Important Puraskar | महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची

दोंस्तों आपको इस पोस्ट में विभिन्न परीक्षाओं जैसे - SSC, Bank, Railway, Airforce, UPSC, UPSSSC, UP Police, CTET, UPTET आदि के क्षेत्र में पूछे जाने वाले पुरस्कारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है जिसमें आपको पुरस्कार एवं वह पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है तथा उसकी शुरुआत कब हुई थी? इन सभी के बारे में डिटेल में समझाया गया है जिसे आपको पढने में आसानी हो तथा आसानी से याद हो जाए | 

Important Puraskar | महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची
Important-Award-List

भारत रत्न पुरस्कार :- भारत सरकार  द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार भारत रत्न है इसकी शुरुआत 1954 ई. में की गयी थी | भारत रत्न पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान एवं सार्वजनिक सेवा या फिर जीवन में असाधारण एवं सबसे अधिक उपलब्धि हासिल करने वाले को दिया जाता है |

पद्म विभूषण  :-  भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण है इसकी शुरुआत 1954 ई. हुई थी| ये पुरस्कार सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गयी सेवा के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रदान किया जाता है |

पद्म भूषण :-  ये पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों द्वारा दी गयी सेवा के साथ किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है| पद्म भूषण पुरस्कार की शुरुआत सन 1954 में हुई थी |

पद्म श्री :- ये भी सरकारी कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट सेवा हेतु दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है | इसकी शुरुआत 1983 ई. में की गयी थी |

भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार :- भारतीय ज्ञान पीठ पुरस्कार देश की मान्यता प्राप्त किसी भी भाषा में प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है इसकी शुरुआत 1965 में हुई थी |

मूर्ति देवी पुरस्कार :- भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा भारतीय जीवन के वास्तविक मूल्यों को उभारने के लिए किसी भी भारतीय भाषा या फिर अंग्रेजी में रचित साहित्य पर दिया जाने वाला पुरस्कार है |

साहित्य अकादमी पुरस्कार :- इस पुरस्कार की शुरुआत 1955 ई में हुई थी | ये पुरस्कार अंग्रेजी भाषा सहित 22 भारतीय भाषाओं में गत पांच वर्षों में उत्कृष्ट रचनाओं पर दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है |

वाचस्पति पुरस्कार :- ये पुरस्कार के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा संस्कृत साहित्य में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया जाने वाला पुरस्कार है|

अर्जुन पुरस्कार :- अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत 1961 में हुई थी ये पुरस्कार खेल  विभाग एवं, मानव संसाधन द्वारा, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है| ये पुरस्कार खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाडियों को दिया जाता है|

द्रोणाचार्य पुरस्कार :- ये पुरस्कार खेल के क्षेत्र में खेल गुरुओं को दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है जो खेल में विशेष उपलब्धि प्राप्त करते है |

चमेली देवी पुरस्कार :- ये पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में  महिलाओं को दिया जाता है| जो पत्रकारिता में विशेष उपलब्धि हासिल करती हैं |

दादा साहब फाल्के पुरस्कार :-  भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार है| इस पुरस्कार की शुरुआत 1985 ई. में हुई थी |

लता मंगेशकर पुरस्कार :- इस पुरस्कार की शुरुआत 1984 में हुई थी | ये पुरस्कार मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा दिया जाता है| संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को प्रदान किया जाता है|

तानसेन पुरस्कार :- ये शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उक्रष्ट योगदान के लिए कला के क्षेत्र एन सृजनात्मक उपलब्धि के लिए दिया जाता है| इस पुरस्कार की शुरुआत 1980 ई. में हुई थी |

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार :- नृत्य नाटक एवं संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार है |

जी.ड़ी. बिड़ला विज्ञान पुरस्कार :- के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को उच्च स्तरीय शोध कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है|

बोरलाग पुरस्कार :- ये पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है जो कोरोमंडल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा दिया जाता है|

धन्वन्तरि पुरस्कार :- धनवन्तरि द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में आजीवन सेवा के लिए दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार है|

शांति स्वरूप भटनाकर पुरस्कार :- देश का सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है|

यूनेस्को मानवाधिकार पुरस्कार :- मानवाधिकार के प्रति जागरूकता के लिए दिया जाने वाला विशिष्ट पुरस्कार है| ये पुरस्कार यूनेस्को द्वारा प्रदान किया जाता है|

जमनालाला बजाज पुरस्कार :- रचनात्मक सामाजिक कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान, ग्रामीण विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान व कल्याण कार्यो के लिए दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार है|

बुकर पुरस्कार :- अंग्रेजी में ब्रिटिश, आयरिश एवं कॉमनवेल्थ के लेखकों के सर्वश्रेष्ठ तथा साहित्य पर दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार है|

नोबेल पुरस्कार :- शांति, साहित्य, अर्थशास्त्र, चिकित्सा व विज्ञान, भौतिक एवं रसायन के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए दिया जाता है |नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में हुई थी|

मैग्सेसे पुरस्कार :- मैग्सेसे पुरस्कार की शुरुआत 1957 ई. में हुई थी जिसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहते हैं| ये पुरस्कार सरकारी सेवा, पत्रकारिता  तथा रचनात्मक कार्य, जनसंचार, सामुदायिक नेतृत्व एवं अंतराष्ट्रीय सदभाव के लिए दिया जाता है|

यूनेस्को शांति पुरस्कार :- इस पुरस्कार की शुरुआत 1989 ई. में हुई थी|  इसे लिटिल नोबेल पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है| ये पुरस्कार अंतराष्ट्रीय शांति के लिए विशिष्ट प्रयास के लिए दिया जाता है|

कॉमनवेल्थ राइटर्स पुरस्कार :- एशिया एवं यूरोप के कॉमनवेल्थ देशों के लेखकों की सर्वश्रेष्ट रचना पर दिया जाने वाला विशिष्ट पुरस्कार है|

जवाहर लाल नेहरू अंतराष्ट्रीय सद्भभाव पुरस्कार :- अंतराष्ट्रीय सद्भाव एवं मैत्रीपूर्ण वृद्धि के लिए विशिष्ट योगदान हेतु दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार है|

इंदिरा गाँधी अंतराष्ट्रीय शांति पुरस्कार :- अंतराष्ट्रीय शांति एवं विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है|

टेम्पलटन पुरस्कार :- टेम्पलटन पुरस्कार धर्म  के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है| 

ग्रेमी पुरस्कार :- नेशनल अकादमी फॉर रिकॉर्डिंग आर्ट्स एवंड साइंस द्वारा संगीत की विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है|

पुलित्जर पुरस्कार :- ये पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है|

दोस्तों उम्मीद है ये पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हुई होगी इसी प्रकार और भी पोस्ट लिखने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में बताते रहें जिससे हम आपके लिए  बेहतर कंटेंट लिख सकें|

Post a Comment

0 Comments