एशिया महाद्वीप - Asia Continent General Knowledge in Hindi

एशिया महाद्वीप (Asia Continent) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो उत्तरी गोलार्द में स्थित है| एशिया शब्द की अगर बात करें तो इसकी उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है| जिसका मतलब उदित सूर्य होता है| एशिया महाद्वीप के दक्षिण में हिन्द महासागर, उत्तर में आर्कटिक और पूर्व में प्रशांत महासागर है| 

एशिया महाद्वीप - Asia Continent General Knowledge
Asia-Mahadeep

अरब प्रायद्वीप जो विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है वह भी एशिया महाद्वीप में स्थित है| एशिया के स्थल अवरुद्ध देश कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान तथा लाओस हैं |जिसमें कजाकिस्तान विश्व का सबसे बड़ा स्थल अवरुद्ध देश है| 

एशिया (Asia)  का क्षेत्रफल

44,579,000 Km2

एशिया में कुल देशों की संख्या

48

कुल जनसँख्या

4,694,576,167

क्षेत्रफल में सबसे बड़ा देश

रूस

जनसँख्या में सबसे बड़ा देश

भारत

प्रमुख धर्मं

हिन्दू, इस्लाम, बौद्ध, जैन, ईसाई, सिक्ख

सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

मंदारिन

सबसे बड़ा द्वीप

बोर्नियो

सबसे बड़ा डेल्टा

सुंदरवन

सबसे ऊँचा पठार

तिब्बत का पठार

सबसे बड़ा नगरीय समूह

टोक्यो


एशिया महाद्वीप से तीन प्रमुख रूप से अक्षांश रेखाएं कर्क, विषुवत एवं आर्कटिक रेखाएं गुजरती हैं|

 एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल (Area of Asia Continent)

एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल विश्व के कुल भूमि क्षेत्रफल का 30% भाग है| एशिया का कुल क्षेत्रफल 44,579,000 Kmहै| एशिया में सबसे ज्यादा वर्षा वाला स्थान मासिनराम (मेघालय) है| क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश रूस है जबकि जनसँख्या की द्रष्टि से भारत है|

लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करते हैं

बेरिंग जलसन्धि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है|

विश्व की सबसे ज्यादा आबादी एशिया महाद्वीप में निवास करती है|

एशिया में विश्व की जनसंख्या का लगभग 60% जनसँख्या निवास करती है|

एशिया महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलखंड है जिसमे पहला अंगारालैंड, जिसमें रूस और चीन स्थित हैं, दूसरा गोंडवाना लैंड है जो प्रायद्वीपीय भारत में स्थित है|

 एशिया महाद्वीप की जलवायु (Climate of Asia Continent)

एशिया महाद्वीप की जलवायु के बारे में अगर बात करें तो इसका अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार अधिक होने के कारण यहाँ काफी विषमताएं पायी जाती हैं| यहाँ पर लगभग सभी प्रकार की जलवायु पायी जाती हैं| 

1.भूमध्य रेखीय जलवायु 

भूमध्य रेखीय जलवायु का तापमान लगभग एक समान बना रहता है| इसका विस्तार 5 डिग्री उत्तर एवं 5 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य है| यहाँ का लगभग तापमान 27 से 30 डिग्री के आसपास रहता है| यहाँ औसतन वर्षा 200 सेमी से अधिक होती है जिसे हम संवहनीय वर्षा के नाम से जानते हैं| इसीलिए यहाँ के वृक्ष चौड़ी पत्ती वाले होते हैं|

2.मानसूनी जलवायु 

इस जलवायु में गर्मी सबसे ज्यादा होती है क्योंकि इस जलवायु में हवाएं जल से स्थल की ओर चलती हैं| वर्षा भी ज्यादातर गर्मियों में ही होती है| यहाँ वर्षा 100 से 200  सेमी के बीच होती है|

3. उष्ण मरुस्थलीय जलवायु 

उष्ण मरुस्थलीय जलवायु एशिया के दक्षिण- पश्चिम भाग में ज्यादा पायी जाती है| ये जलवायु अत्यंत गर्म एवं शुष्क होती है| गर्मियों में इसका तापमान लगभग 40 से 50 डिग्री के बीच होता है| यहाँ दैनिक तापान्तर अधिक देखने को मिलता है| इस जलवायु में कटीले वृक्ष अधिक पाए जाते हैं|

4. भूमध्य सागरीय जलवायु 

भूमध्य रेखीय जलवायु में गर्मियों में काफी गर्मी होती है और सर्दियों में वर्षा होती है| यहाँ पर औसत वर्षा 50 से 75 सेमी के बीच होती है| यहाँ पर वर्षा पछुआ हवाएं तथा चक्रवातों के कारण होती है| यहाँ का तापमान लगभग 24 डिग्री तक रहता है|

5. टैगा जलवायु

इस जलवायु में सर्दियाँ काफी लम्बी तथा गर्मियां काफी छोटी होती हैं| यहाँ पर वर्षा गर्मी में होती है जिसका औसत लगभग 25 सेमी होता है |

6. टुंड्रा जलवायु

टुंड्रा जलवायु अत्यंत ठंडे प्रदेश की जलवायु है| इस जलवायु में कोणधारी वन प्रदेश अधिक पाए जाते हैं जो साइबेरिया के उत्तरी भाग में स्थित हैं|  यहाँ का तापमान गर्मी में 5 डिग्री तथा सर्दी में -50 डिग्री तक चला जाता है| विश्व का सबसे ठंडा प्रदेश बर्खोयान्स्क इसी जलवायु में पाया जाता है|  

 एशिया महाद्वीप के प्रमुख धर्म (Major Religions of Asia)


हिन्दू (Hindu):  हिन्दू धर्म एशिया (Asia) का सबसे पुराना धर्म है | इस धर्म के लोगों को विश्वभर में अपनाया गया है क्योंकि ये धर्म शांति प्रिय धर्म है | इस धर्म में लोगों के अन्दर समानता एवं बन्धुत्वता की भावना होती है| 
हिन्दू धर्म के प्रमुख ग्रन्थ ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्वेद हैं| एशिया में सबसे ज्यादा हिन्दू धर्म को मानने वाले देश भारत और नेपाल है| नेपाल एक ऐसा देश है जहाँ पर केवल हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग ही रहते हैं| हालाँकि भारत में 80% आबादी हिन्दू धर्म की है लेकिन यहाँ पर हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन धर्म के लोग भी निवास करते हैं|

इस्लाम (Islam) : इस धर्म की अगर बात करें तो इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या विश्वभर में सबसे अधिक है| इस्लाम धर्म की प्रमुख पुस्तक का नाम कुरान है| 

बौद्ध Bauddh) : ये धर्म एशिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है| इस धर्म के जनक महात्मा गौतम बुद्ध को माना जाता हैं जिनका जन्म कपिल वस्तु के निकट लुम्बिनी में माना जाता है जो कि भारत में स्थित है| बौद्ध धर्म के प्रमुख ग्रन्थ सुत्त पिटक, विनय पिटक तथा अधिधम्म पिटक हैं जिसे हम त्रिपिटक कहते हैं| जिसका मतलब तीन पिटारी होता है|

जैन (Jain) : जैन धर्म के लोग ज्यादातर भारत में ही पाए जाते हैं| जैन धर्म में साक्षरता की एक उच्चतम डिग्री है| जैन धर्म की प्रमुख पुस्तक का नाम आगम साहित्य या आगम सूत्र है| जैन धर्म के लोग ज्यादातर पढ़े-लिखे होते हैं| इस धर्म के लोगों ने भारत में राजनैतिक, आर्थिक और नैतिक क्षेत्र में काफी योगदान दिया है| 

सिक्ख (Sikkh): सिक्ख धर्म की स्थापना गुरुनानक ने की थी जिनका जन्म भारत के तलवंडी ग्राम में हुआ था| सिक्ख धर्म की प्रमुख पुस्तक का नाम गुरु ग्रन्थ साहिब है| यह धर्म एकेश्वरवादी धर्म है |

ईसाई (Isai)यह धर्म एशिया का सबसे व्यापक अल्पसंख्यक धर्म है| इस धर्म की स्थापना ईसा मसीह ने की थी जिनका जन्म येरुसलम में हुआ था| ईसाई धर्म की प्रमुख पुस्तक का नाम बाइबिल है|

एशिया में तीन प्रमुख प्रायद्वीप हैं |

  1. अरब प्रायद्वीप- ये विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है|
  2. दक्कन का प्रायद्वीप 
  3. इंडोचीन का प्रायद्वीप 

एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट है जो नेपाल में स्थित है, इसे हम सागरमाथा के नाम से भी जानते हैं| 

एशिया में सबसे ऊँचा पठार 'पामीर का पठार' है जिसकी ऊंचाई लगभग 4875 मीटर है| इसीलिए इसे विश्व की छत के रूप में जाना जाता है| 

एशिया में फिलिपीन्स द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना गर्त है जो प्रशांत महासागर में स्थित है|

  एशिया महाद्वीप (Asia Continent)में स्थित देश

  
एशिया महाद्वीप में बसे देशों की संख्या 49 है| जिनकी राजधानियां इस प्रकार है -

देश (Country)

राजधानी (Capital)

भारत

नई दिल्ली

जापान

टोक्यो

इंडोनेशिया

जकार्ता

मिस्र

काहिरा

इरान

तेहरान

इराक

बग़दाद

जोर्जिया

तिब्लिसी

इजराइल

येरुशलम

जार्डन

अम्मान

चीन

बीजिंग

कम्बोडिया

नाम्पेंह

भूटान

थिम्पू

अर्मेनिया

येरवान

अफगानिस्तान

काबुल

अजर बेजान

बाकू

बहरीन

मनामा

बंगलादेश

ढाका

ब्रूनेई

बन्दर सेरी बेगवान

मलेशिया

कुआलालमपुर

मालदीव

माले

मंगोलिया

उलन बटोर

लेबनान

बेरुत

उत्तर कोरिया

प्योंगयांग

दक्षिण कोरिया

सियोल

किर्गिस्तान

बिश्केक

म्यामार

नेपिडा

नेपाल

काठमांडू

ओमान

मस्क

पाकिस्तान

इस्लामाबाद

फिलिपीन्स

मनीला

कतर

दोहा

रूस

मास्को

सऊदी अरब

रियाद

सिंगापुर

सिंगापुर नगर

श्रीलंका

श्री जयवर्धने कोटी

सीरिया

दमिश्क

तजाकिस्तान

दुशान्बे

थाईलैंड

बैंकाक

पूर्व तिमोर

दिली

यमन

सना

तुर्की

अंकारा

तुर्कमेनिस्तान

अश्काबाद

संयुक्त अरब अमीरात

अबुधाबी

उज्बेकिस्तान

ताशकंद

वियतनाम

हनोई

किर्गिस्तान

बिश्केक

कजाकस्तान

नूरसुल्तान

लाओस

विएंटाईन

साइप्रस

निकोसिया

इंडोनेशिया (Indonesia) : ये विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह है जिसमे 13,677 द्वीप शामिल हैं | जकार्ता को इंडोनेशिया की सबसे बड़ी राजधानी के रूप में माना जाता है| यहाँ की प्रमुख फसलें- रबर, नारियल, चावल हैं | ये दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में खनिज तेल के उत्पादन में प्रथम है| 

थाईलैंड (Thailand): थाईलैंड का पुराना नाम स्याम था| जिसे बाद में थाईलैंड कहा जाने लगा जिसका अर्थ स्वतन्त्र निवासियों का देश होता है| इस देश में म्यामार नदी का डेल्टा चावल उत्पादक क्षेत्र है| थाईलैंड प्रमुख रूप से रबर उत्पादन के लिए जाना जाता है|

म्यांमार (Myanmar) : यह एक पहाड़ी देश है जिसका 52% हिस्सा पहाड़ों से ढका हुआ है, यहाँ पर अराकान योमा नाम की प्रसिद्द पहाड़ियां है जिसकी सर्वोच्च चोटी सारामती है| म्यांमार के मध्य भाग में इरावदी, चिन्दविन एवं सीतांग नदियों का विशाल मैदान है| इस मैदान में चावल का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है|

लाओस (Laos) : ये दक्षिण पूर्व एशिया का स्थल अवरुद्ध देश है जिसकी राजधानी वियेनतियेन है | यहाँ की मुद्रा लाओ किप है| 

सिंगापुर (Singapore) : सिंगापुर दक्षिण एशिया में मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच स्थित है| सिंगापुर तथा मलाया के बीच जोहोर जलसन्धि है|

फिलीपींस (Filipeens) : फिलिपीन्स विश्व का सबसे अधिक नारियल उत्पादन करने वाला देश माना जाता है| यहाँ विश्व का एक तिहाई भाग पर नारियल का उत्पादन किया जाता है|

इराक (Iraq) : इराक की राजधानी बग़दाद है. यहाँ पर खजूर का उत्पादन सबसे अधिक होता है| किरकुस, मोसल एवं वसरा प्रमुख तेल क्षेत्र हैं| 

चीन (China) : चीन की राजधानी बीजिंग है यहाँ की मुद्रा यूयान है| ह्वांगहो चीन की सबसे विशाल नदी के रूप में माना जाता है, इसे चीन का शोक कहा जाता है | ये नदी कुनकुलम पर्वत की सारिंगनौर एवं औरिंगनौर झीलों से निकलकर चीन सागर में गिरती है| यांगटिसी क्यांग नदी तिब्बत पठार से निकलकर चीन सागर में गिरती है|

श्रीलंका (Shrilanka) : यह भारतीय प्रायद्वीप का ही एक भाग है जो पाक जलडमरूमध्य द्वारा अलग हो गया था| श्रीलंका रत्नों का द्वीप कहलाता है| यहाँ पर स्थित मोतियों का द्वीप बहरीन है| श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो है|श्रीलंका का दक्षिणी भाग पर्वतीय है जिसकी सर्वोच्च चोटी पिदुर ताल्गोला है |यहाँ की प्रमुख मुद्रा रुपया है| श्रीलंका में कुल कृषि भूमि का 21% भू-भाग पर चाय की खेती की जाती है| 

जापान (Japan) : जापान की राजधानी टोक्यो है| जापान की मुद्रा येन है| जापान एशिया के मुख्य भूमि के पूर्व में प्रशांत महासागर में स्थित है जिसे जापानी भाषा में निप्पन कहते है जिसका अर्थ होता है -सूर्योदय का देश| 

जापान में लगभग 3900 द्वीपों का समूह है जिसके 4 प्रमुख द्वीप होन्शु, होकैडो, क्यूशू, शिकाकू हैं | सुशिमा जलडमरूमध्य जापान तथा उ. कोरिया के मध्य स्थित है| चावल का उत्पादन करना यहाँ की प्रमुख फसल है | जापान के होंसू द्वीप पर चाय की खेती की जाती है| यहाँ विश्व के कुल मत्स्य उत्पादन का 15% मत्स्य उत्पादन होता है| जापान का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र क्योटो प्रदेश है|

Asia Continent से सम्मबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

1. क्षेत्रफल एवं जनसँख्या में विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है? एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

2. एशिया में विश्व कि जनसँख्या का लगभग कितने प्रतिशत निवास करती है? 60%

3. एशिया में स्थित विश्व  का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन-सा है? – अरब प्रायद्वीप

4. एशिया का सबसे गर्म स्थान कौन सा है? जैकोवाबाद

5. विश्व की सबसे गहरी झील कौन सी तथा कहाँ पर स्थित है?बैकाल झील (रूस)

6. एशिया में विश्व का सबसे अधिक चाय उत्पादन करने वाला देश कौन सा है? भारत

7. एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित  खारे पानी की झील कौन सी है? पैगांग झील (लद्दाख में)

8. एशिया में स्थित किस स्थान को पृथ्वी का शीत ध्रुव कहा जाता है? बर्खोयान्स्क

9. एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश कौन सा है? जापान

10. लाल सागर को भूमध्य सागर से कौन सी नहर जोड़ती है? स्वेज नहर

दोस्तों ये पोस्ट पढ़कर कैसा लगा! यदि आपको इस प्रकार की और पोस्ट पढ़ना पसंद है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं जिससे हम इस प्रकार के और बेहतरीन पोस्ट आपके लिए लिख सकें | यदि ये पोस्ट आपको पसंद आयी है तो इसे शोसल मीडिया पर शेयर करें जिससे हमारे और भाई- बहन अपनी नॉलेज को बढ़ा सकें|

धन्यवाद l

Europe Continent :यूरोप महाद्वीप के टॉप 10 देश के बारे में जानने के लिए क्लिक करें 

भारत के प्रमुख दर्रे |Important List of Mountain Pass

Post a Comment

0 Comments