South America GK-दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से सम्बंधित जानकारी

दक्षिण अमेरिका (South America) विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसका ज्यादातर हिस्सा दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है| दक्षिण अमेरिका में विषुवत रेखा इक्वेडोर, कोलंबिया और ब्राजील से गुजरती है| 
यह महाद्वीप पनामा जलसन्धि द्वारा उत्तरी अमेरिका से जुड़ा हुआ है| इसका दक्षिणी सिरा हॉर्न अंतरीप के नाम से जाना जाता है| 
South America GK-दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से सम्बंधित जानकारी
South-America-GK

दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रफल

1,78,40000 Km2

दक्षिण अमेरिका  कुल देशों की संख्या

12

दक्षिण  अमेरिका बसे बड़ा देश

ब्राजील

दक्षिण अमेरिका की सबसे  लम्बी पर्वत श्रेणी

एण्डीज पर्वत श्रेणी

दक्षिण अमेरिका की  सबसे ऊँची चोटी

ओजोस डेल सेलाडो

दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा नगर

रियो डी जिनेरियो (ब्राजील)

दक्षिण  अमेरिका की सबसे बड़ी नदी

अमेजन


इस महाद्वीप के उत्तर में कैरीबियन सागर, उत्तरपूर्व में उत्तरी अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर है|

दक्षिणी अमेरिका के प्रसिद्द देश ब्राजील, अर्जेन्टीन, पेरू, कोलंबिया और बोलीविया हैं| 

दक्षिण अमेरिका की जलवायु (Climate of South America)

दक्षिण अमेरिका की अगर बात करें तो दक्षिण अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पड़ता है इसलिए यहाँ की जलवायु गर्म और नम है| यहाँ पर ऋतुओं का क्रम उत्तरी गोलार्द्ध से बिलकुल अलग है| यहाँ जनवरी में गर्मी एवं जुलाई में सर्दी होती है| एण्डीज पर्वतमाला में ब्राजील एवं गुयाना के पठारी भाग के अत्यधिक ऊँचे होने के कारण तापमान कम होता है| 

  • दक्षिणी अमेरिका का दक्षिणी हिस्सा पछुआ हवाओं की पेटी में स्थित है इसलिए दक्षिणी हिस्से में भारी वर्षा होती है| 
  • दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी के बेसिन में वर्ष भर गर्म व नमी वाली भूमध्य रेखीय जलवायु पायी जाती है| 
  • ब्राजील के पूर्वी भाग में व्यापारिक हवाओं  के प्रभाव के कारण केवल गर्मी में ही बरसात होती है और सर्दियों में शुष्क ऋतू होती है| 
  • पेरू तथा उत्तरी चिली के कुछ भाग में उष्ण मरुस्थलीय जलवायु पायी जाती है| इस मरुस्थल को आटाकामा मरुस्थल के नाम से जानते हैं| यहाँ की जलवायु इतनी गर्म है कि यहाँ नाम मात्र वर्षा होती है|

दक्षिणी अमेरिका के पर्वत (Mountain of South America)

दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची पर्वत चोटी एकंकागुआ है जिसकी ऊंचाई लगभग 6960 मीटर है| एण्डीज पर्वतमाला विश्व कि सबसे लम्बी पर्वतमाला है जिसकी लम्बाई लगभग 72000 किमी है| 
चिम्बेरेजो और कोटोपैक्सी विश्व के सबसे सबसे ऊँचें ज्वालामुखी में से एक हैं| 

दक्षिण अमेरिका के मरुस्थल (Desert of South America)

दक्षिण अमेरिका में स्थित एण्डीज पर्वतमाला के उत्तर- पश्चिम भाग आटाकामा मरुस्थल है| आटाकामा मरुस्थल वर्षा न होने के कारण नाइट्रेट के विशाल भण्डार पाए जाते हैं| पेंटागोनिया दक्षिण अमेरिका का उष्ण मरुस्थल है| 

अमेजन के जंगल (Forest of Amazon)

अमेजन के जंगल विश्व के सबसे बड़े जंगल हैं जहाँ से विश्व का 20% ऑक्सीजन प्राप्त होता है इसी लिए इसे 'धरती का फेफड़ा' कहा जाता है| ये जंगल इतने विशाल हैं कि ये कई देशों जैसे ब्राजील, गुयाना, बोलीविया, वेनेजुएला, सूरीनाम, बोलीविया, कोलंबिया में फैले हैं| अपवाह क्षेत्र की द्रष्टि से बहने वाली विशाल नदी अमेजन इन्ही जंगलों से होकर बहती है|

दक्षिण अमेरिका के निवासी (Resident of South America)

दक्षिण अमेरिका के मूल निवासियों को  'रेड इंडियन' कहते हैं| दक्षिण अमेरिका की एण्डीज श्रंखला में इंका जैसी मूल संस्कृति आयीं थी|

