UP Police Bharti 2024 : Physics से सम्बंधित महत्वपूर्ण तत्थ्य

 नमस्कार दोस्तों: आज मै आप लोगों के लिए भौतिक विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण तत्थ्य साझा करने जा रहा हूँ इसलिए आप इन्हें ध्यान से पढ़ें क्योंकि ये आपकी UP Police Bharti 2024 के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं|

इसमें आपको important points के साथ-साथ One liner में Question and Answer भी प्रदान किये गये हैं जो पिछली परीक्षाओं में काफी बार पूछे जा चुके हैं और आगे भी पूछे जा सकते हैं हैं|

UP Police Bharti 2023 : Physics से सम्बंधित महत्वपूर्ण तत्थ्य
UP-Police-Bharti-2024:Physics

भौतिक विज्ञान विज्ञान की एक ऐसी शाखा  है जिसमें द्रव्य एवं ऊर्जा और उसकी क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है| 

अदिश राशि :- ऐसी भौतिक राशि जिसमें केवल परिमाण होता है लेकिन दिशा नहीं होती अदिश राशि कहा जाता है| जैसे- द्रव्यमान, चाल, समय, कार्य, उर्जा आदि |

सदिश राशि :- ऐसी भौतिक राशि जिसमें परिमाण के साथ-साथ दिशा भी होती है,सदिश राशि कहते हैं| जैसे- वेग, विस्थापन, बल,त्वरण आदि |

दूरी :- दूरी एक समयांतराल के अन्दर तय की गयी लम्बाई होती है|

विस्थापन : -एक निश्चित दिशा की तरफ दो बिन्दुओं के बीच मिनिमम दूरी को विस्थापन कहते हैं| ये सदिश राशि है| इसका मात्रक मीटर होता है|

चाल :- किसी वस्तु के द्वारा एक सेकेण्ड में तय की गयी दूरी या प्रतिसेकेंड में तय की गयी दूरी को चाल कहते हैं|

वेग : - किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में प्रति सेकेण्ड तय की गयी दूरी को वेग कहते हैं| ये एक सदिश राशि है| इसका मात्रक मीo / सेo होता है|

त्वरण : - किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की दर को हम त्वरण कहते हैं | ये एक सदिश राशि है| इसका मात्रक मी०/सेo2 है 

वृत्तीय गति :- जब कोई वस्तु किसी गोलाकार रास्ते पर चलती है, तो उस गति को हम 'वृत्तीय गति' कहते हैं|

कोणीय वेग :- वृत्ताकार मार्ग पर गतिशील कण को वृत्त के केंद्र से मिलाने वाली रेखा एक सेकण्ड में जितने कोण से घूमती है, उसे कोणीय वेग कहते हैं| इसे ओमेगा से प्रकट किया जाता है|

न्यूटन के गति के नियम 

न्यूटन की गति का प्रथम नियम :- यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है तो वह विराम अवस्था में ही रहेगी या फिर यदि गति की अवस्था में है तो वह गति में ही रहेगी, जब तक उस पर कोई बाहरी बल न लगाया जाए| 

इसे हम गैलीलियो के नियम या जड़त्व का नियम भी कहते हैं|

न्यूटन का दूसरा नियम :- किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर उस वस्तु पर आरोपित बल के समानुपाती होता है एवं संवेग परिवर्तन बल की दिशा में होता है|

न्यूटन का तीसरा नियम : - इस नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर लेकिन विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है| 

बंदूक की गोली चलाने पर चलाने वाले को पीछे की तरफ धक्का लगता है|

नाव से किनारे कूदने पर नाव पीछे की ओर भागती है|

संवेग संरक्षण का नियम : - यदि कण के किसी समूह द्वारा या फिर निकाय पर को बाहरी बल काम न कर रहा हो तो उस निकाय का कुल संवेग नियत रहता है| 

अभिकेन्द्रीय बल :- जब हम किसी वस्तु को गोलाकार घुमाते हैं तो उस पर एक बल व्रत के केंद्र की ओर कार्य करता है| इस बल को हम अभिकेन्द्रीय बल कहते हैं|

अपकेन्द्रीय बल :- अपकेन्द्रीय बल अभिकेन्द्रीय बल का विपरीत कार्य करता है| जैसे यदि कोई वस्तु पानी में तैरती है तब पानी द्वारा वस्तु पर अपकेन्द्रीय बल कार्य करता है जो वस्तु को ऊपर की ओर धकेलता है|

बल-आघूर्ण :- बल के द्वारा एक पिंड को एक अक्ष के चारो तरफ घुमाने की प्रवृत्ति को बल-आघूर्ण कहते हैं|

उत्तोलक :- उत्तोलक एक सीधी या फिर टेढ़ी दृढ छड़ होती है जो किसी एक निश्चित बिंदु के चारों ओर स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकती है|

उत्तोलक में तीन में पॉइंट होते हैं -

(I) आलम्ब    (II) आयास     (III) भार 

प्रथम श्रेणी के उत्तोलक :- कैंची, प्लास, शीशा झूला, हैण्ड पंप, कील उखाड़ने की मशीन आदि 

द्वतीय श्रेणी के उत्तोलक :- सरौता, नींबू, निचोड़ने की मशीन, एक  पहिये की कूड़ा धोने की मशीन आदि 

