SSC GK in Hindi : मध्यकालीन भारत | Madieval History of India

 इस पोस्ट में SSC से सम्बंधित Exam जैसे- SSC CGL, SSC MTS, SSC CHSL, SSC GD, SSC Stenographer आदि परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है इसके अलावा भी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के अंतर्गत निकलने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है इसलिए आप मध्यकालीन भारत से सम्बंधित Points को जरूर पढ़ें और समझें जिससे आप आसानी से अपनी परीक्षा में अच्छा स्कोर बना सकें| 

भारत पर सबसे पहले आक्रमण करने वाला शासक अरबी था जिसका नाम मोहम्मद बिन कासिम था| उसने 712 ई. में भारत के सिंध प्रान्त में आक्रमण किया था| तराइन की पहली लड़ाई 1191 ई. में प्रथ्वी राज चौहान एवं मोहम्मद गौरी के बीच हुई | तराईन की दूसरी लड़ाई 1192 ई. में प्रथ्वी राज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुई जिसमें प्रथ्वी राज चौहान जीत गया था| बघेल भीम ने मोहम्मद गौरी को पहली बार हराया था | तोमर अनंगपाल  एक ऐसा शासक था जिसे दिल्ली शहर को स्थापित करने का श्रेय  प्राप्त है|

Madhyakalin Bhart ka itihas
Madhyakalin Bharat

 सल्तनत काल 



  • 'कुव्वत-उल-इस्लाम' मस्जिद का निर्माण करने वाला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक था| 
  • कुतुबमीनार की नीव क़ुतुबुद्दीन ऐबक के द्वारा रखी गयी थी| बाद में  क़ुतुबमीनार को इल्तुतमिश ने पूरा किया था | 
  • कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु पोलो खेलते समय हुई थी| 
  • नौरोज त्यौहार को सबसे पहले बलबन ने शुरू किया था| दिल्ली का पहला प्रभुत्त सम्पन्न सुल्तान इल्तुतमिश था| 
  • उत्तर भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका रजिया सुल्तान थी जो इल्तुतमिश की बेटी थी | स्वयं को दूसरा सिकंदर(सिकंदर-ए-सानी) कहने वाला सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी था|
  • गुलाम एवं तुगलक वंश के वंशजों ने खिलजी शासकों से तत्काल पहले और बाद में शासन किया|
  • बाजार विनयमन प्रणाली अलाउद्दीन खिलजी द्वारा शुरू की गयी थी| 
  • सल्तनत वंश की विशालतम स्थायी सेना, जिसका भुगतान सीधा राज्य द्वारा किया जाता था ये व्यवस्था अलाउद्दीन खिलजी ने बनायी थी| सुल्तानों की राजभाषा फ़ारसी थी | 
  • मदुरै तक सफलता पूर्वक बढ़ने वाला दिल्ली का जनरल मलिक काफूर था| 
  • तुगलक वंश के शासकों ने सबसे अधिक समय तक शासन किया था| 
  • मुहम्मद-बिन-तुगलक के असफल होने का सबसे बड़ा कारण वह व्यावहारिक राजनेता नहीं था| मुहम्मद बिन तुगलक दर्शनों में काफी निपुण था|
  • मुहम्मद बिन तुगलक के समय इब्नबतूता मोरक्को से भारत आया था| आगरा नगर की स्थापना सिकंदर लोदी के द्वारा की गयी थी|
  • लोदी वंश की स्थापना बहलोल लोदी ने की थी| 
  • लोदी वंश का अंतिम शासक इब्राहीम लोदी था| 

 सूफी और भक्ती आन्दोलन

 

  • सूफी परम्परा में 'पीर' सूफियों के गुरु को कहा जाता था| संत कबीर जी के गुरु का नाम रामानंद था|
  •  प्रथम भक्ति आन्दोलन का आयोजन रामानुजाचार्य द्वारा शुरू किया गया था| 
  • अजमेर में मुईनुद्दीन चिश्ती फ़कीर की दरगाह है|
  •  संत ज्ञानेश्वर द्वारा महाराष्ट्र में भक्ति सम्प्रदाय को फैलाया गया था | 
  • भक्ति प्रचारक शंकर देव जी ने प्रादेशिक भाषाओँ में असमिया का उपयोग करके उसे लोकप्रिय बनाया था| 
  • अलवर संतों का आविर्भाव तमिलनाडु राज्य में हुआ था | सितार का जनक अमीर खुसरो को माना जाता है|

