महासागरीय जलधाराएँ | Mahasagariy Jaldharayen for Exam

एक ही दिशा में काफी दूरी तक महासागरीय जल की एक विशाल जल-संधि के प्रवाह को महासागरीय जलधारा कहते हैं| 

ये जलधाराएँ प्रथ्वी का भूमध्य रेखीय एवं ध्रुवीय प्रदेशों का असमान तापमान, प्रथ्वी का परिभ्रमण एवं गुरुत्वाकर्षण तथा वायुदाब एवं हवाओं के कारण बनती हैं| महासागर की जलधाराएँ जल को साफ़ रखती हैं|
जलधाराएँ दो प्रकार की होती हैं|
  1. गर्म जलधारा
  2. ठंडी जलधारा 
गर्म जलधारा :-निम्न अक्षांशों में उष्ण कटिबन्धों से उच्च समशीतोष्ण और उपध्रुवीय कटिबंधों की ओर बहने वाली जल-धाराओं को गर्म जलधारा कहते हैं| ये मुख्यतः भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर चलती हैं|
इनके जल का तापमान उसके मार्ग में आने वाले जल के तापमान से अधिक होता है, अतः ये जल धाराएँ जिन क्षेत्रों से चलती हैं वहां का तापमान बढ़ा देती हैं|

ठंडी जलधारा :-ठंडी जलधारा उच्च अक्षांशों से निम्न अक्षांशों की तरफ बहने वाली जलधारा को कहते हैं| ये धाराएँ मुख्यतः ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर चलती हैं| इनके जल का तापमान रास्ते में आने वाले जल के तापमान से कम होता है इसलिए ये धाराएँ जिन रास्तों से चलतीहैं, वहां का तापमान घटा देती हैं| 

Mahasagriy Jaldharayen
Mahasagariy Jaldharaye
उत्तरी गोलार्द्ध की जलधाराएँ अपनी दायीं ओर तथा दक्षिण गोलार्द्ध की जलधाराएँ अपनी बायीं ओर प्रवाहित होती हैं| ये सब कॉरियालिस बल के प्रभाव के कारण होता है|
महासागरीय जलधाराओं के संचरण की सामान्य व्यवस्था का एकमात्र प्रसिद्द अपवाद हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में देखने को मिलता है| इस भाग में धाराओं के प्रवाह की दिशा मानसूनी पवन की दिशा के साथ बदल जाती है - गर्म जलधाराएँ ठंडे सागरों की ओर और ठंडी जलधाराएँ गर्म सागरों की ओर बहने लगती हैं|

 प्रशांत महासागर की गर्म जलधाराएँ इस प्रकार हैं 

  1. उत्तरी विषुवतरेखीय जलधारा
  2. सुशीमा की जलधारा
  3. क्युरेसियो की जलधारा उत्तरी प्रशांत जल प्रवाह
  4. अलास्का की जलधारा
  5. एलनीनो की जलधारा
  6. दक्षिण विषुवतीय जलधारा
  7. पूर्वी आस्ट्रेलिया की जलधारा
  8. अलास्का की जलधारा
  9. विपरीत विषुवतरेखीय जलधारा
  10. एलनीनो की जलधारा

प्रशांत महासागर कि ठंडी जलधाराएँ 

  1. क्यूराइल विषुवत रेखीय जलधारा
  2. हम्बोल्ट या पेरुवियन की जलधारा
  3. कैलीफोर्निया की जलधारा
  4. अंटार्कटिका की जलधारा

अटलांटिक महासागर की गर्म जलधाराएँ

  1. गल्फ स्ट्रीम की जलधारा
  2. ब्राजील की जलधारा
  3. उत्तरी विषुवत रेखीय जलधारा
  4. विपरीत विषुवत गिनी जलधारा
  5. फ्लोरिडा जलधारा
  6. इर्मिजर की जलधारा
  7. दक्षिण विषुवत रेखीय जलधारा

