Lekhpal Vacancy in UP| Exam Syllabus 2023 | उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के बारे में- latest update

काफी समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती का रास्ता साफ़ हो गया है|मै आप सभी को ये बताना चाहता हूँ उत्तर प्रदेश में लगभग 8000 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है|इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड यानी UPSSSC द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है तथा जल्द से जल्द इस भर्ती का Notification UPSSSC की Official website पर जारी कर दिया जायेगा|

Lekhpal Bharti
Lekhpal Bharti

अभी तक राजस्व परिषद् लेखपाल की भर्ती कराती रही है|राज्य सरकार ने समूह 'ग' तक के पदों की भर्ती का अधिकार अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) को दे दिया है|कुछ अधिकारी चाहते थे कि राजस्व परिषद् के पास ही लेखपालों की भर्ती का अधिकार रहे लेकिन शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से ही भर्ती कराने की सहमति बन गयी है इस लिए लम्बे अरसे से लटकी भर्ती प्रक्रिया की समस्या अब दूर हो गयी|

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में आवेदन करने की योग्यता 

इस भर्ती के लिए आपको PET परीक्षा पास होना अनिवार्य होगा इसके बाद ही इसमें आवेदन कर सकते हैं |आवेदन करने की योग्यता 12वीं पास होना चाहिए तथा उम्र सीमा 18 से 40 के बीच होनी चाहिए तथा साथ ही CCC का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए|

बिना इंटरव्यू के होगी भर्ती 

जी हाँ दोस्तों जिस तरह की भर्ती हम पिछले वर्ष से देखते आ रहे हैं कि लेखपाल भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू भी कराया जाता था लेकिन इस बार की भर्ती प्रक्रिया में आपको इंटरव्यू नहीं देना पड़ेगा तो यह आपके लिए बड़ी ख़ुशी की बात है कि आप लिखित परीक्षा पास करके इस भर्ती के लिए योग्य हो सकते हैं|

परीक्षा का Pattern

किसी भी परीक्षा में बैठने से पहले आपको syllabus के बारे में जरूर पता होना चाहिए क्योंकि अगर आपको सिलेबस के बारे में नहीं पता होगा तो आप अपनी तैयारी सही तरह से नहीं कर पाएंगे तो चलिए जानते हैं कि syllabus में क्या-क्या है|

UPSSSC Lekhpal :Panchayati Raj Vyavstha in Hindi | पंचायती राज व्यवस्था की महत्वपूर्ण जानकारी

इस भर्ती में अगर हम syllabus की बात करें General Hindi से 25 प्रश्न, Mathe से 25 प्रश्न, General Awareness से 25 प्रश्न और Rural Development and Rural Society से 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं जिसमें कुल मिलाकर 100 प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा अर्थात 100 प्रश्न के 100 अंक होंगे| 

क्र०संख्या

विषय

प्रश्न की संख्या 

अंक 

1

सामान्य हिंदी

 25 

25  

 2

 गणित 

25  

25  

 3 

सामान्य ज्ञान  

25  

25  

4  

ग्राम्य समाज एवं विकास  

25  

25  

 

योग  

100  

100  


परीक्षा देने का समय 2 घंटे का होगा | परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 यानी कि 25 प्रतिशत अंक की कटौती की जाएगी |

सामान्य हिंदी 

  • वर्णमाला
  • तद्भव-तत्सम
  • रस
  • अलंकार
  • समास
  • लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे 
  • रचना एवं रचनाकार 
  • पर्यायवाचीएवं विलोम 
  • संधि 
  • वाक्यांशों के लिए एक शब्द 
  • संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण 
  • शब्द भण्डार,काल,छंद 
  • अनेकार्थी शब्द 
  • वाक्य संशोधन -शुद्ध -अशुद्ध 

गणित 

अंक गणित 

प्रतिशत,आंकड़ों का वर्गीकरण,बारंबारता,संख्या पद्धति,सारणीयन,संचयी बारंबारता,आंकड़ों का निरूपण,दंड चार्ट,पाई चार्ट,आयत चित्र,बारंबारता बहुभुज,समान्तर मध्य,माध्यिका,बहुलक

बीजगणित 

ल0स0 एवं म0स0, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणनखंड क्षेत्रफल प्रमेय

रेखा गणित 

त्रिभुज,पाइथागोरस प्रमेय,आयत,वर्ग,समलम्ब,समान्तर चतुर्भुज,परिमाप,वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल 

सामान्य ज्ञान 

  • सामान्य विज्ञान,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएं
  • भारत का इतिहास
  • राष्ट्रीय आन्दोलन
  • भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था
  • भूगोल एवं जनसंख्या
  • सामान्य विज्ञान के प्रश्न

ग्राम समाज एवं विकास 

  • ग्राम विकास कार्यक्रम
  • भारतीय सन्दर्भ में ग्राम विकास
  • ग्राम विकास योजनायें एवं प्रबंधन
  • ग्राम विकास शोध प्रणालियां
  • ग्रामीण स्वास्थ्य योजनायें
  • सामाजिक विकास
  • ग्राम विकास एवं भूमि सुधार

Post a Comment

0 Comments