Sanyukt rashtra sangh ke ang | संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग |United Nation

 संयुक्त राष्ट्र (United Nation)

 
sanyukt rashtra sangh in hindi,sanyukt rashtra sangh ke ang,sanyukt rashtra sangh country name list,sanyukt rashtra sangh ki sthapna
Sanyukt-Rashtra-Sangh

संयुक्त राष्ट्र संघ अथवा यूनाइटेड नेशन (United Nation) का नाम अमेरिका के तत्कालीन संयुक्त राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट द्वारा प्रदान किया गया|
द्वितीय विश्व युद्ध में विजय प्राप्त करने वाले देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की थी जिससे भविष्य में फिर कभी युद्ध जैसी स्थिति पैदा न हो सके|
संयुक्त राष्ट्र संघ की रूपरेखा का निर्माण करने के लिए बड़े संयुक्त राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन 21 अगस्त 1944 ई. को वाशिंगटन के डम्बार्टन ऑक्स भवन में आयोजित किया गया जो 7 अक्टूबर 1944 ई. तक चला| 
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 ई. को हुई| संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक सदस्य देशों की संख्या 51 थी|

 वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 193 है| 193 वां देश द० सूडान है| संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयार्क शहर में स्थित है| इसका भवन 17 एकड़ जमीन पर 39 मंजिल का है| जो मेन्हैटन द्वीप में बना है| यह 17 एकड़ भूमि जॉन डी रॉकफैलर ने दान में दी थी| 
संघ का मुख्य कार्यालय सन 1952 ई० में बनकर तैयार हुआ|यहाँ इसकी महासभा की प्रथम बैठक अक्टूबर 1952 ई० में आयोजित की गयी|
संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की प्रष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना है दो जैतून की वक्राकार शाखाएं जो ऊपर से खुली है और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है| 
संघ में कार्य करने वाली भाषा दो हैं -अंग्रेजी और फ्रेंच | अन्य भाषाएँ जिसे संघ की मान्यता प्राप्त है -चीनी,रसियन,अरबी,तथा स्पेनिश|
 
संयुक्त राष्ट्र संघ के छः अंग हैं -
  1. महासभा 
  2. सुरक्षा परिषद् 
  3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् 
  4. प्रन्यास परिषद 
  5. अंतराष्ट्रीय न्यायलय 
  6. सचिवालय   

महासभा (General Assembly)

इसे विश्व की लघु संसद भी कहा गया है| महासभा का नियमित सत्र हर साल सितम्बर माह के तीसरे मंगलवार को शुरू होकर दिसम्बर के मध्य तक चलता है| सुरक्षा परिषद् की संस्तुति पर अन्तराष्ट्रीय न्यायलय के न्यायधीश,नये  देशों की सदस्यता महासचिव की नियुक्ति,राष्ट्र संघ का बजट पारित करना आदि कार्य होते हैं|

सुरक्षा परिषद (Security Council)

संयुक्त राष्ट्र का मुख्य अंग है| अन्तराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा को बनाए रखना सुरक्षा परिषद् की मुख्य जिम्मेदारी है| इसे दुनिया का पुलिस मैन भी कहा गया है| इसमें 15 सदस्य होते हैं| जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य है| 

  • 5 स्थायी सदस्य-अमेरिका,रूस,ब्रिटेन,फ़्रांस,चीन 
  • अस्थायी सदस्यों का निर्वाचन महासभा अपने दो तिहाई बहुमत से दो वर्ष के लिए करती है|

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (Economic and Social Council)

वर्तमान में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् की सदस्य संख्या 54 है| सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है| इसके एक तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष पदमुक्त होते हैं| आर्थिक और सामाजिक परिषद् की बैठकें वर्ष में दो बार होती हैं -अप्रैल में न्यूयार्क तथा जुलाई में जेनेवा में |

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (United Nations Human Rights Council)

इसका गठन जून 2006 में किया गया| इसने मानवाधिकार आयोग का स्थान लिया है | इस परिषद् के कुल 47 सदस्य हैं| यह संस्था सीधे महासभा के आधीन होगी| जबकि मानवाधिकार आयोग संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् के आधीन था|  परिषद में सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित किया गया है| किन्तु इसके एक तिहाई सदस्य प्रति वर्ष रिटायर होंगे| संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् का मुख्यालय जेनेवा में है| UNHRC के अस्तित्व में आने के बाद इसमें प्रथम याचिका नोबेल पुरस्कार विजेता (1991) एवं म्यामार को लोकतंत्रवादी नेता आग सान सू की की ओर से दायर की गयी|

सचिवालय (Secretariate)

सचिवालय का प्रमुख महासचिव होता है| जिसे महासभा द्वारा सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर 5 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है|यह दुबारा भी चुना जा सकताहै|इसका कार्य अंतर्राष्ट्रीय शांति सुरक्षा की स्थापना,अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करना तथा सुरक्षा परिषद् सम्बंधित कार्य की जाँच करना  होता है |

Post a Comment

0 Comments