UP Police Constable Bharti 2024 | खेल से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न

प्राचीन ओलम्पिक खेल यूनान के ओलंपिया शहर में 776 ईसा पूर्व में प्रारंभ हुआ था| पहली बार यह खेल ग्रीक देवता ज्यूस के सम्मान में खेला गया| आधुनिक ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ 1896 ई. को फ़्रांस के बैरोन पियरे डी कोबेर्टियन के प्रयासों से यूनान के एथेंस शहर में हुआ था| ओलंपिक खेल का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर किया जाता है| 

अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद् की स्थापना 1894 ई. सखोन नामक स्थान पर हुई थी| इसका मुख्यालय लोसाने(स्वीटजर लैंड) में है|

UP Police Bharti Constable
UP Police Bharti 2024 -Khel

भारतीय ओलम्पिक परिषद् की स्थापना 1924 ई. में की गयी थी और सर जे. जे. टाटा इसके प्रथम अध्यक्ष थे| 

 राष्ट्रमंडल खेल

ओलम्पिक खेल के पश्चात राष्ट्रमंडल अथवा राष्ट्रकुल खेल समारोह विश्व का ऐसा दूसरा सबसे बड़ा खेलोत्सव है| इस खेल समारोह का आयोजन प्रायः दो ओलम्पिक खेलों के मध्य किया जाता है, जिसे ओलम्पिक वर्ष कहा जाता है| 

 एशियाई खेल

एशियाई खेल का प्रारंभ 4 मार्च 1951 ई. को नई दिल्ली में हुआ था |

एशियाई खेल संघ ने चमकते सूरज को अपना प्रतीक चिन्ह घोषित किया | 

UP Police Bharti 2024 से सम्बंधित महत्वपूर्ण पॉइंट्स 


खेल से संबधित परीक्षा में एक से दो प्रश्न UP Police Bharti में अवश्य पूछे जाते हैं इसलिए नीचे आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण खेलों के बारे में चर्चा की गयी है|

क्रिकेट खेल का जन्मदाता इंग्लैण्ड को माना जाता है |क्रिकेट का पहला टेस्ट मैच 1877 ई. में आस्ट्रेलिया एवं इंग्लैण्ड के बीच मेलबर्न में आयोजित किया गया | क्रिकेट का पहला एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रेलिया के बीच 1971 ई. में मेलबर्न में आयोजित किया गया था |क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आई.सी.सी. है, जिसका मुख्यालय 1 अगस्त 2005 ई. से दुबई में है, पहले यह लार्ड्स में था|

क्रिकेट शब्दावली के बारे में  

चाइनामैन, बैट्समैन, बॉलर, विकेट कीपर, पोपिंग क्रीज आदि |

हॉकी का पहला संगठित क्लब 1861 ई. स्थापित 'ब्लैकहीथ एबी एंड क्लब' है| हॉकी की सर्वोच्च संस्था 'फेडरेशन इंटरनेशनल दी हॉकी' है जिसकी स्थापना 1884 ई. में की गयी थी| हॉकी का पहला अंतराष्ट्रीय मैच 26 जून 1895 ई. को राइल में वेल्स एवं आयरलैंड के बीच खेला गया | हॉकी का पहला विश्वकप 1971 ई. में बर्सिलोना में आयोजित किया गया |

हॉकी के मैदान का परिमाप 

हॉकी के मैदान की लम्बाई- 91.44 मी. , मैदान की चौड़ाई -50 से 55 मी., गेंद का वजन 155 से 163 ग्राम |

खेल शब्दावली -स्टिक, पेनाल्टी, स्ट्रोक, स्कूप शूटिंग आदि|

बॉलीबाल का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ | इस खेल को एक अमेरिकी विलियम जी मारगन ने 1895 ई. में शुरू किया| इंटरनेशनल बॉलीबाल फेडरेशन का गठन 1948 ई. में हुआ था | बॉलीबाल का प्रथम विश्वकप 1949 ई. में आयोजित हुआ था | 1964 ई. में बॉलीबाल ओलम्पिक में शामिल किया गया |

बॉलीबाल का परिमाप  

बॉलीबॉल के कोर्ट की लम्बाई-18 मी., कोर्ट की चौड़ाई-9 मी. |

फुटबॉल  का जन्म इंग्लैण्ड में हुआ| 1857 ई. में इंग्लैण्ड में विश्व का पहला फुटबाल क्लब 'शेफील्ड फूटबाल क्लब ' है | 

फूटबाल के मैदान का परिमाप 

मैदान की लम्बाई 91 से 120 मी., मैदान की चौड़ाई- 45 से 91 मी., गेंद का वजन -396 से 453 ग्राम | 
खेल शब्दावली - फूल बैक, हाफ बैक, स्ट्राइकर, सेंटर पेनल्टी किक आदि 

टेबल टेनिस इस खेल का जन्मदाता इंग्लैंड है, इंटरनेशनल टेबल टेनिस एसोसिएशन' की स्थापना 1926 ई. में की गयी थी | टेबल टेनिस विश्व चैंपियन का मैच पहली  बार 1927 ई. में हुआ | टेबल टेनिस का विश्व चैंपियनशिप दो वर्ष के अंतराल पर आयोजित की जाती है | 

बास्केटबॉल का आविष्कार जेम्स स्मिथ ने सन 1891 में अमेरिका में किया इसके अंतरष्ट्रीय संघ की स्थापना सन 1932 में  फेडरेशन इंटरनेशनल डे बास्केटबॉल एसोशिएसन के नाम से हुई | भारत में प्रथम बास्केटबॉल खेल सन 1930 ई. में खेला गया | इसका पहला विश्व चैंपियन मैच 1950 ई. में  आयोजित हुआ | 