तृतीय श्रेणी के उत्तोलक :- मनुष्य का हाथ, चिमटा आदि|

गुरुत्वकेंद्र : - किसी वस्तु का गुरुत्व केंद्र एक ऐसा बिंदु होता है जहाँ पर वस्तु का समस्त भार काम करता है, चाहे वस्तु जिस भी स्थित में रखी जाए| 

कार्य :- कार्य की माप लगाया गया बल एवं बल की दिशा में वस्तु के विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है| कार्य एक अदिश राशि होती है जिसका मात्रक जूल होता है|

ऊर्जा:- किसी वस्तु की कार्य करने की क्षमता को उस वस्तु की ऊर्जा कहते हैं| ऊर्जा एक अदिश राशि होती है जिसका मात्रक जूल होता है|

कार्य के माध्यम से जो ऊर्जा प्राप्त होती है उसे हम यांत्रिक ऊर्जा कहते हैं जो दो प्रकार की होती है|

(i) गतिज ऊर्जा 

(ii) स्थतिज ऊर्जा 

गतिज ऊर्जा :- किसी वस्तु में उसकी गति के कारण कार्य करने की क्षमता को गतिज ऊर्जा कहते हैं|

स्थतिज ऊर्जा :- किसी वस्तु में विशेष अवस्था या स्थिति के कारण कार्य करने की क्षमता आ जाती है तो उसे स्थतिज ऊर्जा कहते हैं| 

ऊर्जा संरक्षण का नियम :- ऊर्जा संरक्षण का नियम कहता है कि ऊर्जा को न तो नष्ट किया जा सकता है और न ही इसे उत्पन्न किया जा सकता है,उसे केवल एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है|

न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम :- इस नियम के अनुसार किन्हीं दो पिंडो के बीच कार्य करने वाला आकर्षण- बल पिंडों के द्रव्यमानों के गुणनफल के अनुक्रमानुपती तथा उनके बीच दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है|

गुरुत्व :- न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के आधार पर दो पिंडो के बीच एक आकर्षण बल कार्य करता है| यदि उनमें से एक पिंड यदि प्रथ्वी हो तो इस आकर्षण बल को हम गुरुत्व कहते हैं| इसका मान 9.8 मी/से2 होता है|

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

1. फ्यूज तार किसका बना होता है? - टिन एवं सीसा मिश्रधातु का 

2. सूर्य का ताप प्रथ्वी तक किस प्रक्रिया द्वारा पहुँचता है?- विकिरण 

3. फॉरेनहाईट पैमाने में किस तापमान को पानी का जमाव बिंदु कहते हैं? - 32 डिग्री का 

4. 2000 वाट के हीटर को आधे घंटे काम में लाने पर व्यय हुई विद्युत ऊर्जा क्या होगी? - एक यूनिट 

5. यदि कोई वस्तु प्रकाश को परिवर्तित नहीं करती है, तो उसका रंग कैसा होगा? - गुलाबी 

6. एक चाभी घडी की कमानी में किस प्रकार की ऊर्जा संचित होती है? - स्थतिज ऊर्जा

7. एक राकेट जिस सिद्धांत पर काम करता है, वह कौन सा नियम है? - गति का तृतीय नियम 

8. कौन-सा यंत्र वायु की गति नापने में उपयोग होता है?- एनिमोमीटर

9. एक पत्थर भवन की छत से फेकने पर प्रथ्वी की सतह पर गिरने में 4 सेकेण्ड का समय लेता है| भवन की ऊंचाई क्या होगी? - 78.4 मी 

10.  पृथ्वी से तारों की दूरी को किस इकाई के साथ मापा जाता है? - प्रकाश वर्ष में 

11. एक प्रवर्धक यंत्र आने वाले संकेत पर कौन-सा कार्य करता है? - आयाम बढाता है 

12. ध्वनि प्रदूषण मापने की इकाई कौन सी है? - डेसिबल

13. समतल दर्पण का फोकल लेंथ कितना होता है?- अनंत 

14. बिजली के बल्ब का तंतु किसका बना होता है?- टंगस्टन का

15. बिजली का बल्ब टंगस्टन का क्यों बनाया जाता है?- इसका गलनांक अधिक होता है 

16. बैरोमीटर का उपयोग किस राशि को मापने के लिए किया जाता है?- वायु दाब 

17. बर्फ पर चलने पर कठिनाई क्यों होती है?- घर्षण कम होता है

18. जब पानी को 0 डिग्री पर गर्म करते हैं, तब इसका आयतन क्या होता है?- 4 डिग्री तक कम रहता है

19. शक्ति का मात्रक क्या होता है? - वाट

20. एक वास्तविक द्रश्य किसके द्वारा बनाया जाता है? - कैमरा 

21. वायु में ध्वनी का वेग किस पर निर्भर नहीं करता है?- राष्ट्र की सीमा 

22. ध्वनी के वायु से जल में प्रवेश करने पर किसमें परिवर्तित नहीं होता है?- आवृत्ति

23.विद्युत धारा मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं?- एमीटर 


दोस्तों उम्मीद है आपको हमारी ये पोस्ट पढ़कर आपको नॉलेज मिला होगा हमें कमेन्ट के माध्यम से बतायें और ज्यादा लोगों को शेयर करें |
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments