UP Police Bharti GK in Hindi :इतिहास एवं संस्कृति से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

 नमस्कार दोस्तों ! जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) 2024 आ चुकी है इसलिए आप लोग परीक्षा की तैयारी के लिए जुट जाइये जिससे परीक्षा होने तक आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सके| 

UP Police GK in Hindi
UP Police GK in Hindi

SpeedGK आप लोगों के लिये लेकर आया है इतिहास से सम्बंधित बेहतरीन कंटेंट जो आपकी तैयारी के लिए बेस्ट है इसलिए आप लोग इसे ध्यान से पढ़ें और अध्ययन करें | 

 सिंधु घाटी की सभ्यता 

सिंधु घाटी सभ्यता की खोज रायपुर दयाराम साहनी के द्वारा की गयी थी | लोथल एवं सुरकोटदा सिंधु सभ्यता के बंदरगाह थे | मोहनजोदड़ो में नर्तक करती हुई एक नर्तकी की एक कांस्य मूर्ति मिली| मोहनजोदड़ो से प्राप्त स्नानागार एक प्रमुख स्मारक है |मोहनजोदड़ो से प्राप्त अन्नागार सैंधव सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत है| हड़प्पा की मोहरों पर सबसे अधिक एक श्रंगी पशु का आकलन मिलता है |

 सिंधु घाटी की लिपि भाव चित्रात्मक थी | सिंधु घाटी सभ्यता के लोग नगरों तथा घरों के विन्यास के लिए ग्रीड पद्धति को अपनाया था | सिंधु घाटी सभ्यता में मुख्य फसल गेहूं और जौ थी | वृक्ष पूजा एवं शिव पूजा  साक्ष्य भी सिंधु घाटी सभ्यता से मिलते हैं |

 स्वास्तिक चिन्ह हड़प्पा सभ्यता की ही देन है| कूबड़ वाला सांड विशेष पूजनीय था| सिंधु घाटी सभ्यता का समाज मातृसत्तात्मक था| पर्दा-प्रथा और वैश्यावृत्ति सैंधव सभ्यता से ही प्रचलित है| 

 सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल 

सिंधु घटती सभ्यता के प्रमुख स्थल हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कालीबंगन, रंगपुर, लोथल, आलमगीरपुर, सुत्कांगेडोर, बनमाली, धौलावीरा प्रमुख माने जाते हैं| 

 वैदिक सभ्यता 

यहाँ वैदिक काल को दो भागों में विभाजित किया गया है| 

1. ऋग्वैदिक काल (1500 से 1000 ई. पू.)

2. उत्तर वैदिक काल (1000 से 600 ई. पू.)

आर्य भारत में सबसे पहले पंजाब और अफगानिस्तान में  बसे थे | मैक्स मुलर ने आर्यों का मूल निवास-स्थान मध्य एशिया को माना है| 

आर्यों द्वारा निर्मित सभ्यता को वैदिक सभ्यता  माना गया गया| आर्यों की प्रमुख भाषा संस्कृत थी| सभा और समिति  एक राजा को सलाह देने वाली संस्था थी| दसराज्ञ युद्ध का उल्लेख ऋग्वेद के 7वें मंडल में है और ये युद्ध परुष्णी जिसे हम आज रावी नदी के नाम से जानते हैं, के तट पर सुदास एवं दस जनों के बीच लड़ा गया, जिसमें सुदास विजयी हुआ था| 

ऋग्वैदिक समाज चार वर्णो में विभाजित था जिनका नाम ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र था| 

ऋग्वेद के दसवें मंडल के पुरुषसूक्त में चतुर्वर्णों का उल्लेख मिलता है| आर्यों का समाज पितृप्रधान था| आर्यों का मुख्य पेय पदार्थ सोमरस था | आर्यों के मनोरंजन के साधन संगीत, रथदौड़, घुड़दौड़, एवं धूतक्रीड़ा आदि थे|  आर्यों का प्रमुख व्यवसाय पशुपालन एवं कृषि था| आर्यों का प्रिय पशु घोड़ा एवं सर्वाधिक प्रिय देवता इंद्र थे| 

आर्यों द्वारा खोजी गयी धातु लोहा थी| उत्तर वैदिक काल में निष्क और शतमान मुद्रा की इकाइयां थी| सांख्य दर्शन भारत के सभी दर्शनों में सबसे प्राचीन माना जाता है| 

महाभारत का पुराना नाम जयसंहिता है इसे विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कहा जाता है|  'सत्यमेवजयते' मुंडकोपनिषद से लिया गया है|

गायत्री मंत्र सवित्र नामक देवता को  सम्बोधित है, जिनका सम्बन्ध ऋग्वेद से है| 

 जैन धर्म (Jain Religion)

जैन धर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव थे| जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ को माना जाता है महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें व अंतिम तीर्थंकर थे। 

महावीर का जन्म 540 ईसा पूर्व में कुंडल ग्राम वैशाली में हुआ था। इनके पिता सिद्धार्थ एक ज्ञात्रक कुल के सरदार थे और माता त्रिशला लिच्छवी राजा चेतक की बहन थी| 

महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था| महावीर को जृम्भिक ग्राम के समीप रिजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था।

महावीर स्वामी ने अपना उपदेश प्राकृत भाषा में दिया|महावीर के प्रथम अनुयायी उनके दामाद जामिल थे| प्रथम जैन भिक्षुणी नरेश दधिवाहन की पुत्री चंपा थीं।

 स्थूलभद्र के शिष्य श्वेताम्बर एवं भद्रबाहु के शिष्य दिगंबर कहलाए जाते थे | जैन धर्म के त्रिरत्न सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक आचरण को माना जाता है। 

त्रिरत्न के अनुशीलन में पांच महाव्रत अहिंसा, सत्य वचन, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य है| 

468 ई. पू. में 72 वर्ष की आयु में महावीर स्वामी की का निर्वाणा बिहार के पावापुरी (राजगीर) में हुआ था| 

 बौद्ध धर्म (Bauddh Religion)

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध को माना जाता है गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था|

 गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था| गौतम बुद्ध का विवाह 16 वर्ष की अवस्था में यशोधरा के साथ हुआ था| गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम राहुल था| 

सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग दिया था| जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है। 

गृह त्याग करने के बाद सिद्धार्थ ने वैशाली के अनार कलाम से सांख्य दर्शन की शिक्षा ग्रहण की अलारकलाम सिद्धार्थ के पहले गुरु हुए थे। 

अलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने राजगीर के रूद्र करा शिक्षा ग्रहण की 35 वर्ष की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात निरंजना नदी (जिसे हम फाल्गुनी के नाम से भी जानते हैं) के किनारे पीपल के वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ|ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने गए | 

बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्र प्रवर्तन के नाम से जाना जाता है|बुद्ध ने अपना उपदेश पाली भाषा में दिए |

 बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसापुर में कुशीनारा में अर्पित भोजन करने के बाद हो गई थी जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण का गया है

 बुद्ध ने कहा कि- "यह संसार दुखों से भरा है", माधोसिंह में प्रविष्ट होने को उपसंपदा का कहा गया है बौद्ध धर्म के त्रिरत्न है बुद्ध, धम्म एवं संघ| चतुर्थ बौद्ध संगीत के बाद बौद्ध धर्म दो भागों में बट गया था इसमें पहला भाग हीनयान तथा दूसरा भाग महायान के रूप में जाना गया।

 भारत का स्वतंत्रता संघर्ष 

भारत में पहला अंग्रेज विरोधी संघर्ष सन्यासियों के द्वारा शुरू किया गया था| 1887 ई. में दादा भाई नैरोजी ने इंग्लैण्ड में भारतीय सुधार समिति की स्थापना की थी| 

ब्रिटिश हॉउस ऑफ़ कॉमन्स  का चुनाव लड़ने वाले प्रथम भारतीय दादा भाई नैरोजी थे| लार्ड कर्जन ने 20 जुलाई 1905 ई. को बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा की थी| 

बंगाल विभाजन के विरोध में 7 अगस्त 1905 ई. को कलकत्ता के टाउन हाल में स्वदेशी आंदोलन की घोषणा की गयी |

1906 ई. में कलकत्ता में हुए कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए दादा भाई नैरोजी ने पहली बार स्वराज्य की मांग प्रस्तुत की थी| 

स्वदेशी आंदोलन के अवसर पर ही रवींद्र नाथ ठाकुर ने अपना प्रसिद्द गीत आमार सोनार बंगला लिखा था| बंगाल में पी. मित्रा ने 'अनुशीलन समिति' का गठन किया था| महाराष्ट्र में वी. डी. सावरकर ने 1904 ई. में अभिनव भारत नामक संस्था स्थापित की थी| 

महाराष्ट्र में क्रांतिकारी आंदोलन को उभारने का श्रेय तिलक की पत्रिका 'केसरी' को जाता है| तिलक ने 1893 ई. में गणपति महोत्सव मनाया था|

1905 ई में लन्दन में श्याम जी कृष्ण वर्मा ने इंडियन होमरूल सोसायटी की स्थापना की| 1 नवंबर 1913 ई. में अनेक भारतियों ने लाला हरदयाल के नेतृत्व में सेनफ्रांसिस्को (अमेरिका) में ग़दर पार्टी की स्थापना की| 1916 ई. में गाँधी जी ने अहमदाबाद के करीब साबरमती आश्रम की स्थापना की|

 गांधी जी ने सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग द० अफ्रीका में किया| भारत में सत्याग्रह का पहला प्रयोग 1917 ई.  में चम्पारण (बिहार) में किया गया था| चम्पारण विद्रोह के कारण अंग्रेजों को तिनकठिया प्रथा को समाप्त करना पड़ा| 

गाँधी जी ने 1918 ई. में गुजरात के खेड़ा जिले में 'कर नहीं आंदोलन'  चलाया था| 19 मार्च 1919 ई. को रॉलेट एक्ट लागू किया गया था| 13 अप्रैल 1919 को बहुत बड़ी घटना घटी जिसे अमृतसर का जलियावाला बाग़ हत्याकांड कहा जाता है| 

जलियावाला बाग़ हत्याकांड के विरोध में आकर गाँधी जी ने 'केसर-ए-हिन्द' की उपाधि वापस कर दी तथा रवींद्र नाथ टैगोर ने 'सर' की उपाधि वापस लौटा दी| 1 अगस्त 1920 के बाद गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन प्रारम्भ किया| मुहम्मद अली को सर्वप्रथम असहयोग आंदोलन में गिरफ्तार कर लिया गया| 

5 फरवरी 1922 ई को गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा नामक स्थान पर असहयोग आंदोलनकारियों ने क्रोध में आकर थाने में आग लगा दी, जिसमें एक थानेदार एवं 21 सिपाहियों की मृत्यु हो गयी| इस घटना से दुखी होकर गाँधी जी ने 11 फरवरी 1922 ई को असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया| 

9 अगस्त 1925 को जब रेलगाड़ी से सरकारी खजाना सहारनपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था, तो इसे काकोरी नामक स्टेशन पर लूट लिया गया जिसके कारण इसे काकोरी काण्ड कहा गया|

 साइमन कमीशन 3 फरवरी 1928 ई. को भारत लौटा था|  

 UP Police से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 

दोस्तों इसमें पिछले वर्ष में पूछे गये प्रश्नों का हल दिया गया है |आपको इन्हें जरूर पढ़ना चाहिए, काफी बार परीक्षा में बिलकुल वही प्रश्न पूछ दिए जाते हैं जो आपने पिछले वर्ष  में पूछे गए प्रश्न होते है तो चलिए शुरू करते हैं और अपने दिमाग में उन्हें रिमाइंड भी करते हैं| 

1.जलिया वाला बाग़ में मारे गए लोग किस चीज का विरोध करने के लिए एकत्र हुए थे?    -रॉलेट एक्ट (Utt. Police (PAC) 2007)

2. ज्ञानेश्वर का मृत्युंजय मंदिर किस राजा ने बनवाया था?    -शालिवाहन (Utt. Police (PAC) 2007)

3. सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय भारत का गर्वनर जनरल कौन था? -इरविन (Utt. Police (PAC) 2007)

4. 'पूना पैक्टकिनके मध्य लड़ा गया था? -महात्मा गाँधी एवं डॉभीम राव अम्बेडकर (Rajsthan Police 2007)

5. कुमायूं में स्थित प्रसिद्द बाणासुर का किला किस जनपद में स्थित है?-चम्पावत (UP Police 2009) 

6. 'ग्रांड ट्रंक रोडका निर्माण किस बादशाह ने करवाया था?    -शेरशाह (Utt. Police(PAC) 2007)

7. राजा कनिष्क ने किसे अपनी राजधानी बनाया था?    -पुरुषपुर (Utt. Police (PAC) 2007)

8.भारत में सबसे पहले छापाखाना किसने स्थापित किया था?    -पुर्तगालियों ने (Utt. Police (PAC) 2007)

9.'स्वतंत्रता या मृत्यु'  का नारा किसने दिया था?    -अमेरिका की सेना ने (Bihar Police 2010)

10. प्लासी का युद्ध कब हुआ था?    -1757 (Bihar Police 2010)

11. सिकंदर ने जब भारत पर आक्रमण किया था उस समय मगध का शासक कौन था?    -नन्द (UP Police 2009)

12. दक्षिण के आलावार कौन थे?    -संत (UP Police 2009)

13. अमीर खुसरो किसके शिष्य थे?    -शेख निजामुद्दीन औलिया (UP Police 2009)

14. थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना किनके द्वारा की गयी?   -मैडम ब्लावट्स्की (Bihar Police 2010)

15. 'ग़दर पार्टीकी स्थापना कहाँ पर हुई थी?    -कनाडा एवं यू.एस.ए (Bihar Police 2010)

