भारत का बैंकिंग उद्योग | प्रमुख बैंक | Banking system in India

भारत में सबसे पहले खोला जाने वाला बैंक 'अवध कामर्शियल बैंक' था जिसे सन 1881 ई. में स्थापित किया गया था|इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना सन 1894 ई. में की गयी थी|

दोस्तों इस पोस्ट में भारतीय बैंकिंग उद्योग से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है जो आपकी परीक्षा के लिए जरूरी है|

भारत में बैंकिंग प्रणाली का कार्य बैंकिंग अधिनियम 1949 के आधार पर संचालित किया जाता है| इस अधिनियम में कुल 56 धाराएँ है जिसमें अंतिम धारा सहकारी बैंकों से जुड़ी हैं| 

भारत में बैंकिंग प्रणाली | History of Banking in  India
Banking System in India

1962 ई. में बैंकिंग अधिनियम 1949 ई. में परिवर्तन किया गया जिसमें प्रदत्त पूंजी तथा संचित कोष की न्यूनतम सीमा को  50000 से हटाकर 5 लाख तक कर दिया गया|

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)

  • भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 1 जुलाई 1955 ई. में की गयी गयी |
  • भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना करने की संस्तुति ए. डी.गोरखवाला समिति के द्वारा की गयी थी| 
  • ये देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत बैंक है|
  • भारत में सबसे अधिक शाखाएं स्टेट बैंक की हैं, इसमें पूरे भारत में 60000 से अधिक शाखाएं हैं|

व्यापारिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण 

  • भारत में व्यापारिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण 19 जुलाई 1969 ई. को उपराष्ट्रपति श्री वी. वी. गिरी के द्वारा  कार्यवाहक राष्ट्रपति की के रूप में रहकर किया गया था|
  • इसमें कुल 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था|

व्यापारिक बैंक (Commercial Bank)

व्यापारिक बैंक एक ऐसी वित्तीय संस्था होती है जो मुद्रा एवं साख में व्यापार करती है| ये बैंक उधमियों को उधार देती है तथा इसमें महत्वपूर्ण कार्य साख सृजन के रूप में कार्य करती है|

व्यापारिक बैंक सामान्य रूप से निम्न प्रकार के जमा स्वीकार करती है|
सावधि जमाखाता :- एक निश्चित लम्बे समय के लिए जमा स्वीकार किया जाता है, इसमें जितनी अवधि लम्बी होगी ब्याजदर उतनी ज्यादा होगी|

चालू खाता :- चालू खाता में जमाकर्ता अपनी जमाराशि में से अपनी इच्छानुसार जब चाहे तब पैसा निकाल सकता है| इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है|

राष्ट्रीयकरण किये जाने वाले बैंकों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया 
  2. पंजाब नेशनल बैंक  
  3. यूनाइटेड कामर्शियल बैंक 
  4. केनरा बैंक 
  5. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 
  6. बैंक ऑफ इंडिया 
  7. देना बैंक 
  8. सिंडिकेट बैंक 
  9. इलाहबाद बैंक 
  10. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 
  11. इन्डियन बैंक 
  12. बैंक ऑफ बडौदा
  13. बैंक ऑफ महाराष्ट्र 
  14. इंडियन ओवरसीज बैंक 
15 अप्रैल 1980 ई. को भारत सरकार द्वारा 6 और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था| जिसके नाम इस प्रकार है -
  1. आंध्र बैंक 
  2. द कारपोरेशन बैंक 
  3. द न्यू बैंक ऑफ़ इंडिया 
  4. ओरिएंटल बैंक ऑफ  कॉमर्स 
  5. द पंजाब एंड सिंध बैंक 
  6. विजया बैंक 
व्यापारिक बैंक निम्न प्रकार के ऋण प्रदान करते हैं जो अल्पकालीन ऋण होते हैं|
  1. याचना मुद्रा या काल मुद्रा :- ये ऋण एक से दो दिन से लेकर 15 दिन तक के लिए होता है, यह ऋण तरलता की द्रष्टि से सबसे अच्छा है|
  2. नकद साख :- इसमें एक निश्चित प्रतिभूति के बदले ऋण के बदले ऋण दिया जाता है| 
  3. बैंक अधिवर्ष :- इसमें बैंक अपने विश्वसनीय ग्राहकों को उनके द्वारा जमा की गयी धनराशी से अधिक धनराशी प्रदान करने की सुविधा देता है|

