अफ्रीका महाद्वीप | Africa Continent General Knowledge in hindi - by speedgk

अफ्रीका महाद्वीप(Africa Continent) एक ऐसा महाद्वीप जिसे अंध महाद्वीप (Dark Continent) के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहाँ के लोग आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पिछड़े हैं| ये महाद्वीप विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है| अफ्रीका महद्वीप को गोंडवाना लैंड का भाग माना जाता है| अफ्रीका के मूल निवासियों को नीग्रिटो कहते हैं| दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लौम्फटेन है|

अफ्रीका महाद्वीप | Africa Continent General Knowledge in hindi -  by speedgk
Africa Continent General Knowledge


अफ्रीका महद्वीप का विस्तार (Africa Continent Expansion)

अफ्रीका महाद्वीप जिब्राल्टर जलसन्धि द्वारा यूरोप से अलग होता है| इस महाद्वीप का विस्तार लगभग सभी देशों में है| अफ्रीका के पूर्व में एशिया महाद्वीप, लाल सागर और हिन्द महासागर है, इसके उत्तर में भूमध्य सागर और यूरोप तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर है| इसका दक्षिणतम बिंदु केप अगुलहास के नाम से जाना जाता है|

अफ्रीका का कुल क्षेत्रफल

3,02,21532 Km2

अफ्रीका के कुल देश

54

अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी

किलिमिंजारो

अफ्रीका की सबसे बड़ी पर्वत श्रंखला

एटलस

सबसे बड़ी झील

विक्टोरिया झील

सबसे लम्बी नदी

नील नदी (मिस्र)

सबसे बड़ा मरुस्थल

सहारा मरुस्थल

दक्षिणतम बिंदु

अगुलहास

  • इस महाद्वीप पर सबसे अधिक देश हैं|इसमें एक नया देश सूडान 2 जुलाई 2011 में जोड़ा गया था|
  • इस महाद्वीप पर विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा मरुस्थल है| विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी भी इसी महाद्वीप पर बहती है| 
  • भूमध्य रेखा अफ्रीका महाद्वीप को दो बराबर भागों में बांटती है| भूमध्य रेखा पर स्थित देश कांगो, युगांडा, रवांडा, गैबोना, कीनिया सोमालिया हैं| ये एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ से तीनों रेखाएं  कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और मकर रेखा  गुजरती हैं| 
  • अफ्रीका की कांगो नदी भूमध्य रेखा को दो बराबर भागों में बांटती है| जबकि लिंपोपो नदी मकर रेखा को दो भागों में बांटती है| अफ्रीका का जोहान्सबर्ग नगर विश्व के स्वर्ण उत्पादक नगरों में एक है|

अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of Africa Continent)

अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी नील नदी है | नील नदी  अफ्रीका के विक्टोरिया झील से निकलती है| अस्वान बांध नील नदी पर बना सबसे बड़ा बांध है| अफ्रीका की नाइजर नदी को पॉम तेल की नदी कहा जाता है| 

 अफ्रीका महाद्वीप की जनजाति (Tribe of Africa)

अफ्रीका की जनजाति के बारे में अगर बात करें तो अफ्रीका में दुनिया की सबसे ज्यादा अजीबो गरीब जनजातियां  पायी जाती हैं | कहते हैं आदि मानव का जन्म सबसे पहले अफ्रीका महाद्वीप पर हुआ था | 

आज के इस आधुनिकता के दौर में काफी सारी ऐसी जनजातियाँ अफ्रीका में हैं जिन्होंने आज भी अपने रीति-रिवाज को अपनाया हुआ है| अफ्रीका की अधिकतर जनजातियाँ जंगलों में निवास करती हैं|

अफ्रीका के किलिमंजारों के पूर्वी ढलानों पर छग्गा जनजाति के द्वारा कहवा की खेती की जाती है| मिस्र के किसानों को 'फेल्लाह' के नाम से जानते हैं|

आइये जानते हैं  अफ्रीका की कुछ महत्वपूर्ण जनजातियों के बारे में 

जनजाति

 स्थान 

 बुशमैन

 कालाहारी 

 पिग्मी

कांगो बेसिन  

 बद्दू 

सहारा मरुस्थल  

 मसाई

कीनिया  


अफ्रीका महाद्वीप के पर्वत (Mountain of Africa)