16. महात्मा गाँधी ने भारतवर्ष में पहला 'सत्याग्रहकहाँ प्रारम्भ किया?    -चम्पारण (Bihar Police 2010)

17. असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ था?    -1920 (Bihar Police 2010)

18. वह कौन मुग़ल शासक थेजिन्होंने अपनी आत्मकथा लिखी? -बाबर और जहांगीर (Delhi Police 2012)

19. लोथल किस युग का एक ऐतिहासिक स्थल है?    -सिंधु घाटी सभ्यता का (Delhi Police 2008)

20. किसके शासनकाल को प्राचीन भारत का स्वर्णिमकाल कहते हैं?    -गुप्त शासन (Delhi Police 2012)

21. बंगाल में स्थायी बंदोबस्त की शुरुआत किसने की थी?    -कार्नवालिस (Delhi Police 2010)

22. गुप्तकाल के प्रसिद्द गणितज्ञ कौन थे?    -बराहमिहिर (Bihar Police 2020)

23. 'अलाई दरवाजाकिसके शासनकाल में बना था?    -अलाउद्दीन खिलजी (Bihar Police 2010)

24. राजा राम मोहन राय के द्वारा चलाया गया 'सुधार आंदोलनथा?    -ब्रम्ह समाज (Bihar Police 2010)

25. मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?    -1906 ई. (Raj. Police 2007)

26. ग़दर पार्टी का संघठन किनके द्वारा किया गया?    -लाला हरदयाल (Delhi Police 2008)

27. पंडित जसराज का सम्बन्ध किससे है?    -मेवाती घराने से (Rajsthan Police 2010)

28. किस राजा के दरबार में विभिन्न विषयों का 'बाईसी-22' भरमार थी?    -महराजा प्रताप सिंह (Rajsthan Police 2007) 

29. भारत में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी द्वारा प्रथम निर्णायक सैनिक सफल अभियान किसे माना जाता है है?    -बक्सर का युद्ध (Delhi Police 2008)

30. पूर्व वैदिक काल सभ्यता का ज्ञान किस वेद से है?    -ऋग्वेद से (Rajsthan Police 2007)

31.भारत में प्रथम सूफी संत कौन थे?    -ख्वाजामुइनुद्दीन चिस्ती (Delhi Police 2008)

32. राजस्थान में बौद्ध संस्कृति के अवशेष कहाँ मिलते है?    -विराटनगर (जयपुर) (Rajsthan  Police 2007)

33. इतिहास के पुनर्निर्माण में सहयोग देने वाले स्रोत की एक किस्म का नाम है?    -रेडियोधर्मी कार्बन काल निर्माण (Bihar Police 2010)

34. महावीर को प्राप्त ईश्वरीय ज्ञान को कहा गया?  -कैवल्य (Bihar Police 2010)

35. पानीपत का तृतीय युद्ध किनके बीच लड़ा गया था?    -अहमदशाह अब्दाली और मराठों के मध्य (UP Police 2009, 11)

36. 'गीत गोविन्दके रचनाकार कौन हैं?    -जयदेव (Delhi Police 2008)

37. पानीपत का तीसरा युद्ध किनके बीच लड़ा गया था?    -अहमदशह अब्दाली और मराठों के बीच (UP Police 2009, 10)

38. अमेरिका पर थोपा गया कानून था कि वह सिर्फ निम्न राष्ट्र के साथ व्यापार करें?    -ब्रिटेन  (Bihar Police 2010)

39.मजदूर संघ के नेताओं पर चार साल तक चलने वाला मुकदमा समान्यतः जाना जाता है?    -मेरठ षडयंत्र के नाम से  (Bihar Police 2010)

40. 'होमरूल आंदोलनप्रारम्भ करने वाले व्यक्ति कौन थे?    -बाल गंगाधर तिलक और एनीबेसेन्ट  (Bihar Police 2010) 

41. 1857  ई. की क्रांति के बाद भारतीय शासन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आयाजो था?    -शासन  इंग्लैण्ड कंपनी की रानी के हाथ चला गया  (Bihar Police 2010)

42. 'खिलाफत आंदोलनका नेतृत्व किसने किया था? -अली बंधु  (Bihar Police 2010)

43.'इंडियन एशोसिएसनकी स्थापना किसने की थी -सुरेन्द्रनाथ बनर्जी  (Bihar Police 2010)

44.कौन-सा भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का संथापक था?    -अल्फांसो डी अल्बुकर्क (UP Police (SI)2008)


दोस्तों ये पोस्ट पढ़कर आपको कैसा लगा, उम्मीद है ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी इसी प्रकार के और पोस्ट पढने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं जिससे हम और बेहतर ढंग से इसी प्रकार के पोस्ट आपके सामने लेकर आ सकें|
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments