जिसमें उन्होंने अपने धन से मिलने वाली सारी वार्षिक आय पुरस्कारों की मदद करने में दान कर दी थी|

अपनी वसीयत में उन्होंने आदेश दिया था कि - सबसे योग्य व्यक्ति चाहें वह स्केडीनेवियन हो या न हो पुरस्कार प्राप्त करेगा | 
पहले नोबेल पुरस्कार पाँच विषयों में कार्य के लिए दिए जाते थे |अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्वरिजेश रिक्स बैंक,स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सन 1967 में आरम्भ किया और इसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया| इसे अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार भी कहा जाता है|
 
नोबेल पुरस्कार की घोषणा प्रत्येक वर्ष के अक्टूबर में की जाती है लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसम्बर को किया जाता है|

प्रत्येक पुरस्कार में एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है जिनमें प्रत्येक विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा, स्वीडिश नागरिकता में एक्सटेंशन और धन दिया जाता है|

अगर एक पुरस्कार में दो विजेता हैं,तो वह धनराशि दोनों में समान रूप से बाँट दी जाती है पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या अगर तीन है तो चयन समिति के पास यह अधिकार होता है कि वह धनराशि तीनों में बराबर बाँट दे या एक को आधा दे दे और बाकी दो को बचा धन बराबर बाँट दे|

अब तक केवल दो मृत व्यक्तियों (एरि एक्सेल कार्लफल्टड और UNO के महासचिव डैग हैमरसोल्ड)को यह पुरस्कार दिया जा चुका है लेकिन सन 1974 में यह नियम बना दिया गया कि मरणोपरांत किसी भी व्यक्ति को  नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा| इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस को शांति का नोबेल पुरस्कार 3 बार दिया जा चुका है|

भारतीय/भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता 

रवीन्द्र नाथ टैगोर को सन 1913 में गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया |सन 1910में अंग्रेज कवि W.B.Yeats ने टैगोर की काव्य-संग्रह गीतांजलि का अंग्रेजी अनुवाद किया एवं प्रस्तावना लिखी |नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय रविन्द्रनाथ टैगोर थे|

सी.वी. रमन को रमन प्रभाव की खोज करने पर सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया |भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक सी.वी.रमन थे

हरगोविंद खुराना को सन 1968 में कृत्रिम जीन के संश्लेषण के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया था 

मदर टेरेसा को समाज सेवा सम्बन्धी कार्यों के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था|नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मदर टेरेसा थी जिहें शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया|

सुब्रमन्यम चन्द्रशेखर को इनके चंद्रशेखर सीमा के लिए सन 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया|

अमर्त्य सेन को सन 1998 में कल्याणकारी अर्थशास्त्र के लिए अर्थशास्त्र का नेबल पुरस्कार प्रदान किया गया ये अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति हैं|

वी.एस.नायपाल को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था|

वेंकट रमन रामकृष्ण को अमेरिका के थॉमस ई.स्तेत्ज और इजराइल की अदा ई.योनथ के साथ प्रोटीन का निर्माण करने वाले राइबोसोम्स की संरचना और कार्य प्रणाली की खोज के लिए संयुक्त रूप से 2009  में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था|
 
सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार विजेता लारेंस ब्रैग थे जबकि सबसे अधिक उम्र में नोबेल पुरस्कार विजेता लियोनिद हरक्विज थे|द्वतीय विश्वयुद्ध के कारण सन 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया|
 
दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले विजेता मैडम क्युरी ,लीनस पॉलिंग,जॉन बर्डीन तथा फ्रेडरिक सेंगर थे|
 
मैडम क्युरी को सन 1903 में रेडियो सक्रियता (भौतिकी में) तथा 1911 में शुद्ध रेडियम (रसायन) के निष्कर्षण के लिए दिया गया था|
लीनस पॉलिंग को सन 1954 में हाइब्रिडाइज्ड कक्षीय सिद्धांत रसायन के लिए और 1962 में नाभिकीय परीक्षण निषेध संधि शांति के लिए नोबेल दिया गया|
जॉन बर्डीन को सन 1956 में ट्रांजिस्टर की खोज तथा सन 1972 में अतिचालक के सिद्धांत(भौतिकी) के लिए नोबेल दिया गया था|
फ्रेडरिक सेंगर को सन 1958 में इन्सुलिन मोलिक्यूल की संरचना(रसायन) तथा 1980 में वायरस न्युक्लियोटाइड के सीक्वेंस(रसायन) के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गया था|
दोस्तों हमारे ब्लॉग को पढ़कर यदि आपको जानकारी अच्छी लगी तो हमें comment Box में जरूर बताएं ताकि हम ऐसे ही important जानकारी प्रदान करते रहें|

Post a Comment

0 Comments