अफ्रीका में एटलस पर्वत श्रेणियां पायी जाती हैं जो अफ्रीका के दक्षिण पश्चिम से लेकर उत्तर पूर्व की ओर फैले  हैं | अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर किलिमिंजारो है ये पर्वत शिखर तंजानियां में स्थित है इसकी ऊंचाई लगभग 5895 है | अफ्रीका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत माउंट केन्या है जो केन्या की राजधानी नैरोबी के उत्तर-पूर्व में स्थित है|

अफ्रीका महाद्वीप के पठार (African Plateau)

पठार 

 स्थान 

अगहर पठार

 अल्जीरिया 

तिबेस्ती पठार   

   चाड 

अंडमावा पठार

कैमरून

इथोपिया  पठार

इथोपिया


अफ्रीका महाद्वीप के जलप्रपात (Waterfalls of Africa)


अफ्रीका का स्टेनली जल प्रपात कांगो नदी पर बना है। विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है इसे मोसी-ओया-तुन्या अर्थात 'धुआं जो गरजे' कहते हैं|ये विश्व का सबसे चौड़ा और विशाल जल प्रपात माना जाता है|

अफ्रीका महाद्वीप की झीलें (Lakes of Africa)

अफ्रीका की सबसे महत्वपूर्ण झील विक्टोरिया झील है इसके अलावा भी अफ्रीका की कुछ झीलें नीचे दी गयी है जो काफी महत्वपूर्ण हैं|

जनजाति

 स्थान 

विक्टोरिया झील

युगांडा, कीनिया, तंजानिया 

टैंगानिका झील 

कांगो तंजानिया 

चाड झील

सहारा मरुस्थल 


अफ्रीका महाद्वीप के बंदरगाह (Ports of Africa)

अफ्रीका के प्रमुख बंदरगाह काहिरा, त्रिपोली डकार, लागोस, डरबन, मोसाबा, पोर्ट सूडान हैं|

अफ्रीका महाद्वीप के जंगल (African Jungle)

अफ्रीका के जंगल विश्व के सबसे घने जंगलों में से एक माने जाते हैं | यहाँ के जंगल इतने घने हैं सूर्य की धूप जमीन तक नहीं पहुँच पाती है| जंगलों में अँधेरा बना रहता है तथा इन्ही जंगलों में आज भी ऐसे दुर्लभ जीव-जंतु, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे आदि पाए गये हैं जो इंसानों की पहुँच से परे हैं | जहाँ आज तक कोई भी नहीं पहुँच सका है| अफ्रीका में सीसल पौधे से जूट पैदा होता है| कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है यहाँ अफ्रीका के सबसे अधिक घने जंगल पाए जाते हैं| 

अफ्रीका महाद्वीप के देश व शहर (Towns and city of Africa)

अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर लीबिया है| विश्व में सबसे अधिक बिजली शक्ति की क्षमता कांगो देश में है| 
दक्षिणी सूडान अफ्रीका का नया राष्ट्र बना जो संयुक्त राष्ट्र संघ का 193वां सदस्य है दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा है| मिस्र देश को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहते  है| 
अफ्रीका में सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश नाइजीरिया है| अफ्रीका में सबसे अधिक चाय का उत्पादन करने वाला देश कीनिया है| घाना देश को गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाता है| ये अफ्रीका का सबसे छोटा देश है|

अफ्रीका महाद्वीप से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु

1.अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल  में विश्व का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग पाया जाता है

2.दक्षिण अफ्रीका में सोना और हीरा का उत्पादन विश्व में सबसे अधिक होता है|

3.अफ्रीका का प्रमुख रूप से खजूर उत्पादन करने वाला देश मिस्र है|

4.अफ्रीका की सबसे बड़ी किम्बरले खान जो दक्षिण अफ्रीका में स्थित है विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है|

5.विश्व का सबसे बड़ा हीरा दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से निकला था जिसे थॉमस कुलीनान ने खोजा था इसलिए इस हीरे का नाम कुलीनान हीरा रखा गया था |

6.विश्व का सबसे बड़ा हीरा व्यापार करने का केंद्र एंटवर्प (बेल्जियम) है|

7.अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है जो केप्टाउन शहर से मिस्र के काहिरा शहर तक जाता है जो नील नदी पर बसा है| | ये रेलमार्ग अफ्रीका के दक्षिण में स्थित है |

8.दक्षिण अफ्रीका में सबसे अधिक क्रोमियम का उत्पादन किया जाता है यहाँ पर विश्व का 90% क्रोमियम का उत्पादन किया जाता है|


दोस्तों उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी|यदि आपको ये पोस्ट पढने में नॉलेज मिला हो तो हमें जरूर बताएं जिससे और बेहतर ढंग से पोस्ट आपके सामने ला सकें|
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments