UP Police Constable GK 2024 in Hindi : भारतीय संविधान से सम्बंधित प्रश्न

कैबिनेट मिशन (Cabinet Mission) संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान को  निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 में किया गया|मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा का चुनाव हुआ| 

9 दिसंबर 1946 ई को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली में स्थित कौंसिल चैंबर के पुस्तकालय भवन में हुई| सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया | 

11 दिसंबर 1946 ई को डॉ० राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए| संविधान सभा की कार्यवाही 13 दिसंबर 1946 ई. को जवाहर लाल नेहरू द्वारा पेश किये गए उद्देश्य प्रस्ताव के साथ प्रारम्भ हुई|

बी.एन राव द्वारा तैयार किये गए संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त 1947 ई को एक संकल्प पारित करके प्रारूप समिति का गठन किया गया तथा इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ० भीमराव अम्बेडकर को चुना गया| 

देश विभाजन के बाद संविधान सभा का पुनर्गठन (Reorganization) 31 अक्टूबर 1947 ई को किया गया| 

UP Police Constable GK 2024 in Hindi : भारतीय संविधान से सम्बंधित प्रश्न
UP Police Bharti 2024

 संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं उनके अध्यक्ष 


संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन लगे | संविधान को जब 26 नवंबर 1949 ई. को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया, तब इसमें कुल 22 भाग 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थीं लेकिन वर्तमान समय में संविधान में 22 भाग 444 अनुच्छेद 12 अनुसूचियाँ हैं| 

1. संचालन समिति 

 डॉ. राजेंद्र प्रसाद

2. संघ संविधान समिति 

 पं. जवाहर लाल नेहरू

3. प्रांतीय संविधान समिति 

 सरदार बल्लभ भाई पटेल

4. प्रारूप समिति 

 डॉ. भीमराव अम्बेडकर

5. संघ शक्ति समिति 

 पं. जवाहर लाल नेहरू

संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 ईo को हुई और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया| 


 भारतीय संविधान में विदेशी स्रोत (Foreign sources of the Constituent Assembly)


भारतीय संविधान के निर्माण में विदेशी संविधान के स्रोतों से भी सहायता ली गयी जिससे हमारा संविधान  मजबूत व सशक्त संविधान बन सके|

 देश 

 क्षेत्र 

 संयुक्त राज्य अमेरिका 

 मौलिक अधिकार, महाभियोग की प्रक्रिया, उपराष्ट्रपति, उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय के न्यायधीशों को हटाने की प्रक्रिया 

 ब्रिटेन 

 संसदीय प्रणाली, एकल नागरिकता एवं विधि निर्माण की प्रक्रिया 

 आयरलैंड 

 निति निदेशक सिद्धांत,राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल की प्रक्रिया 

 आस्ट्रेलिया 

 प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची का प्रावधान, केंद्र एवं राज्य के बीच सम्बन्ध 

 जर्मनी 

 आपातकाल के प्रवर्तन के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार सम्बन्धी शक्तियां 

 कनाडा 

 संघात्मक विशेषताएं, अवशिष्ट शक्तियां, संघ एवं राज्य के बीच शक्ति विभाजन 

 दक्षिण अफ्रीका 

 संविधान संसोधन की प्रक्रिया 

 रूस 

 मौलिक कर्तव्यों का प्रावधान 

 जापान 

 विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया 


 संविधान के प्रमुख भाग (Important Part of Samvidhan)


भारतीय संविधान के निर्माण के समय संविधान में कुल भाग २२ थे लेकिन वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर 25 हो गयी है| 
नीचे आपको संविधान से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण भागों के बारे में जानकारी दी जा रही है जो आपकी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें|

 भाग-

 संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र 

 भाग-

 नागरिकता 

 भाग-

 मौलिक अधिकार 

 भाग-

 निति निदेशक तत्व 

भाग-4

(क) मूल कर्तव्य

 भाग-

 संघ के बारे में 

 भाग-

 राज्य के बारे में 

 भाग-

 संघ राज्य क्षेत्र 

भाग-11

 नागरिकता के अधिकार का कानून द्वारा नियमन 

भाग -14    

विधि के समक्ष समानता   

भाग-15              

निर्वाचन  

भाग-17 

राजभाषा  

 भाग-18 

आपात उपबंध  

 भाग-20 

संविधान संसोधन 


 मौलिक कर्तव्य (Fundamental Duty)