दक्षिण अमेरिका की नदियाँ (River of South America)

दक्षिण अमेरिका में अमेजन नदी विश्व में अपवाह क्षेत्र की द्रष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी है| 

दक्षिण अमेरिका की झील (Lack of South America)

दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची झील टिटिकाका झील है जो पेरू एवं बोलीविया की सीमा पर स्थित है यह बोलीविया के पठार पर स्थित है|

झीलों के नाम

 देश

  ब्यूनस आयर्स

 अर्जेन्टीन 

 मराकाइबो

 बेनेजुएला 

 पोपो झील

 बोलीविया 

 टिटिकाका

 बोलीविया 


दक्षिण अमेरिका में घास के मैदान (Grass Land of South America)

दक्षिण अमेरिका के वेनेजएला में  घास के मैदानों को 'लानोज' के नाम से जानते हैं| पम्पास को अर्जेंटीना का ह्रदय कहा जाता है| पम्पास क्षेत्र में अल्फ़ा-अल्फ़ा नामक घास उगाई जाती है ये घास पोषक तत्वों से भरपूर होती है| 

 दक्षिण अमेरिका के बंदरगाह (Port of South America)

दक्षिण अमेरिका में विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेसडेल सेलाडो है जो एण्डीज पर्वतमाला पर स्थित है| ब्राजील में स्थित सांटोस बंदरगाह को कॉफ़ी बंदरगाह के नाम से जाना जाता है|
दक्षिण अमेरिका के प्रमुख बंदरगाहों में बेलेस, रियो-डी-जेनरो, रियोगांद्रे, साओलुईस, सेंटियागो आदि हैं| 

दक्षिण अमेरिका की वनस्पतियाँ (Plants of South America)

दक्षिण अमेरिका की जलवायु में भिन्नता होने के कारण यहाँ पर अनेकों प्रकार की वनस्पतियाँ हैं| 

दक्षिण अमेरिका में उत्पादन (Production of South America)

दक्षिण अमेरिका में बनी वस्तुए- रबड़, सिनकोना, चंदन, कार्नोबा है| दक्षिण अमेरिका का अर्जेंटीना शहर सबसे ज्यादा कोको-उत्पादन करता है| अर्जेंटीना में विश्व की गेहूं की चंद्रकार पेटी स्थित है |ब्राजील सर्वाधिक कोको, सोयाबीन, मैगनीज  उत्पादक देश है| ब्राजील में कहवा के बागानों को फैजेंडा कहते हैं| विश्व में सर्वाधिक मक्का का उत्पादन अर्जेंटीना में किया जाता है| विश्व में तांबा का सर्वाधिक उत्पादन चिली में किया जाता है| 

South America से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (FAQ)

1. दक्षिण अमेरिका का सबसे नगरीकृत शहर कौन-सा है - उरुग्वे 

2. दक्षिण अमेरिका का सबसे स्थल अवरुद्ध देश  कौन सा है| - बोलीविया

3. सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश जिसकी राजधानी लीमा है| - पेरू 

4. दक्षिण अमेरिका के किस भाग में जाड़े के मौसम में बारिश होती है| - मध्य चिली 

5. इक्वेडोर के गैलापेगोस द्वीप में विशालकाय कछुओं का प्राकृतिक प्रजनन स्थल है उसे किस नाम से जानते हैं? - ओलिव रिडले (Important for Exam)

6. धरती का फेफड़ा किसे कहा जाता है? -अमेजन के जंगलों को 

7. पेटागोनिया मरुस्थल कहाँ पर स्थित है? -पेरू 

8. गेहूं की अर्धचन्द्राकार पेटी कहाँ पर स्थित है? -अर्जेंटीना (SSC CHSL, MTS)

9. अपवाह क्षेत्र की द्रष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है? -अमेजन 

10. विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजोस डेल सेलाडो किस पर्वतमाला में स्थित है? -एण्डीज पर्वतमाला 

11. विश्व में प्रसिद्द कहवा की मंडी के नाम से किसे जाना जाता है?-साओफालो (UPPSC)

12. ब्राजील में कहवा के बागानों को क्या कहते हैं? -फैजेंडा 

13. दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है? -आटाकामा (चिली)

14. दक्षिण अमेरिका का उष्ण मरुस्थल कौन सा है? - पेटागोनिया 

15. ब्राजील में कॉफी बंदरगाह के नाम से किसे जाना जाता है? - सांटोस 


दोस्तों उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी हमें कमेन्ट करें आपके कमेंट से हमें मोटिवेशन मिलता है जिससे हम और अच्छे से काम कर पाते है| हमारा पूरा प्रयास रहेगा आपके कमेंट का जवाब देने का इसलिए आप हमें कमेंट जरूर करें|

Post a Comment

0 Comments