ग्रामीण बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 

आर.जी. सरैया की अध्यक्षता में 'बैंकिंग आयोग' जिसे जनवरी 1972 ई. में गठित किया गया था| आयोग ने कुशल एवं सुचारू रूप से चलने वाली प्राथमिक सहकारी समितियों को बदलकर ग्रामीण बैंक के रूप में स्थापित करने की सिफारिश की थी|
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा बैंक 50: 15: 35 के अनुपात में पूंजी लगाती हैं|

अनुसूचित बैंक एवं गैर अनुसूचित बैंक 

अनुसूचित बैंक वे बैंक होती हैं जो रिजर्व बैंक के अधिनियम 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल हों, इनके द्वारा प्रदत्त की गयी पूंजी एवं आरक्षित कोष का योग कम से कम 5 लाख रुपये के बराबर हो तथा रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार ये अपनी जमा का निर्धारित Percentage नकद आरक्षित कोष के रूप में रिजर्व बैंक (Reserve Bank) के पास रखें| 

गैर अनुसूचित बैंक की अगर बात करें तो ये वे बैंक होती हैं जो शर्तो को पूरा न करने के कारण रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के अनुसार दूसरी अनुसूची में शामिल नहीं हैं|

सर्वव्यापी बैंक 

जब व्यापारिक बैंक सामान्य व्यापारिक बैंकों के कार्यों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों के दीर्घकालीन वित्तीयन के भी कार्य को लेते है तो इसे हम सर्वव्यापी बैंक कहते हैं| 

निजी बैंक (Private Bank)

सन 1994 ई. में एक बैंकिग कम्पनी संसोधन अधिनियम पारित किया गया था जिसमे बैंकिंग क्षेत्र की निजी सहकारिता को बढाने पर चर्चा की गयी थी| सरकार ने 19 नवम्बर 2000 को राष्ट्रीय बैंकों में सरकार की शेयर होल्डिग को 51 प्रतिशत से घटाकर 33 प्रतिशत तक कम करने का निर्णय लिया गया| 

प्राथमिक सहकारी समितियां 

ये ग्रामीण स्तर पर कृषि क्षेत्र की अल्पकालीन ऋणों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए गठित की जाती हैं| ये समिति गाँव के कोई भी 10 सदस्य मिलकर बनाते हैं| यह कृषि क्षेत्र के उत्पाद्कीय कार्यों के लिए एक वर्ष के लिए अल्पकालीन ऋण देती है| 

कुछ अन्य प्रमुख बैंक 

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)

देश में कृषि एवं ग्रामीण से सम्बंधित वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एवं वित्तीय संस्थाओं के कार्यों में उचित समन्वय स्थापित करने के लिए 12 जुलाई 1982 ई. को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की गई| नाबार्ड भारतीय रिजर्व बैंक से सीधे जुड़ी है| 

नाबार्ड के कार्य 

  • कृषि साख संस्थाओं को अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन ऋणों की व्यवस्था नाबार्ड करता हैं|
  • समन्वित ग्रामीण विकास को प्रोन्नत करने एवं सभी प्रकार के उत्पादन से सम्बंधित एवं विनियोग के लिए पुनर्निर्वित संस्थान के रूप में कार्य करता है|
  • विकेन्द्रीयकरण क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र, राज्य सरकार, निति आयोग एवं अन्य संस्थाओं की क्रियाओं का उचित सम्बन्ध स्थापित करता है|
  • प्राथमिक सहकारी बैंकों को छोड़कर अन्य सहकारी बैंकों तथा क्षेत्रीय बैंकों का निरीक्षण करता है|
  • अनुसन्धान एवं विकास निधि बनाकर कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में शोध को प्रोत्साहित करता है|

