Super TET Syllabus in Hindi| शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2024 की तैयारी

हैलो फ्रेंड्स जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Super TET उत्तर प्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा एक महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है| ये परीक्षा Uttar Pradesh Basic Education Board द्वारा करायी जाती है जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तरों के शिक्षकों की भर्ती के लिए होती है| 
Super TET Syllabus in Hindi | शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2024 की तैयारी
Super TET Exam : 2024
Super TET परीक्षा के माध्यम से योग्य शिक्षकों को अलग-अलग प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में भर्तियाँ की जाती है| 
Super TET भर्ती परीक्षा के लिए योग्यता मापदंडों को पूरा करना जरूरी होता है| ये परीक्षा परीक्षार्थियों की शिक्षा योग्यता, आयु सीमा और अन्य परीक्षा से सम्बंधित मापदंडो के आधार पर होती है| आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है|
Super TET परीक्षा में प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर के लिए अलग-अलग पेपर होते हैं| पेपर-I प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए एवं पेपर-II उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए होता है| 

 Super TET परीक्षा का उद्देश्य 


Super TET परीक्षा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती कराना है| इस परीक्षा को कराने के और भी सारे उद्देश्य हैं जो आपको नीचे पढ़ सकते है
  1. Super TET परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को शिक्षा क्षेत्र में नियुक्ति करके उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त होती है|
  2. छात्रों की शिक्षा में सुधार होता है और उनका मन शिक्षा की तरफ जाग्रत होता है|
  3. इस परीक्षा के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षक पदों को भरने में आसानी होती है|
  4. Super TET परीक्षा के माध्यम से शिक्षक भर्ती कराकर उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना होता है|

 Super TET परीक्षा की पात्रता 


Super TET के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा पास होनी चाहिए इसके साथ CTET (केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा)  या UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास होना चाहिए|
आयु सीमा: - इस परीक्षा के लिए आयु सीमा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए| इसके अलावा आरक्षित उम्मीदवारों को आयु सीमा में छुट प्रदान की जाती है|
राष्ट्रीयता: - Super TET परीक्षा के लिए उसे भारत का नागरिक होना चाहिए एवं भारत में उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए|

 Super TET परीक्षा का पैटर्न 


Super TET की परीक्षा एक लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित होती है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों को शामिल किया जाता है| प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक परीक्षा के लिए अलग-अलग पैटर्न होते हैं|
पेपर-I :- ये पेपर प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होता है जिसमें कुल 150 प्रश्न होते हैं| परीक्षा देने की का कुल समय 2.5 घंटे का होता है| पेपर में प्रश्न छात्रों की शिक्षा एवं बाल विकास पर आधरित होते हैं| प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पीय पर आधारित होता है| प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाता है|
पेपर-II :- ये पेपर उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होता है इसमें भी 150 प्रश्न होते है और परीक्षा का कुल समय 2.5 घंटे का होता है| पेपर में प्रश्न छात्रो की पाठशाला पर आधारित होते हैं| प्रश्नपत्र का पारूप बहुविकल्पीय होता है एवं प्रत्येक सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जाता है|

 Super TET की तैयारी कैसे करें 


Super TET परीक्षा उत्तर प्रदेश की एक बड़ी परीक्षा होती है इसलिए आपको एक रणनीति बना कर तैयारी करनी चाहिए | यहाँ पर आपको परीक्षा की तैयारी करने से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए जा रहे हैं जो आपकी  परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मददगार साबित हों सकते हैं|

1.पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़ें 

Super TET की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आपको पाठयक्रम के बारे में जानना काफी जरूरी होता है जो परीक्षा की रणनीति बनाने में काफी मदद करता है| इस परीक्षा के लिए आप Super TET के पाठ्यक्रम में प्रत्येक टॉपिक को ध्यान से पढ़ना पढ़ें तथा उनका रिवीजन जरूर करें| जिससे जब आप पेपर देने जाएँ तो आपके दिमाग आसानी से याद आ जाये और सही उत्तर दे सकें|

2. नोट्स बनायें 

Super TET परीक्षा से सम्बंधित प्रत्येक टॉपिक्स को कवर करने के लिए नोट्स बनाना काफी जरूरी होता है| नोट्स बनाने से रिविजन करना आसान हो जाता है और बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ती है| इससे आप आसानी से परीक्षा में सफल हो सकते हैं|

3. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें 

Super TET की परीक्षा साल में एक बार करायी जाती है इसलिए परीक्षा में पिछले वर्ष में आये प्रश्नों को आयोग बार-बार परीक्षा में शामिल करता है| आप पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र को आसानी से रिवीजन कर सकते हैं| पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा देने में किसी भी प्रकार का संकोच या भय नहीं होता है जिसमें आप आसानी से प्रश्नों को हल कर सकते हैं|

4. माडल पेपर एवं प्रैक्टिस सेट हल करें 

मॉडलपेपर एवं प्रैक्टिस सेट लगाने से आप के अन्दर एक कांफिडेंस आने लगता है जिससे आप अगर परीक्षा में पेपर देते हो तो किसी भी प्रकार का डर नहीं लगता है और आप आसानी से पेपर को हल कर लेते हैं| मार्केट में आपको मॉडल पेपर एवं प्रैक्टिस सेट आसानी से मिल जायेंगे|ऑनलाइन भी आप pdf फोर्मेट में प्राप्त कर सकते हैं|

5.ऑनलाइन संसाधनों की मदद लें

आज के वर्तमान समय जिस प्रकार डिजिटल क्रांति आई है उसी प्रकार ऑनलाइन पाठ्यक्रम का कंटेंट भी भर-भर के आपको मिल जायेगा बस आपको समझकर अपने हिसाब से गूगल सर्च इंजन के माध्यम से आसानी से अपने मन पसंद का कोई भी टॉपिक खोज सकते हैं और उसकी PDF बनाकर सहज सकते है YouTube जिसके माध्यम से आप घर बैठे किसी भी टीचर की ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं  और उन्हें सब्सक्राइब करके समय-समय पर अपडेट भी पा सकते हैं| 
आप हमारे ब्लॉग speedgk.in को भी फॉलो कर सकते हैं जिससे समय-समय पर आपको परीक्षा से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त होती रहे|

दोस्तों उम्मीद आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी हमारे इसी ब्लॉग में परीक्षा से  सम्बंधित दी गयी तथा आगे भी मिलती रहेगी तो हमारे साथ जुड़े रहे|
धन्यवाद|

Post a Comment

0 Comments