Biodiversity GK in Hindi : जैव विविधता से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

 किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में या फिर बायोम में मिलने वाले जीव जंतुओं के प्रजातियों की विविधता को जैव विविधता (Biodiversity) कहते हैं| जैव विविधता शब्द का सबसे पहले प्रयोग वाल्टर जी. रोजेन ने की  थी|

समान प्रकार के जैविक एवं अजैविक दशाओं वाले प्राकृतिक पारितंत्र को जीवोम कहते हैं|

Biodiversity GK in Hindi : जैव विविधता से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
Biodiversity-GK-in-Hindi

जैव विविधता के प्रकार (Types of biodiversity)

जैव विविधता दो प्रकार की होती है|

  1. आनुवंशिक जैव विविधता जिसमें एक ही प्रकार की प्रजाति में जीन से सम्बन्धित विविधता पायी जाती है|
  2. प्रजाति जैव विविधता जिसमें अलग-अलग जातियों के बीच विविधता पायी जाती है|

विश्व में सबसे ज्यादा जैव विविधता भू-मध्य रेखीय प्रदेश में और विषुवत रेखीय सदाबहार वनों में पायी जाती है|

जैव विविधता का हॉट स्पॉट विषुवत रेखीय वर्षा वनों को कहा जाता है| 

पारिस्थितिकी तंत्र जैव विविधता 

एक ही क्षेत्र की विविधता के आधार पर पायी जाने वाली विविधता को पारिस्थितिक तंत्र कहा जाता है|

सामुदायिक जैव विविधता 

ये विविधिता ज्यादा से ज्यादा उत्पादक और स्थिर पारितंत्र का निर्माण करती है जो प्राकृतिक पर्यावरण को स्वास्थ्य एवं संतुलन बनाने में मदद करता है|

पारितंत्र की स्थिरता और संतुलन को जैव विविधता की अधिकता ही निर्धारित करती है|

जैव विविधता हॉटस्पॉट (Biodiversity Hotspot)

भारत में जैव विविधता के दो सबसे बड़े हॉट स्पॉट  के क्षेत्र हैं जो नीचे दिए गए हैं 

  • हिमालय क्षेत्र - ये भारत के उत्तर-पूर्वी भाग से लेकर दक्षिण मध्य और पूर्वी नेपाल एवं भूटान के क्षेत्रों तक फैला है|
  • पश्चिमी घाट - ये भारत के दक्षिण भाग में फैले हुए हैं|
  • पश्चिमी घाट के सदाबहार वनों को शोला कहते हैं|

  • भारत के उत्तर-पूर्वी भाग जैसे असम एवं अंडमान द्वीप समूह के क्षेत्र इंडो वर्मा हॉटस्पॉट कहलाते हैं| ये भारत का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट क्षेत्र कहलाता है|
  • भारत का सबसे छोटा हॉटस्पॉट पश्चिमी घाट कहलाता है|
  • सबसे ज्यादा मानव जनसँख्या का घनत्व पश्चिमी घाट में पाया जाता है|

समुद्री हॉटस्पॉट 

विश्व में कुल 50 समुद्री हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं जिसमें भारत में दो क्षेत्र लक्ष्यद्वीप तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह हैं|

निम्न अक्षांश में उच्च अक्षांशों से ज्यादा जैव विविधता पायी जाती है|

उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन 

इस वनों की प्रजातियाँ विश्व  50 प्रतिशत से अधिक पायी जाती हैं|

दक्षिण अमेरिका के अमेजन के जंगलों में उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों की जैव विविधता सबसे अधिक पायी जाती है|

अमेजन के जंगल विश्व का सबसे विशाल जंगल है इसे पृथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है|क्योंकि ये जंगल विश्व का 20 प्रतिशत आक्सीजन अकेले प्रदान करता है| इस क्षेत्र में बहुत कम मौसम में परिवर्तन देखने को मिलता है| मानव का हस्तक्षेप बहुत ही कम होता है|  

मेग्रोव वन - ऐसे वन जो जल के अन्दर लवणीय पर्यावरण में अपना पोषण और संवर्धन करते हैं|

सबसे ज्यादा जैव विविधता भूमध्य रेखीय प्रदेश में पायी जाती है जबकि सबसे कम जैव विविधता ध्रुवों के निकट पायी जाती है|

विश्व में सबसे अधिक जैव विविधता वाला महाद्वीप अफ्रीका है|

जैव विविधता के ह्रास 

जैव विविधता के ह्रास के दो कारण हैं|

  1. प्राकृतिक कारण - इसमें निम्न कारण हो सकते हैं जैसे ज्वालामुखी उदगार,जलवायु परिवर्तन, सूखा, प्रथ्वी पर गिरने वाले उल्का पिंड |
  2. मानव जनित कारण - इसमें प्राकृतिक आवासों का विनाश होना, वन्य जीवों का अवैध शिकार किया जाना, झूम खेती करना जिसमें पेड़ों को जला दिया जाता हैं, औद्योगीकरण, नवीनीकरण आदि कारण शामिल हैं |

मानव जाति द्वारा आवास का विनाश ही जैव विविधता का मुख्य कारण है|

विदेशी जातियों के प्रवेश से जैव विविधता का छरण होता है ये स्थानीय प्रजातियों को नष्ट करते हैं|

अमेरिकी गेहूं कांग्रेस तथा गाजर घास तथा मैक्सिको से लाया गया लेंटाना कमारा के आने से स्थानीय प्रजातियां विलुप्त सी हो गयी हैं|

कीटनाशक एवं ग्लोबल वार्मिग के कारण भी जैव विविधता नष्ट हुई है|

भारत का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान श्री वेंकटेश्वर है जो तिरुपुर में स्थित है|

अंतर्राष्ट्रीय संघ (I.U.C.N)

  • इस संघ की स्थापना 5 अक्टूबर 1948 ई. को हुई थी जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संरक्षण करना है| IUCN का मुख्यालय स्विटजरलैंड में है ये विश्व का सबसे बड़ा वैश्विक संघ है|
  • सरकारी और गैर सरकारी दोनों इस संगठन के सदस्य हैं|
  • इसे संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा का पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया है लेकिन ये संयुक्त राष्ट्र संघ का अंग नहीं है|
  • इसका प्रमुख कार्य विश्व वन्य जीव कोष (W.W.F) के कार्यों के साथ मिलकर वैज्ञानिक रूप से संरक्षण तकनीकि को बढ़ावा देना है|
  • ये संघ जलवायु परिवर्तन, संपोषणीयी ऊर्जा, आजीविका, हरित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी कार्य करता है|

रेड डेटा बुक (Red Data Book)

ये विलुप्त प्राय एवं दुर्लभ जीवों से सम्बंधित एक दस्तावेज है जिसे IUCN द्वारा सन 1963 से जारी किया गया|
इसमें संकटग्रस्त जीवों को गुलाबी प्रष्ट पर दर्शाया जाता है लेकिन उनकी जनसंख्या में वृद्धि होने पर हरे प्रष्ट पर स्थानांतरित कर दिया जाता है|
कुछ विलुप्त प्रजातियाँ निम्न लिखित हैं|

1.मैमथ

2.लाल पांडा 

3. डायनासोर  

4.एशियाई चीता 

5. डोडो      

6. गुलाबी मस्तक वाली बत्तख 


गंगा डाल्फिन - ये एक स्तनधारी जीव है|जिसका वैज्ञानिक नाम प्लैटिनिष्टा गंगेटिका है|
गंगा डाल्फिन को गंगा का टाइगर कहा जाता है| देश का पहला डाल्फिन रिजर्व हुगली है| 
  • डालफिन अनुसंधान केंद्र पटना विश्वविद्यालय है|
  • नदी की सुरक्षा के लिए बायो डायवर्सिटी टूल की संज्ञा दी जाती है|
  • रिवर फॉर लाइफ डालफिन के लिए विश्व वन्य जीव कोष द्वारा दिया जाता है|
  • बिहार सरकार ने 5 अक्टूबर की नेशनल डाल्फिन दिवस मनाने का घोषणा की थी|
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2007 को डाल्फिन वर्ष घोषित किया था|  
  • गिद्ध को पर्यावरण का सफाईकर्मी कहा जाता है|

शीत ऋतु में प्रवास करने पक्षी 

  • साइबेरियन क्रेन 
  • ग्रेटर फ्लेमिगो 
  • वुड सैडपाइपर 
  • यूरेशियन कबूतर 

ग्रीष्म ऋतु में प्रवास करने वाले पक्षी 

  • एशियाई कोयल 
  • नीली पूंछ वाली मक्खी भक्षी 

Biodiversity से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (FAQs)

1. जंगल का आतंकवाद किसे कहा जाता है? - जलकुम्भी

2.हाँकी किस लकड़ी से बनाय जाती है? - शहतूत की लकड़ी

3. क्रिकेट की लकड़ी किससे बनायीं जाती हैl- सेलिक्स की लकड़ी से

4. माचिस, पेन्सिल किससे बनायीं जाती है? -  पापुलर की लकड़ी से 

5. सबसे विशाल वृक्ष कौन सा है? - शिकोया 

6. सबसे बड़ा पुष्प कौन सा है? - रिफ्लैशिया का (Most Important )

7.सबसे छोटा पुष्प कौन सा है? - वूल्फिया का

8. सबसे बुद्धिमान पक्षी कौन सा है? - चिम्पैंजी इसे मानव का पूर्वज कहा जाता है 

9. सबसे विलुप्त प्राय पक्षी पक्षी डोडो इसका निवास स्थल कौन सा है?-  मारीशस 

10. कौन सी फिश अपना रंग बदलती है?  -  कटल फिश

11. कौन सी मछली हथौड़े के आकार की होती है?  - जाईगीन मछली

12.देश का पहला तितली पार्क कौन सा है? - बानेघट्टा(बंगलुरु) (Most Important)

13. राष्ट्रीय जैव विविधता से सम्बंधित पहली योजना कब शुरू की गयी? - 2008

14. देश का पहला वाइल्ड लाइफ कोरिडोर कहाँ पर स्थित है? - मध्य प्रदेश

15. शर्मीली चिड़िया किसे कहा जाता है? - सोहन चिड़िया 

16. कौन सी मछली मच्छरों के रोकथाम के लिए प्रयोग में लायी जाती है? - गैम्बूसिया मछली (Important)

17. भारत का पहला बायोस्फेयर पार्क कौन सा है? - नीलगिरि 

18. क्षेत्रफल की द्रष्टि से सबसे बड़ा बायोस्फेयर रिजर्व कौन सा है? - कच्छ 


दोस्तों उमीद है ये पोस्ट आपको पढ़कर नॉलेज मिला होगा यदि आप और इसी प्रकार की पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|

Post a Comment

0 Comments