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)

  • देश में जुलाई 1964 ई. में. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना की गयी थी इसका उद्देश्य देश में औद्योगिक विकास की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति करना| 
  • वर्तमान में IDBI में सरकार की हिस्सेदारी 60.72 प्रतिशत है|
  • यह बैंक बड़ी एवं मझोली बैंकों औद्योगिक इकाइयों को सीधे ही वित्तीय सहायता प्रदान करता है|
  • 1990 में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक की स्थापना (SIDBI) के बाद से इस बैंक के सारे लघु एवं लघुत्तर इकाइयों को ऋण प्रदान करने सम्बन्धी सभी दायित्व लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को दे दिए गये| 
  • भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) का मुख्यालय मुंबई में है| 

भारतीय लघु उद्योग एवं विकास बैंक (SIDBI)

  • इस बैंक की स्थापना सन 1990 ई. में की गयी थी| 
  • यह बैंक छोटे पैमाने के उद्योगों की स्थापना वित्त पोषण, विकास तथा ऐसे कार्यों में सलग्न अन्य संस्थाओं के कार्यों में समन्वय स्थापित करने वाली प्रमुख संस्था है|
  •  सिडबी (SIDBI) का मुख्यालय लखनऊ में है| 

स्वयं सहायता समूह (Self Help Group)

  • स्वयं सहायता समूह एक ऐसा समूह है जिसमें एक ही तरह के सामाजिक व आर्थिक स्तर एवं एक ही प्रकार की सोच वाले 10 से 20 व्यक्ति मिलकर बनाते हैं | 
  • यह समूह बचत करके बचत की रकम समूह के सदस्यों को ऋण के रूप में देकर शुरू किया जाता है, जो एक सप्ताह या 15 दिनों में एक बार मिलता है | 
  • समूह मिलकर अपना एक बैंक खाता खोलता है जिसमें बचत की रकम जमा की जाती है| 

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

1.भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब की गयी थी? - 1 अप्रैल 1935 ई. में (SSC 2019)

2.भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था? -1 जनवरी 1949 ई.

3. भारत में 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था? - 19 जुलाई 1969 ई. में (SSC 2015)

4. भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना कब की गयी थी? - 1 अप्रैल 1955

5. 1 रूपये के सिक्के कौन जारी करता है? -भारत सरकार 

6.भारत में कृषि एवं ग्रामीण विकास विकास के लिए कौन धन मुहैया कराती है? -नाबार्ड

7. भारत में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है? -एच.डी.एफ.सी. बैंक 

8. भारत में सबसे अधिक शाखा किस बैंक की हैं? - स्टेट बैंक 

9. एशियाई बैंक का मुख्यालय कहाँ पर है? - मनीला 

10. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ पर है? -वाशिंगटन डी. सी. (Most Important)

11. 1956 से पहले भारतीय स्टेट बैंक को किस नाम से जाना जाता था? - इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया 

12. एक्सिस बैंक को पहले किस नाम से जाना जाता था? - यू.टी. आई बैंक 

13. वह ब्याज दर क्या होती है केन्द्रीय बैंक दूसरे बैंक को कर्ज देती है? -बैंक दर 

14. वह दर क्या होती है जिस रिजर्व बैंक बैंकों को कर्ज देती है? - रेपो दर 

15. बैंकिंग किस क्षेत्र के अंतर्गत आता है? -सेवा क्षेत्र

16. भारत में GST कब लागू हुआ था? -1 जुलाई 2017 (Imporatant for Exam)

17. इलाहबाद बैंक का विलय किस बैंक में किया गया है? - इंडियन बैंक (Indian Bank)


दोस्तों उम्मीद है ये पोस्ट पढ़कर आपको बैंकिग उद्योग से सम्बंधित काफी नॉलेज मिला होगा हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं| इस पोस्ट जुड़ी आपकी किसी भी प्रकार की query हो तो भी हमें कमेन्ट बॉक्स में बताएं जिससे हम जल्द से जल्द आपकी query को हल कर सकें |
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments