UPTET, CTET and Super TET Exam 2024 - बुद्धि निर्माण के महत्वपूर्ण आयाम

 इस पोस्ट में आपको बालक के बुद्धि निर्माण से सम्बन्धित क्या-क्या कारक होते हैं इसकी जानकारी विस्तार से करेंगे लेकिन उससे पहले आप लोगो को बुद्धि के बारे में समझना जरूरी है तो आपको सबसे पहले हम बुद्धि क्या होती है इसके बारे में बताने जा रहे हैं आप लोग ध्यान से इस पोस्ट को पढने का प्रयास करें|

UPTET, CTET and Super TET Exam 2024 - बुद्धि निर्माण के महत्वपूर्ण आयाम
Buddhi-Nirman-ke-Aayam-2023

सन  1921 ई. में थार्नडाइक ने कहा - "बुद्धि किसी भी व्यक्ति के द्वारा प्रस्तुत उस क्षमता को माना जाता है जिसके द्वारा वह किसी भी तथ्य या सत्य घटना पर अपने विचारों की अच्छी प्रतिक्रिया प्रस्तुत करता है|" 

टर्मन के अनुसार- "बुद्धि किसी भी व्यक्ति के द्वारा व्यक्त की गयी भावनात्मक सोच की क्षमता की समानुपातिक उपलब्धता को कहते हैं|" 

इसी आधार पर थार्नडाइक ने बुद्धि के तीन अलग-अलग प्रकार के परिप्रेक्ष्य को बताया है 

  • भावनात्मक या अमूर्त संकल्पना 
  • यांत्रिक 
  • सामाजिक 

बुद्धि को इन परिप्रेक्ष्यों में रखकर विचार करने पर शिक्षाविद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि "बुद्धि किसी भी व्यक्ति विशेष द्वारा प्रतिबिंबित होती है जो इस सफलताओं को वह आधुनिक जीवन की विभिन्न जरूरतों को कितने अच्छे ढंग से अपने अनुकूल बना लेता है|"

इसी तथ्य को विभिन्न वैज्ञानिकों विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यों के सम्पादन में सकरात्मक संबंधों का उपयोग करते हुए बुद्धि को व्यक्ति की सामान्य मानसिक क्षमता माना जाता है|

स्पियरमैन ने तीन दशकों तक इसी आधार पर शोध करते हुए निष्कर्ष निकाला कि किसी व्यक्ति की क्षमता के विचार के दौरान दो महत्वपूर्ण घटक होते हैं |

  1. सामान्य रूप से सभी कार्यों में प्रयुक्त होने वाली एक समान क्षमता है 
  2. वह विशिष्ट क्षमता जो किसी भी कार्य को करने के लिए किसी भी विशेष परिस्थिति में अलग-अलग होती है जिसे स्तर, क्षेत्र, श्रेणी एवं गति के रूप में आवश्यक माना जाता है|

बुद्धि लब्धि (IQ) के बारे में जानकारी 

बुद्धि लब्धि बुद्धि मापने का मापक है एवं मानसिक आयु और कालानुक्रमिक आयु का अनुपात है जिसे 100 से गुणा किया जाता है|

बुद्धि लब्धि 

 मौखिक विवरण 

 140 से अधिक 

 प्रतिभाशाली

 130-139 

 अति श्रेष्ठ 

 120-129 

 श्रेष्ठ 

 110-119 

 उच्च औसत 

 90-109 

 औसत 

80- 89 

 निम्न औसत 

 70-79 

 मंद गति से सीखने वाले 

 70 से कम 

 मानसिक रूप से मंद 


गार्डनर के सिद्धांत के अनुसार बहुविध बुद्धि  

गार्डनर के बहुवादी द्रष्टिकोण के अनुसार सब लोगों के पास कम से कम सात  अलग-अलग बुद्धियाँ होती हैं जो प्रत्येक व्यक्ति के बुद्धि पार्श्व चित्र के आधार पर अलग-अलग कार्य करती हैं|
गार्डनर के द्वारा अभिनिर्धारित की गयीं सात बुद्धियाँ हैं-
  1. भाषाई बुद्धि- अभियक्ति और सम्प्रेषण की वाहिका के रूप में भाषा का प्रभावी प्रयोग करने की क्षमता व्यक्ति की भाषाई बुद्धि है जैसे-कवि और लेखक 
  2. तार्किक-गणितीय बुद्धि - किसी व्यक्ति द्वारा तर्कसंगत रूप से सोचने, संख्याओं का प्रभावी ढंग से प्रयोग करने, समस्याओं को वैज्ञानिक रूप से हल करने और संकल्पनाओं और वस्तुओं के बीच सम्बन्ध और संरूप को देख पाने की क्षमता तार्किक- गणितीय बुद्धि होती है जैसे- गणितज्ञ और वैज्ञानिक 
  3. स्थानिक बुद्धि - चाक्षुष रूप से चिंतन और स्थानिक रूप से स्वयं को अनुस्थापित करने की क्षमता के साथ-साथ अतिरिक्त स्थानीय रूप में निरूपित करने की योग्यता होती है जैसे- कलाकार, सज्जाकार, वास्तुविद, सर्वेक्षण, आविष्कारक, मार्गदर्शक|
  4. सांगीतिक बुद्धि- इसमें संगीत अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में प्रयोग करने की स्ख्मता के अतिरिक्त विविध प्रकार के संगीत रूपों को सराहने की क्षमता भी आती है| सांगीतिक बुद्धि वाले व्यक्ति लय, धुन और तारत्व के प्रति संवेदनशील होते हैं जैसे - गायक, संगीतज्ञ, रचनाकार| 
  5. शारीरिक- गतिसंवेदी बुद्धि - व्यक्ति की अपने शरीर को अभिव्यक्ति के एक साधन के रूप  में कौशलपूर्ण उपयोग करने की क्षमता अथवा वस्तुओं के निर्माण या संचालन के लिए कौशलपूर्ण कार्य करने की क्षमता शारीरिक-गतिसंवेदी बुद्धि होती है जैसे- नर्तक, अभिनेता, खिलाडी, मूर्तकार, शल्य-चिकित्सक, मैकेनिक, दस्तकार | 
  6. अंतर्व्यक्तिक बुद्धि - अन्य व्यक्तियों के प्रति उपयुक्त तथा प्रभावी ढंग से अनुक्रिया करने तथा उनकी भावनाओं को समझने की क्षमता अंतर्वियाक्तिक बुद्धि होती है|
  7. आंतर वैयक्तिक बुद्धि - स्वयं को सही-सही जानने की क्षमता इसमें स्वयं की निजी शक्तियाँ अभिप्रेशन, भावनाएं और लक्ष्य सम्मिलित होते हैं जैसे- उद्यमकर्ता, चिकित्सक 

थर्स्टन के प्राथमिक मानसिक योग्यताओं के सिद्धांत

थर्स्टन के अनुसार बुद्धि के अंतर्गत 9 कारक होते और प्रत्येक कई बौद्धिक संक्रियाओं में विद्यमान होते है|
  1. सांख्यिक कारक या गणित कार्य योग्यता 
  2. शाब्दिक अवबोध करक जैसे- वाचिक अवबोध की क्षमता 
  3. स्थानिक करक में परिचालित करने  की क्षमता 
  4. भाषा प्रवाह कारक या चिंतन क्षमता 
  5. प्रत्यक्ष ज्ञान बोधक गतिक्षमता 
  6. आगमन कारक (विशिष्ट से सामान्य)
  7. निगमन कारक (सामान्य से विशिष्ट)
  8. सामान्य तर्कणा कारक 
  9. तात्कालिक स्मृति कारण या स्मृति योग्यता 
गिल्फोर्ड के अनुसार बुद्धि के तीन स्वतन्त्र आयाम होते है- विषयवस्तु, संक्रिया तथा उत्पाद 
संक्रिया के पांच रूप होते हैं|
  1. संज्ञान 
  2. स्मरण 
  3. अभिसारी चिंतन 
  4. अपसारी चिंतन 
  5. मूल्यांकन 
ये सभी एक साथ मिलकर (5*5*6= 150) कारक उत्पन्न होते हैं| 

पिछली परीक्षा में पूछे गये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरों के बारे में 

  1. अनौपचारिक शिक्षा कैसे प्रारंभ होती है? - परिवेश से 
  2. सबसे जटिल शिक्षण समस्या क्या है? - प्राथमिक स्तर 
  3. छात्रों के लिए मनोरंजन हेतु कार्यक्रम - स्कूल पुस्तकालय में होना बेहतर है 
  4. अभिप्रेषण किसकी आख्या करता है? - व्यवहार क्यों घटित होता है 
  5. आगमनात्मक एवं निगमनात्मक शिक्षण विधियाँ है - एक-दूसरे की पूरक 
  6. मानववाद में शिक्षक स्थान होता है- सर्वोपरि 
  7. प्रजातंत्र में शिक्षा की आवश्यकता क्यों होती है? - योग्य नागरिकों का निर्माण करने के लिए 
  8. बालकों में अधिगम सम्बन्धी योग्यताओं का विकास होता है? - रचनात्मक क्रियाकलापों के माध्यम से 
  9. बुद्धि संवर्धन के परिप्रेक्ष्य में कौन-सी बातें महत्वपूर्ण होती हैं? - भावनात्मक अमूर्त कल्पनाएँ तथा यांत्रिक एवं सामाजिक परिस्थितियां 
  10. अभिप्रेषण किसकी आख्या करता है? - व्यवहार क्यों घटित होता है 
  11. आगमनात्मक एवं निगमनात्मक शिक्षण विधियाँ होती हैं- एक- दूसरे की पूरक 
  12. 'शिक्षा में नवाचार' सम्बन्ध है? - शिक्षण में नवीन प्रयोग से 
  13. शिक्षक दिवस किसके जन्मदिन पर मनाया जाता है? - स्वामी विवेकानंद का 
  14. माइक्रो स्टडी का प्रारंभ करने वाले विद्वान कौन थे? - डॉ. ए. डब्ल्यू डी. एलेन 
  15. कौन-सी पद्धति विज्ञान शिक्षण के लिए अधिक उपयोगी नहीं है - प्रश्नोत्तर पद्धति 
  16. वृहद कक्षा शिक्षण किससे सम्बंधित है - कक्षा में निर्धारित छात्रों की संख्या से अधिक छात्र होने से 
  17. अभिप्रेरण की प्रक्रिया रुकने से क्या प्रभाव पड़ता है? - व्यक्ति की क्रिया रुक जाती है तथा कार्य करने की आवश्यकता भी मर जाती है 
  18. मानसिक आयु द्वारा किसका मापन किया जाता है? - मानसिक परिपक्वता का 
  19. कक्षा में छात्रों को अभिप्रेरित किया जा सकता है - उनमें प्रतियोगी भावना विकसित करके 
  20. छोटे बच्चों में पढने की नियमित आदत बनाने हेतु क्या करना चाहिए - प्रत्येक बच्चे को एक पुस्तक दी जाएगी 
  21. छात्रों के चरित्र का सबसे मुख्य गुण क्या है? - उत्तरदायित्व की भावना 
  22. शिक्षा कैसी होनी चाहिए? - जिससे छात्र सुसंस्कृत बने, व्यावसायिक द्रष्टि से आत्मनिर्भर बने एवं नैतिक सद्गुणों से संपन्न बने 
  23. अभिप्रेषण के मूल प्रवृत्ति सिद्धांत के प्रतिपादक कौन हैं? - मैकडूगल 
  24. बुद्धि का मापन (Measurement of Intelligence) पुस्तक के लेखक कौन हैं? - थार्नडाइक 
  25. शिक्षण प्रक्रिया में चरों की संख्या कितनी होती है - तीन 
  26. प्रारंभ से ही बच्चों में बाल साहित्य पढने में रूचि होने से क्या लाभ होगा? - छात्रों में स्वस्थ आदतों का विकास होगा 
  27. एक अच्छे परीक्षण की विशेषताओं में क्या सम्मिलित होता है - विश्वसनीयता, वैद्यता, मानकता 
  28. कक्षा में द्रश्य- श्रव्य सामग्री का प्रयोग किसके लिए अधिक उपयोगी होता है? - धीमी गति से सीखने वाले छात्रों के लिए अधिक उपयोगी होता है 
  29. प्रेरक कैसा कारक है? - आतंरिक 
  30. शिक्षक को पाठ समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिए? - शिक्षक श्यामपट्ट को साफ़ कर दे 
  31. व्यक्तिगत अध्ययन की मनोवैज्ञानिक विधि क्या कहलाती है? - केस स्टडी 
  32. विद्यालयों में छात्रों की बुद्धि ज्ञात करने का प्रमुख उद्धेश्य क्या होता है? - छात्रों के अनुकूल प्रत्याशायें करना 
  33. व्यक्ति की बुद्धिमत्ता बुद्धि के किस प्रकार पर निर्भर मानी जाती है? - सामान्य बुद्धि 
  34. ऐसे बुद्धि परीक्षण, जिसमें भाषा का प्रयोग किया जाता है, किस नाम से जाना जाता है - शाब्दिक बुद्धि परीक्षण के नाम से 
  35. अर्जित प्रेरक के अंतर्गत आते हैं - जीवन लक्ष्य व मनोवृत्तियां, मद-व्यसन तथा आदत की विवशता 
  36. गृहकार्य उपयोगी कब होता है - जब वह छात्रों की योग्यता के अनुरूप हो 
  37. कक्षा- शिक्षण के दौरान आप किन छात्रों से प्रश्न पूछेंगे? - सभी बच्चों से 
  38. 'ड्रा ए मैन परीक्षण' मूलतः किसके द्वारा निर्मित किया गया था? - गुडएनफ द्वारा 
  39. बुद्धि के मानसिक वृद्दि सिद्धांत सम्बंधित है - पियाजे से 
  40. स्पीयार्में का बुद्धि सम्बन्धी सिद्धांत क्या कहलाता है? - द्वि-कारक सिद्धांत 
  41. प्रोग्रेसिव मैट्रिक्स बुद्धि परीक्षण का निर्माण किसने किया था? - रेवन ने 
  42. अंतर्भूत अभिप्रेषण का क्या आशय है? - ज्ञान की वृद्धि के लिए लगन से पढाई करना 
  43. अच्छे प्रश्नों में कौन सी विशेषता नहीं है? - साध्येता 
  44. अच्छे कार्य-निर्धारण का गुण नहीं है? - कार्य-निर्धारण का अस्पष्ट होना 
  45. बालक यदि किसी कार्य को अपनी इच्छा से करता है तो कैसी प्रेरणा है? - मनोदैहिक प्रेरणा 
  46. 'विनेट-साइमन' किस प्रकार का बुद्धि परीक्षण है? - वैयक्तिक शाब्दिक प्रकार का 
  47. थार्नडाइक मनोवैज्ञानिक कहाँ के थे? - अमेरिका के 
  48. पुनः याद दिलाने की विधि विकसित की थी? - थार्नडाइक ने 
  49. मानसिक योग्यता में क्या सम्मिलित तत्व है? - स्मृति, तर्क, चिंतन एवं सृजनात्मक 
  50. शिक्षक को चरित्रवान होना चाहिए - क्योंकि इससे उसके छात्र भी चरित्रवान बनने का प्रयास करेंगे 
  51. अचेतन मन (Unconscious Mind) का अध्ययन किया जाता है? - मनोविश्लेषण विधियों द्वारा 
  52. वस्तुनिष्ट प्रश्नों की प्रमुख विशेषता क्या है - उनका मापन प्रायः स्थिर होता है 
  53. थार्नडाइक के अनुसार बिल्ली के लिए पुरस्कार क्या था? - भोजन 
  54. सीखना एक सार्वभौमिक प्रक्रिया है यह प्रकिया किसमें पायी जाती है? - समस्त प्राणियों में 
  55. अधिगम के विकास में सबसे महत्वपूर्ण क्या है? - अधिगम उत्प्रेरित वातावरण 
  56. अध्यापक- छात्र के बीच कैसा सम्बन्ध अच्छा होता है? - मित्र का 
  57. शिक्षा की पाठ्यचर्या क्यों बदलती रहनी चाहिए? - क्योंकि समाज की आवश्यकताएं बदलती रहती हैं 
  58. शिक्षण की आगमन विधि बढती है| - स्थूल से सूक्ष्म, प्रत्यक्ष से प्रमाण तथा विशिष्ट से सामान्य की ओर 
  59. छोटे बच्चों की कक्षा में किस विषय पर शिक्षण देना आवश्यक होगा? - व्यवसाय का चुनाव 
  60. अधिगम की सबसे अच्छी विधि मानी जाती है? - ज्ञात से अज्ञात की ओर  
  61. कक्षा में प्रश्न पूछने से क्या होता है? - विषयवस्तु स्पष्ट होती है 
  62. स्मृति की सर्वश्रेष्ट प्रणाली क्या है? - पहचानना 
  63. छात्रों को रटने की आदत दूर करने के लिए आप क्या सुझाव देंगे? -शिक्षण विधि में परिवर्तन का 
  64. सामुदायिक परीक्षण हेतु कौन से बुद्धि परीक्षण प्रयोग में आते हैं? - टर्मन मेरिल का बिनेट बुद्धि परीक्षण
  65. अधिगम के महत्वपूर्ण कारक कौन से हैं? - मनोवैज्ञानिक, शारीरिक तथा भौतिक 
  66. निगमन विधि का प्रमुख दोष क्या है? -रटने की आदत डालना 
  67. जटिल शब्दों का अर्थ समझाने का व्यावहारिक तरीका क्या है? - उनको वाक्य में प्रयोग करना सिखाना 
  68. वह कारक कौन सा है जो व्यक्ति के कार्य करने के उत्साह को बढाता या घटाता है - अभिप्रेरण 
  69. 'स्मृति' में किसे नहीं सम्मिलित किया जाता है? - मूल्यांकन को 
  70. प्राथमिक स्तर पर वही शिक्षक प्रभावी होता है, जो - अपने विषय में अच्छा हो 
  71. 'बुद्धि लब्धि ' को सबसे पहले किसके द्वारा मापा गया था? - टर्मन 
  72. कक्षा में सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण बाधा क्या है? -शिक्षण सामग्री का अभाव 
  73. अध्यापक बनने के लिए शैक्षिक प्रशिक्षण क्यों आवश्यक है?  -इस प्रशिक्षण से उसे कक्षा- शिक्षण के मूल आवश्यक सिद्धांतों का ज्ञान हो जाता है 
  74. 'मानसिक आयु' प्रत्यय के प्रदाता कौन हैं? -  बिनेट 
  75. मानसिक रूप से मंद बालकों की बुद्धि लब्धि कितनी होती है? - 70 से नीचे 
  76. समस्या समाधान अधिगम का प्रत्यक्ष सम्बन्ध किससे है? -चिंतन स्तर से 
  77. अभिप्रेरण कैसा होता है? - सकरात्मक एवं नकारात्मक 
  78. अभिक्रमित अनुदेश का विचार किसने प्रस्तुत किया था? - प्रेसी ने 
  79. पुनर्वलन का सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था? - स्किनर ने 
  80. TAT की रचना किसने की थी? - मोरगन व मरे ने 
  81. मनोवैज्ञानिक की द्रष्टि से अधिगम का क्या अर्थ है? - व्यवहार में वांछित परिवर्तन आना 
  82. आपके द्वारा पढाया गया पाठ यदि बच्चों को अच्छी तरह से समझ में न आया हो, तो आप क्या करेंगे - अपनी विधि में सुधार करेंगे 
  83. तीन से चार वर्ष के बच्चे किस प्रकार के वाक्य बोलते हैं? - एक पदीय 
  84. 'सरल से जटिल' सिद्धांत द्वारा  पढ़ाने का एक उदहारण क्या बताइए - पहले अकबर और बाद में उसकी नीतियाँ 
  85. अंतर्द्रष्टि कैसे उत्पन्न होती है? - आकस्मिक 
  86. किन कार्यों के माध्यम से महिलाओं का बुद्धि गुणांक बेहतर होता है? - भाषा विकास एवं कला 
  87. किन कार्यों में पुरुषों के बुद्धि गुणांक बेहतर पाए गये? - अंकों की गणना तथा तार्किक क्षमता में 
  88. 3 से 5 वर्ष के बच्चों में प्रतिदिन कितने शब्द सीखने की क्षमता होती है? - 300 शब्द 
दोस्तों उम्मीद है ये कंटेंट पढ़कर आपको जरूर पसंद आया होगा हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं जिससे हम और बेहतर पोस्ट आपके लिए ला सकें |
धन्यवाद |

Post a Comment

0 Comments