सरदार स्वर्ण सिंह समिति की अनुसंशा पर संविधान के 42वें संसोधन के द्वारा मौलिक कर्तव्य को संविधान में जोड़ा गया | इसे रूस के संविधान से लिया गया है| 

मौलिक कर्तव्य की संख्या 11 है जो इस प्रकार है 

  • प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह संविधान का पालन करे और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे| 
  • स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोये रखे और उनका पालन करे| 
  • भारत की प्रभुसत्ता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे| 
  • देश की रक्षा करे | 
  • भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातत्व की भावना का निर्माण करें| 
  • हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझे और उसका परीक्षण करे| 
  • प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और उसका संवर्धन करें| 
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास करें|
  • सार्वजिक संपत्ति को सुरक्षित रखें| 
  • व्यक्तिगत एवं सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ाने का सतत प्रयास करें|
  • माता-पिता या संरक्षक के द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना|

 UP Police से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न


 नीचे उत्तर  प्रदेश पुलिस भर्ती में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है ये आपकी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है इन्हे  आप जरूर पढ़ें| 

1.भारतीय संविधान का निर्माण कब हुआ था?    -26 नवम्बर 1949   (Utt. Police 2007)

2.राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है ?    -6 वर्ष (Utt. Police(SI) 2008)

3.भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में किसका विधान नहीं है?    -सभी मतों का समान मूल्य

4.लोकसभा में कुल निर्वाचित सदस्य कितने होते हैं?    -543(Rajsthan Police 2007)

5.भारतीय राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही की शुरुआत कहाँ से की जा सकती है?    -दोनों सदनों में से किसी भी सदन में (Delhi Police 2010)

6.भारतीय सेना का सर्वोच्च कमांडर कौन होता है?    -भारत का राष्ट्रपति (Utt. Police 2008)

7.भारत के राष्टरपति का कार्यकाल कितना होता है?    -5 वर्ष (Uttar Pradesh Police 2008)

8.लोकसभा का सदस्य बनने के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए?    -25 वर्ष (SI 2008)

9.द्वैध शासन का प्रावधान किस एक्ट में किया गया था?    -भारत का अधिनियम 1919 (PAC 2007)

10.राज्यपाल के द्वारा जारी अध्यादेश की अधिकतम अवधि होती है?    -3 महीने (Delhi Police 2007)

11.राजस्थान से लोकसभा हेतु कितने सदस्य चुने जाते है?    -25 (Delhi Police 2009)

12.सरकार के प्रमुख अंग कौन कौन से हैं ?    -कार्यपालिका, व्यवस्थापिक, न्याय पालिका (Utt. Police 2009)

13.अधीनस्थ न्यायालय की श्रेणी में नहीं आता है?    -सत्र न्यायालय (Rajsthan Police 2009)

14.किस राज्य लोकसभा में केवल एक सदस्य निर्वाचित करते हैं?    -मिजोरम, नागालैंड (Delhi Police 2010)

15.भारत में रक्षा सेनाओं का सुप्रीम कमांडर कौन होता है?    -राष्ट्रपति (SI 2009)

16.भारत के राष्ट्रपति बनने की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?    -35 वर्ष (Rajsthan Police 2009)

17.राज्यसभा सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?    -30 वर्ष (Head Constable 2011)

18.मौलिक अधिकारों का वर्णन भारतीय संविधान के किस भाग में किया गया है?    -भाग -III (Head Constable 2011)

19.लोकसभा में 'अविश्वास प्रस्ताव' न्यूनतम कितने सदस्यों द्वारा समर्थित है?    -50 सदस्य (Delhi Police 2009)

20.भारत के संविधान के दिशा निर्देश सिद्धांतों का प्रमुख उद्देश्य क्या है?    -कल्याणकारी राज्यों की स्थापना करना (Delhi Police 2012)

21.देश की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष का नाम क्या है?    -मीरा कुमार (Rajsthan Police 2010)

22.पंचायती राज का गठन किस स्तर पर होता है?    -ग्राम स्तर पर (Utt. Police 2009)

23.किस फिल्म अभिनेता ने संसदीय चुनाव नहीं लड़ा?    -संजय दत्त (Delhi Police 2012)

24.भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत कौन-कौन सा है?    -भारतीय शासन अधिनियम 1993(SI 2008)


दोस्तों उम्मीद है आपको पढ़कर नॉलेज  मिला होगा । यदि आप और भी इसी तरह के content चाहते हैं  हमे Comment Box में जरूर बताएं जिससे हम आपके लिए बेहतर कंटेंट दे सकें ।


Post a Comment

0 Comments