North America Continent- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

 North America Continent: दोस्तों इस पोस्ट में उत्तरी अमेरिका से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है जिससे सम्बंधित प्रश्न किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे- UPSC, UPPSC, UPSSSC, JSSC, SSC, BANK, Railway, CTET, UPTET, UP Police and All state Exam में अक्सर पूछे जाते हैं इसलिए इनसे सम्बंधित बिन्दुओं को जरूर पढना चाहिए जिससे  आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकें और एक बेहतर सफलता हासिल कर सकें|

 उत्तरी अमेरिका (North America)  का विस्तार 


उत्तरी अमेरिका महाद्वीप विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसका एरिया यूरोप से लगभग दो गुना है| उत्तरी अमेरिका को सबसे पहले कोलंबस ने 1492 ई. में खोजा था| उत्तरी अमेरिका का नाम अमेरिगो वेसपुस्सी के नाम से पड़ा जो एक साहसी यात्री था| 

North America Continent Important GK
North America

इस इस महाद्वीप का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का 16% तथा यहाँ पर जनसँख्या विश्व की कुल जनसँख्या का 9% निवास करती है| 
उत्तरी अमेरिका की पनामा नहर उत्तर अमेरिका को दक्षिणी अमेरिका से जोड़ती है जिससे अटलांटिक और प्रशांत महासागर के बीच यातायात करना आसान हो गया है| 
उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट के किनारे न्यूफाउंडलैंड के दक्षिण-पश्चिम तटीय भाग को ग्रैंड बैंक के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहाँ पर मत्स्य पालन सबसे अधिक किया जाता है| 
पनामा जलसन्धि उत्तरी अमेरिका को दक्षिणी अमेरिका से अलग करती है| उत्तरी अमेरिका का सबसे पुराना द्रढ़ भूखंड कनाडियन शील्ड है| 

उत्तरी अमेरिका का कुल क्षेत्रफल

 2,47,09000 Km2

उत्तरी अमेरिका की जनसँख्या

 57.9 Cr (2016 के डेटा के अनुसार)

कुल देशों की संख्या 

 23

सबसे ऊँचा पर्वत

 माउंट मैकिनले

पठार

 ग्रेट बेसिन 

उच्चतम बिंदु

 मैकिनले 

निम्नतम बिंदु

 डेथ वैली 

लम्बी नदी    

 मिसौरी 

सबसे बड़ा देश

कनाडा 

सबसे छोटा देश

 सेंट पीरे 

आइये North America से सम्न्धित और जानकारी प्राप्त करते हैं जो हमारे लिए जनना जरूरी है|

 उत्तरी अमेरिका के पर्वत (Mountain of North America)

 
उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट मैकिनले है जो अलास्का में स्थित है ये चोटी एक सक्रीय ज्वालामुखी है| उत्तरी अमेरिका का पश्चिमी भाग विस्तृत पर्वतीय प्रदेश है यहाँ काफी समय की प्राचीन पर्वत श्रेणियां मिलती हैं|  उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी भाग में कार्डिलेरा जिसे रॉकी पर्वतमाला के नाम से जानते हैं और पूर्वी भाग में अप्लेशियन पर्वत का विस्तार है| 
रॉकी पर्वतमाला की श्रंखलाओं में कास्केड, सियरानेवादा और सियरामाद्रे प्रमुख हैं| 

 उत्तरी अमेरिका के पठार


  • उत्तरी अमेरिका के प्रमुख पठार अलास्का, कोलंबिया, ग्रेट बेसिन, मैक्सिको पठार हैं|अलास्का पठार में 'युकन नदी' बहती है जो वेरिंग सागर में गिरती है| 
  • मैक्सिको का पठार का निर्माण  ज्वालामुखी से हुआ है| 
  • कोलंबिया के पठार में येलोस्टोन नेशनल पार्क स्थित है| इस नेशनल पार्क में विश्व का सबसे प्रसिद्द 'ओल्ड पेथफुल गीजर' है | कोलेरेडो पठार ग्रेट बेसिन के दक्षिण में है जिसमें कोलेरेडो नदी प्रवाहित होती है| इस पठार में विश्व प्रसिद्द ग्रेट कैनियन स्थित है| 

 प्रमुख नदियाँ (Important River)


कोलंबिया नदी उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है| इसी नदी पर ग्रांडकुली तथा वनाविले बांध बनाया गया है| कोलेरेडो नदी पर हूबर बांध बनाया गया है| 

 उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी (Main Residence of North America)


उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों को 'रेड इंडियन' कहा जाता है|ये मूल निवासी एशिया से आये थे| उत्तर अमेरिका में रेड इन्डियन और नीग्रो प्रजातियाँ सबसे ज्यादा पायी जाती हैं| 

 उत्तरी अमेरिका की जलवायु (Climate of North America)

 
उत्तरी अमेरिका में आधे माह गर्मी तथा आधे माह सर्दी पड़ती है| उत्तर अमेरिका के दक्षिण- पूर्वी तट पर मैक्सिको की खाड़ी से चलने वाले चक्रवात को 'हरिकेन और टोरनेडो' कहते हैं| हरिकेन की उत्पति कैरीबियन सागर से हुई है|

 उत्तरी अमेरिका की जनसँख्या (Population of North America)

  
उत्तरी अमेरिका की आबादी लगभग 58करोड़ है| उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर मैक्सिको सिटी है| 

 उत्तरी अमेरिका में उत्पादन (Production of North America)

 
उत्तरी अमेरिका में गेहूं का उत्पादन सबसे अधिक होता है इसलिए इसे विश्व में ब्रेड बास्केट अर्थात  रोटी की टोकरी कहते हैं| कनाडा का विनिपेग शहर गेहूं की मंडी के नाम से विश्व विख्यात है| सर्वाधिक मक्का व सोयाबीन का उत्पादन उत्तरी अमेरिका में किया जाता है अमेरिका का डेट्रायट शहर जो मिशिगन राज्य में है, कार उद्योग के लिए जाना जाता है| 
उत्तरी अमेरिका का न्यूयार्क शहर में विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह है| उत्तरी अमेरिका का कनाडा शहर कागज उद्योग का प्रमुख केंद्र है| कैलिफोर्निया का लॉस एंजिल्स शहर विश्व का प्रसिद्द फिल्म उद्योग केंद्र है| 


उत्तरी अमेरिका प्रश्नोत्तर -Top 10 Question and Answer of North America

1. उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है? - ग्रीनलैंड 

2. उत्तरी अमेरिका की खोज किसने की थी? - कोलंबस ने (1492 ई.)

3. उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा पठार कौन-सा है? -कोलंबिया का पठार (SSC, UPSC0)

4. उत्तरी अमेरिका के चक्रवात को किस नाम से जानते है? -हरिकेन और टारनेडो 

5.  कार उद्योग के लिए जाना जाने वाला विश्व का प्रसिद्ध शहर कौन-सा है? -डेट्रायट

6. उत्तरी अमेरिका को दक्षिणी अमेरिका से अलग करने वाली नहर कौन सी है. - पनामा

7. विश्व में गेहूं की मंडी के नाम से विख्यात शहर का नाम बताइए? -विनिपेग ( कनाडा)

8. उत्तरी अमेरिका का  सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर - मैक्सिको सिटी 

9. उत्तरी अमेरिका के घास के मैदान क्या कहलाते हैं? -प्रेयरी 

10. विश्व का सबसे बड़ा नेशनल पार्क - वुड बुफेलो पार्क (उत्तरी अमेरिका)


दोस्तों उम्मीद है ये पोस्ट पढ़कर आपको जरूर पसंद आयी होगी| इस प्रकार की और पोस्ट पढने के लिए आप हमें कमेन्ट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं |
धन्यवाद !

Post a Comment

1 Comments

Vimlesh kushwah said…
Thanks shiv bro provide very crucial information about in north America continent thank a lot good job