Internet and Networking in Hindi me padhe aur jane ye kitne prakar ke hote hain

नेटवर्क क्या है? What is Network?

Internet and Networking in Hindi me padhe aur jane ye kitne prakar ke hote hain
Network 

नेटवर्क आपस में जुड़े कम्प्यूटरों का वह ग्रुप होता है जिसके द्वारा लोग सूचनाओं एवं उपकरणों का आदान-प्रदान करते हैं| कम्प्यूटरों के इस पारस्परिक जोड़ को नेटवर्क कहते हैं|

नेटवर्किंग के अंतर्गत कम्प्यूटरों को तारों के माध्यम से जोड़ा जाता है | इसके द्वारा आप डाक्यूमेंट्स, मेल, वीडियो आदि का आदान प्रदान करते हैं| Computer के प्रमुख तकनीकी कार्य आकंड़ों का संकलन या निवेशन, आकड़ों का संचयन, आकड़ों का संसाधन तथा आकंड़ों या प्राप्त जानकारी का निर्गमन या पुनार्निगम होता है|

मनुष्यों की तुलना में कम्प्यूटर में अधिक गति गणनाएं करने की क्षमता होती है| Computer एक स्वचालित मशीन है, इसमें एक बार डाटा Input करने के बाद यह सभी तार्किक क्रियाएं अपने आप ही करके उसका आउटपुट प्रदान करता है| कंप्यूटर में डाटा भण्डारण की क्षमता स्थायी होती है| कंप्यूटर पर एक समय में एक से अधिक कार्य एक साथ किये जा सकते हैं| 

कंप्यूटर की भाषा  निम्न तीन वर्गों में बाटां जा सकता है| 

मशीनी कूट भाषा 

इस भाषा में प्रत्येक आदेश के दो भाग  होते हैं आदेश कोड तथा स्थिति कोड इन  दोनों को 0 और १ के रूप व्यक्त किया जाता है | 

एसेम्बली भाषा 

इस भाषा के अंतर्गत भाषा में याद रखे जाने लायक कोड का प्रयोग किया जाता है| जैसे -ADDITION के लिए ADD, SUBSTRACTION के लिए SUB आदि|

उच्च स्तरीय भाषाएँ 

ये भाषाएँ  मनुष्य के बोलचाल  और लिखने  में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं में काफी करीब हैं | 

नेटवर्क के प्रकार (Types of Network in Hindi)

सम्पूर्ण कम्प्यूटर को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है 

1. LAN (Local Area Network)

2. WAN (Wide Area Network)

1. LAN (Local Area Network)

LAN (Local Area Network) प्रणाली के अंतर्गत एक Group में स्थित Computers को आपस में जोड़ा जाता है| यह किसी कार्यालय अथवा इमारत तक ही सिमित होती है |

2. WAN (wide Area Network)

WAN (Wide Area Network) यह एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र जैसे किसी एक देश अथवा शहर में स्थित Computers को जोड़ने वाला नेटवर्क होता है| इसमें आपस में जुड़े हुए कई सारे लेन होते हैं| वैन में सूचनाओं को टेलीफोन अथवा उपग्रह के माध्यम से प्रसारित किया जाता है|

नेटवर्क कनेक्शन के प्रकार (Types of Network Connection)

Computers को जिस विधि द्वारा आपस में जोड़ा जाता है,उसे Topology कहते हैं| Topology तीन प्रकार होती है|

  1. Star Topology
  2. Bus Topology
  3. Ring Topology

Star Topology

Star Topology में ढेर सारे Computers को Hub से जोड़ा जाता है जो सीधे मुख्य Computer से जुड़ा होता है|सर्वर नेटवर्क में स्थित सभी क्लाइंट्स को नियंत्रित एवं प्रबंधित करता है| यदि सर्वर असफल हो जाता है तो पूरा नेटवर्क असफल हो जाता है| यह काफी महंगा होता है|  

Bus Topology 

इसके अंतर्गत समस्त Computers एक ही पंक्ति से जुड़े होते हैं जिसे Bus कहते हैं | इसके असफल होने पर सम्पूर्ण नेटवर्क असफल हो जाता है| यह Star Topology की अपेक्षा कम मूल्य की होती है|

Ring Topology 

इसके अंतर्गत Computers एक रिंग के अंतर्गत आपस में जुड़े रहते हैं| सूचना अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक Computer से दूसरे Computer से होकर गुजरती है| किसी एक Computer के असफल होने पर पूरा Network कार्य करना बंद कर देता है|इस नेटवर्क में एक नया Computer जोड़ना कठिन कार्य होता है|

इन्टरनेट क्या है?What is Internet?

आज के समय में Internet हमारी जिन्दगी का एक अहम् हिस्सा बन चुका है जिसके माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में बैठे इंसान को आसानी से अपनी Information पहुंचा सकते हैं| Internet के द्वारा दुनिया के किसी भी स्थान के बारे में जानकारी कुछ ही समय में प्राप्त की जा सकती है| Internet का इस्तेमाल Computer के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं| Internet पूरे World(संसार) में फैले Computers का एक Network होता है| ये सभी Computer आपस में जुड़े रहते हैं| Internet दो शब्दों से मिलकर बना है -Interconnection and Network.

E-mail

E-mail के द्वारा नेट पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है| E-mail  एक अतिशीघ्र,मितव्ययी एवं सुविधाजनक माध्यम है| इसके द्वारा संसार के किसी भी कोने में स्थित लोगों तक सूचनाएं प्रेषित की जा सकती हैं| e-mail की खोज किम बर्न्स ली ने की थी|

WWW (World Wide Web)

इस सुविधा के माध्यम से Request प्राप्त करके आप संसार के किसी भी Computer से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| एक Website पर जाने की क्रिया को Web Surfing कहते हैं| यह एक विशेष Software की सहायता से की जाती है जिसे web browser कहते हैं|
दोस्तों उम्मीद है ये पोस्ट पढ़कर आपको बेहतर जानकारी प्राप्त हुई होगी | अगर आप इसी प्रकार और भी पोस्ट पढ़ना पसंद करते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं |

Post a Comment

0 Comments