बास्केटबॉल के मैदान का परिमाप 

बास्केटबॉल के कोर्ट की लम्बाई 28 मी.,कोर्ट की चौड़ाई -15 मी.,बास्केटबाल की  ऊंचाई - जमीन से 3.5 मी.,बास्केटबाल का वजन 600 से 650 ग्राम | 

शतरंज भारत में यह खेल 7वीं सदी में शुरू हुआ | द फेडरेशन इंटरनेशनल (FIDE) इस खेल को नियंत्रित करती है तथा  हर दो साल में एक बार विश्व चैम्पियनशिप तय करने के लिए प्रतियोगिता कराती है | 

खेल के सामान - इसके बोर्ड को चेकर बोर्ड कहते हैं जिसमें 64 वर्ग बने होते हैं जिनमें 8 ऊर्ध्वाधर तथा 8 क्षैतिज पंक्तियाँ बनी होती हैं | इसके वर्ग दो विपरीत रंगों से रंगे होते हैं | हर खिलाड़ी के पास अलग-अलग रंग के 16 चेसमैन होते हैं |

प्रमुख खेल शब्दावली :- विशप, गैम्बिट, चेकमेट, स्लेटमेट,पान, गैंडमास्टर, फिडेनाइट, एलो रेटिंग, रैंक, कैशल पीसेज आदि |  

 कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जो UP Police Constable Bharti  में अक्सर पूछे जाते हैं


नीचे परीक्षा में पूछे गये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर one liner में दिए गये है जिन्हें आपको अवश्य पढ़ना चाहिए|

1.संतोष ट्राफी किससे सम्बंधित हैं?    -फुटबॉल 

2.अर्जुन अग्रवाल किस खेल से सम्बंधित हैं?    -गोल्फ 

3.कोई खिलाड़ी किसके प्रयोग के कारण ड्रग परीक्षण में असफल रहता है?    -वैक्सीन 

4.झूलन गोस्वामी किससे सम्बंधित हैं?    -क्रिकेट से 

5.जीवा मिल्खा सिंह का किस खेल से सम्बन्ध है?    -गोल्फ से

6.भारत के राष्ट्रीय खेल का नाम क्या है?    -हॉकी 

7.कोपा कप किस खेल से सम्बंधित है?    -फुटबॉल 

8.आधुनिक ओलम्पिक का पिता किसे कहा जाता है?    -पियरे डी कोबेर्टियन (Important)

9.फेडरेशन कप किस खेल से सम्बंधित है?    -फूटबाल 

10.हॉकी के जादूगर का नाम क्या है?    -मेजर ध्यानचंद

11.साइना नेहवाल का नाम किस खेल से जुड़ा है?    -बैडमिंटन

12.कबड्डी में कुल कितने खिलाड़ी होते हैं?    -7 (Imp)

13.क्रिकेटहॉकीफूटबाल में कुल कितने खिलाड़ी होते हैं?    -11 (Imp)

14.हॉकी का जादूगर किसे बोलते हैं?    -मेजर ध्यानचंद को 

15.द फ़्लाइंग सिक्ख किसे कहते हैं -मिल्खा सिंह 

16.स्वर्ण बालिका एवं उड़नपरी के नाम से किसे जानते हैं?    -पी टी. उषा 

17.जल्ली कट्टु का त्यौहार कहाँ पर मनाया जाता है?    -तमिलनाडु (Important)

18. FIDE किससे सम्बंधित हैं -शतरंज खेल से 

19. IHF किस खेल से सम्बंधित है?    -हॉकी से 

20.विश्व के सर्वोच्च शिखर पर चढने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थीं?  - बछेन्द्री  पाल 

21.शतरंज के एक बोर्डमें कुल कितने वर्ग होते हैं?    -64 

22.माराडोना किस खेल से सम्बंधित खिलाड़ी हैं?    -फूटबाल 

23.हभरजन सिंह को किस नाम से जाना जाता हैं?    -टर्मिनेटर 

24.साइना नेहवाल किस खेल से सम्बंधित हैं?    -बैडमिंटन 

25.मैरीकॉम किस खेल से सम्बंधित हैं?    -बॉक्सिंग 

26.2022 में कॉमनवेल्थ गेम कहाँ पर होंगे?    -डरबन में 

27.देवधर ट्रॉफी का सम्बन्ध किससे है?    -क्रिकेट से 

28.उबेर कब किससे है?    -बैडमिंटन से (Important)

29.इंदिरागांधी स्वर्ण कप किस खेल से सम्बंधित है?    -क्रिकेट से   

30.राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार किस फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है?    -बिड़ला फाउंडेशन द्वारा

31.ग्रीष्मकालीन खेलों के मध्य कितने वर्षों का अंतर होता है?    -3 वर्ष 

32.राष्ट्रीय ओलम्पिक संस्था का मुख्यालय कहाँ स्थित है?    -ल्युसियाने में 

33.एशियाई खेलों का प्रथम आयोजक कौन सा देश है?    -भारत (Important)

34.सनी डेज किसकी पुस्तक है?    -सुनील गावस्कर 

35. दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?    -गोदावरी 


दोस्तों आप लोगों के लिए UP Police Constable से सम्बंधित जो भी महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं सारे कवर किये जाएंगे यदि  आपको कंटेंट पढ़ने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं जिससे कंटेंट को और बेहतर बनाया जाए | 
 
हमारी अन्य पोस्ट भी पढ़ें >>>

Post a Comment

0 Comments