हिन्द महासागर की गर्म और  स्थायी जलधाराएँ 

  1. अगुलहास की जलधारा
  2. मोजाम्बिक की जलधारा
  3. दक्षिण विषुवत रेखीय जलधारा

हिन्द महासागर की ठंडी एवं स्थायी जलधाराएँ 

  1. पश्चिमी आस्ट्रेलिया की जलधारा

सरगैसो सागर 

  • उत्तरी अटलांटिक मह्सागर में 20 डिग्री से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांशों और 35 डिग्री से 75 डिग्री पश्चिमी देशान्तरों के मध्य चारों ओर प्रवाहित होने वाली जलधाराओं के बीच स्थित शांत एवं स्थिर जल के क्षेत्र को सरगैसो सागर के नाम से जाना जाता है|
  • इस सागर में मोटी-मोटी समुद्री घास तैरती है, जिसे हम सारगैसम घास के नाम से जानते हैं जिसके कारण इसे सरगैसो सागर कहा जाता है|
  • सारगैसो सागर को सबसे पहले स्पेन के नाविकों ने देखा था| 

ज्वार-भाटा 

  • अंतरिक्ष में चन्द्रमा और सूर्य की आकर्षण शक्ति के कारण सागरीय जलधाराओं का उठाना और गिरना ज्वार-भाटा कहलाता है| 
  • सागर के जल का ऊपर उठकर आगे बढ़ना ज्वार कहलाता है तथा सागर के जल का नीचे गिरकर पीछे लौटना भाटा कहलाता है| 
  • अमावस्या तथा पूर्णिमा के दिन चंद्रमा, सूर्य और प्रथ्वी एक सीध में होते हैं| इसलिए इस दिन काफी उच्च ज्वार आते हैं|
  • ज्वार दिन में दो बार आते हैं जिसमें 12 घंटे 26 मिनट के बाद ज्वार तथा 6 घंटा 13 मिनट के बाद भाटा आता है|
  • ज्वार का दिन में दो बार आने का कारण एक बार चंद्रमा के आकर्षण और दूसरी बार प्रथ्वी का अपकेन्द्रीय बल होता है|

 महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs) 

1.विश्व की सबसे तेज बहने वाली जलधारा कौन सी है? - गल्फस्ट्रीम की जलधारा 

2. किस महासागरीय जलधारा को यूरोप में गर्म कम्बल के नाम से जाना जाता है? -गल्फस्ट्रीम की जलधारा (Important for exam)

3. समुद्र की गर्म जलधाराएँ किस तरफ जाती हैं? -ध्रुवों की ओर 

4. 'क्रिसमस के बच्चे की धारा' किसे कहते हैं? - अलनीनो की जलधारा (Important)

5. किस जलधारा को 'हम्बोल्ट की जलधारा' के नाम से जाना जाता है? - पेरू की जलधारा 

6. समुद्री दानव के रूप में किसे जाना जाता है? - सारगैसो सागर 

7. जापान की काली धारा के नाम से किसे जाना जाता है?  - क्युरेशियो की जलधारा 

8. कौन सी जलधारा दक्षिणी गोलार्द्ध में बहती है? - हम्बोल्ट की धारा 

9. गल्फस्ट्रीम की जलधारा कि उत्पत्ति कहाँ से होती है? - मैक्सिको की खाड़ी से (SSC-2019)

10. एलनीनो की जलधारा कहाँ से निकलती है? - पेरू के तट से (SSC MTS 2017)

11. चिली एवं पेरू के तट से दूर शीत्जल के अप्रवाह से बनी धारा को क्या कहते हैं? - हम्बोल्ट की धारा 

12. अगुलहास की जलधारा किस द्वीप के द्वारा दो भागों में बाँट दी जाती है? - मैडागास्कर 

13. अफ्रीका के दक्षिण पश्चिम तट पर बहने वाली महासागरीय जलधारा को क्या कहते हैं? - केनारी जलधारा (UPPCS 2010)

14. हम्बोल्ट जलधारा कैसी जलधारा है? - शीत समुद्री धारा 

15. हम्बोल्ट की धारा कहाँ की धारा है? - उत्तरी प्रशांत महासागर 

16. बेंगुला की धारा कैसी धारा है? - ठंडी महासागरीय धारा (SSC CGL)

17. रेनेल जलधारा किस महासागर की जलधारा है? - अटलांटिक महासागर 


उम्मीद है आप सभी को हमारी पोस्ट पढ़कर अच्छी लगी होगी और आपको कुछ सीखने को मिला होगा| अगर आपको इस प्रकार की पोस्ट पढ़ना पसंद है तो हमें कमेन्ट बॉक्स में बताएं ताकि हम आपके लिए इस प्रकार और भी पोस्ट लेकर आ सकें|

Post a Comment

0 Comments