UPSSSC GK 2024 : उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रमुख मेले कौन-कौन से हैं ?

 जैसा कि हम सब जानते है कि विश्व में सर्वाधिक मेलों का आयोजन हमारे भारत में होता है आय दिन हमारे देश में कोई न कोई मेला आयोजित होता है|

UPSSSC GK : उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रमुख मेले कौन-कौन से हैं ?
UPSSSC GK in Hindi 2024

हमारे देश में अलग समुदाय के लोग रहते हैं जैसे कि हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई आदि इस कारण से हमारे देश यहाँ अलग-2 धर्म के लोग विभिन्न धार्मिक त्योहारों के माध्यम से मेले का आयोजन करते रहते हैं|

उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो उत्तर प्रदेश में लगभग सारे समुदाय के लोग निवास करते हैं और सबके यहाँ कोई न कोई मेले का आयोजन होता रहता है | 

हमारे प्रदेश में जब कभी सुभ अवसर आते हैं जैसे किसी के यहाँ शादी विवाह, जन्म या फसल के उत्पादन पर हम प्राकृति को धन्यवाद देते हैं और उस प्रकृति को धन्यवाद देने के लिए नृत्य का आयोजन करते हैं, गायन का आयोजन करते हैं और गायन के आलावा मेले त्यौहार का आयोजन भी करते हैं क्योंकि पुराने समय की जो परम्परा थी उस समय पर वे समय व्यतीत नहीं कर पाते थे वे घरों में ही पूरे तरीके से समय देते थे अपनी खेती-बारी में उनका समय चला जाता था उसमें एक ऐसा समय आता था जब फसल उत्पादन के आलावा शादी ब्याह का समय होता था तब वे सब एक जगह एकत्रित होते थे |

मेले का आयोजन हमारे यहाँ अग्रेजों के शासन काल से चालू हुआ क्योंकि अंग्रेजों की एक ऐसी पद्धति थी कि उनके अनुसार वे पूरे भारत में किसी को इकट्ठे नहीं देखना चाहते थे अब क्या होता था कि जो क्रांतिकारी थे वे एक जगह इकठ्ठा होने के लिए छोटे-मोटे मेले का आयोजन करवाते थे और वहां पर अपनी परिचर्चा करते थे |

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अमृतसर में जब वैशाखी का मेला चल रहा था उस समय जलियावाला बाग़ घटना हुई थी |

इसी प्रकार नौचंदी मेला जिसे हम काली पलटन के नाम से जानते हैं जहाँ पर 10 मई को पहला भारतीय स्वाधीनता संग्राम का आयोजन किया गया|

हमारे उत्तर प्रदेश में वर्तमान में लगभग 2250 से मेलों का आयोजन किया जाता है जिले की अगर बात करें तो मथुरा जिले में सर्वाधिक मेले (86 मेले ) का आयोजन किया जाता है |

मथुरा के प्रमुख मेले -

  • हरिदास जयंती 
  • कंशवध मेला 
  • लट्ठमार होली,फूलों वाली होली 
  • चप्पल होली 
  • दाउजी का मेला 
  • ध्रुवपद मेला 
  • कृष्ण जन्माष्टमी 
  • गोवर्धन मेला (84 कोस की परिक्रमा मेला )

महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सबसे कम मेले का आयोजन होता है |
  • उत्तर प्रदेश के प्रयाग में भारत का सबसे बड़ा कुम्भ मेला का आयोजन किया जाता है जो 12 वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है |
  • माघ मेला का आयोजन प्रतिवर्ष प्रयाग में किया जाता है |
  • कुम्भ मेला को 2017 में यूनेस्कों की अमूर्त विरासत के रूप में घोषित किया गया |
  • राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकूट 1973 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के द्वारा रामायण मेले का सुभारम्भ किया गया था |
  • मुसलमानों के द्वारा मोहर्रम का त्यौहार शोक के रूप में आयोजित किया जाता है |
  • उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भारत के सबसे बड़े पशु मेले का आयोजन किया जाता है |राम बारात, कैलाश मेला, ताज महोत्सव का आयोजन भी आगरा में किया जाता है |
  • उत्तर प्रदेश में दादरी का पशु मेले का आयोजन बलिया जिले में किया जाता है बलिया जिला उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला के रूप में जाना जाता है |
  • सरघना मेला का आयोजन ईसाई समुदाय द्वारा मेरठ जिले में किया जाता है |
  • हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक मेला नौचंदी मेला का आयोजन भी यहाँ पर किया जाता है |
  • करवाचौथ के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवकटैया महोत्सव का आयोजन किया जाता है |
  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देवाशरीफ मेले का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर में किया जाता है |
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में पशु मेले के रूप में नौचंदी मंदिर के पास नौचंदी मेले का आयोजन किया जाता है जिसकी शुरुआत सन 1672 में किया जाता है |
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी मेले का आयोजन आगरा में किया जाता है |
  • भगवान् शिव के सम्मान में कैलाश मेले का आयोजन आगरा में किया जाता है|
  • सैयद सलार महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश के बहराइच में किया जाता है |
  • बाबा गोविन्द साहब की याद में गोविन्द सागर मेला का आयोजन अम्बेडकर नगर में किया जाता है |
  • कजरी महोत्सव का आयोजन सावन महीने में किया जाता है |
  • वाटर महोत्सव उत्सव का आयोजन प्रयागराज में किया जाता है |
  • शिव पार्वती की मिटटी की मूर्तियों का जुलूस निकालकर गणगौर मेले का आयोजन आगरा के गोकुलपुर में किया जाता है |
  • त्रिवेणी महोत्सव का आयोजन प्रयागराज में किया जाता है |
दोस्तों कैसा लगा हमारा कंटेंट पढ़कर !उम्मीद है आपको जरूर नया सीखने को मिला होगा होगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं हमें आपके कमेंट का इन्तजार रहेगा |

Post a Comment

0 Comments