 मध्यकालीन क्षेत्रीय राज्य 


  • विजय नगर तुगभद्रा नदी के तट पर स्थित है|
  •  'विजय नगर' राज्य की स्थापना संगम वंश ने की थी| 
  • विजय नगर का पहला शासक कृष्ण देव राय था जिसने पुर्तगालियों से संधि की थी| 
  • विजय नगर के शासकों ने तमिल , तेलगू और संस्कृत को प्रोत्साहित किया था| 
  • कृष्णदेव राय बाबर के समकालीन थे| तालीकोटा की पहली लड़ाई १५६५ ई. में शुरू हुई थी| विजय नगर मध्यकालीन नगर को आजकल हम्पी के नाम से जानते हैं| 
  • बहमनी राज्य के संस्थापक अलाउद्दीन बहमन शाह को माना जाता है| चित्तौड़ का कीर्ति स्तम्भ राणा कुम्भा ने बनवाया था|
  •  होयसल की राजधानी का नाम द्वार समुद्रम था| सुविख्यात कोहिनूर हीरा गोलकुंडा की खान से निकाला गया था|

 मुग़ल साम्राज्य 

  • पानीपत के प्रथम युद्ध के बाद मुग़ल साम्राज्य की नीव पड़ी थी | पानीपत का पहला युद्ध 21 अप्रैल 1526 ई. को बाबर एवं इब्राहीम लोदी के बीच लड़ा गया था| 
  • खानवा के युद्ध में बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया था| बाबर की मृत्यु आगरा में हुई थी|
  •  अकबर के शासन में 'महाभारत' का पार्शियन भाषा में अनुवाद किया गया | 'सती प्रथा' को निरोत्साहित करने वाला मुग़ल सम्राट अकबर था| 
  • दिल्ली के पुराने किले का निर्माण हुमायूँ के शासनकाल में किया गया था| 
  • कन्नौज के युद्ध में पराजित होने के बाद हुमायूँ को भारत से भागना पड़ा | 
  • बदायूनी ने रामायण का फारसी भाषा में अनुवाद किया था| 
  • कलानौर में राज्याभिषेक के दौरान अकबर की आयु मात्र 13 वर्ष थी| 
  • हरिविजय एक जैन विद्वान था जिसका अकबर बहुत सम्मान करता था| 
  • अकबर के पंच महल का निर्माण , जो खम्भों के लिए विख्यात है फतेहपुर सीकरी में स्थित है| 'दीन एव इलाही' बनाने का प्रमुख उद्देश्य विश्व बंधुत्व था| अबुल फजल ने अकबरनामा एवं आईने अकबरी लिखी थी| हल्दी घाटी की लड़ाई 1576 ई. में. अकबर और महाराणा प्रताप के बीच लड़ी गयी थी| अकबर को हिंदी गीतों की रचना का श्रेय माना जाता है| जब ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन हुआ था उस समय मुग़ल शासक अकबर था|
  • अकबर द्वारा बनवाये गये उपासना भवन का नाम इबादत खाना था| मनसबदारी प्रथा की शुरुआत अकबर ने की थी| जब्ती प्रणाली के अंतर्गत वास्तविक उत्पादन का एक तिहाई अंश राज्य की मांग में निर्धारित किया गया था|
  •  अकबर के बाद उसका बेटा जहाँगीर गद्दी पर बैठा| जहाँगीर का अर्थ विश्व विजेता है |  बाबर और जहाँगीर ऐसे शासक थे जिन्होंने अपनी आत्मकथा स्वयं लिखी थी| 
  • जहाँगीर के समय चित्रकला अपने उच्चतम स्तर तक पहुंची थी| 
  • शाहजहाँ ने आगरा में मोती मस्जिद और ताजमहल बनवाया| 
  • मुग़ल सम्राटों का 'मीर बक्शी' सेना संगठन विभाग की अध्यक्षता करता था| 
  • मुग़ल शासकों की दरबारी भाषा फारसी थी|

 शेरशाह सूरी 

  • शेरशाह सूरी एक महान शासक था जिसने सबसे पहले प्रशासनिक सुधार किया| 'टंका या रुपया' चांदी का सिक्का सबसे पहले शेरशाह सूरी के द्वारा ही चलाया गया था|
  • ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माण शेरशाह सूरी के द्वारा करवाया गया ये पंजाब को पूर्व बंगाल से जोड़ती है|
  • शेरशाह की मृत्यु कालिंजर के दुर्ग में लड़ते हुए हुई थी|

 मराठा साम्राज्य 

  • शिवाजी का राज्याभिषेक 1674 ई. में हुआ था| 
  • गोरिल्ला युद्ध का प्रारंभ सबसे पहले शवाजी ने शुरू किया था|
  • छत्रपति शिवाजी को हराने के लिए औरंगजेब ने राजा जय सिंह को भेजा था|
  • शिवाजी ने मुगलों को पुरंदर की संधि द्वारा किलों को हस्तांतरित किया था|
  • 'नाना साहब' के नाम से प्रसिद्द बालाजी बाजीराव थे |
  • प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध सालबाई की संधि द्वारा समाप्त हुआ था | 
  • द्वतीय आंग्ल मराठा युद्ध 1782 में हुआ था|
दोस्तों Speed GK आपको बेहतरीन पोस्ट प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है फिर भी अगर आपको किसी भी प्रकार की पोस्ट से सम्बंधित Query है तो हमें कमेन्ट करें हमें आपके कमेन्ट का इन्तजार रहेगा|
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments