Important Temple of UP : उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर

Important Temple of Uttar Pradesh : दोस्तों आज हम उत्तर प्रदेश के Important Temples के बारे में पढ़ने का प्रयास करेंगे जिनसे सम्बंधित किसी भी परीक्षा जैसे -UPSC, UPSSSC, Railway, Bank, Lekhpal, VDO, Junior Assistance, CTET, UPTET आदि में अक्सर पूछे जाते रहते हैं इसलिए आप सभी इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ने का प्रयास करें|
Important Temple of UP : उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर
Important Temple of UP 

काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Temple) : वाराणसी 

काशी विश्वनाथ मंदिर भारत का सबसे प्रसिद्द मंदिर है| ये मंदिर उत्तर प्रदेश के काशी में स्थित है| काशी का आधुनिक नाम वाराणसी है| वाराणसी गंगा के किनारे स्थित है|काशी विश्वनाथ मंदिर भारत का सबसे प्राचीन मंदिर है|ये सदियों से भारत के लोगों के लिए पवित्रता, ज्ञान और आस्था का केंद्र रहा है|
काशी विश्वनाथ का मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है| कहते हैं जब धरती पर प्रलय आयी थी तब भगवान महादेव ने इसे अपने त्रिशूल पर धारण कर लिया था|
कालांतर में इसे अनेक नामो से जाना गया जैसे-अविमुक्त क्षेत्र, महासुशांत, तपस्थली, मुक्तभूमी आदि|

बटेश्वर मंदिर (Bateshwar Temple) :आगरा 

बाबा बटेश्वर के नाम से विख्यात चम्बल घाटी में स्थित आज से लगभग 200 से अधिक मंदिरों का समूह है | ये मंदिर बलुआ पत्थर से बने हैं| बटेश्वर नाम भगवान् महादेव के संहार करने वाले नामो में से एक नाम भूतेश्वर से लिया गया है| लगभग 1300 वर्ष पहले गुर्जर एवं प्रतिहार वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था| इसके 200 वर्ष बाद बाकी सभी मंदिर बनवाये गए|

श्रीकृष्ण जन्म भूमि (Shri Krishna janam Bhumi) :मथुरा 

श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर विश्व का सबसे प्रसिद्द मंदिर है जिसे देखने के लिए विश्वभर से लोग यहाँ पर आते हैं|पौराणिक कथा के अनुसार आज से लगभग 5000 वर्ष पहले यहाँ पर भगवान् श्री कृष्ण का जन्म एक जेल में हुआ था इसी कारण यहाँ पर थाने और कारागार में जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है|श्रीकृष्ण जन्मभूमी में स्थित मंदिर को श्रीकृष्ण के परपौत्र ने बनवाया था|

बांके बिहारी मंदिर : वृन्दावन 

वृन्दावन में स्थित ये मंदिर भगवान् श्री कृष्ण को समर्पित है यहाँ पर भगवान् श्री कृष्ण को बिहारी, कान्हा और वंशी वाले के नाम से जाना जाता है| ये मंदिर मथुरा जिले के वृन्दावन में स्थित है| इस मंदिर में राधा एवं श्री कृष्ण का मिला हुआ स्वरूप है| मान्यता है कि माघ शीर्ष की पंचमी को बांके बिहारी यहाँ पर प्रकट हुए थे| ये महिना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नवम्बर-दिसम्बर को आता है|

तुलसी मानस मंदिर (Tulsi Manas Temple): वाराणसी 

ये मंदिर आधुनिक मंदिरों में से एक मंदिर है जो वाराणसी कैंट से लगभग 7 किमी पर दुर्गाकुंड मंदिर के समीप है| इस मंदिर का निर्माण 1964 ई. में कोलकाता के व्यापारी सेठ रतनलाल द्वारा करवाया गया था|ये मंदिर पूरी तरह से संगमरमर का बनाया गया है इस मंदिर का उदघाटन भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के द्वारा करवाया गया था|ऐसा माना जाता है कि यहाँ पर तुलसी दास जी ने रामचरित मानस की रचना की थी जिसके कारण इस मंदिर का नाम तुलसी मानस मंदिर पड़ा|

जे.के. मंदिर (J.K. Temple) : कानपुर 

ये मंदिर उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित है इसका निर्माण जे.के. फाउंडेशन द्वारा करवाया गया था |ये मंदिर भगवान् श्रीकृष्ण एवं राधा को समर्पित है|इसका निर्माण 1960 ई. में किया गया था|

सारनाथ (Sarnath) :वाराणसी 

सारनाथ वाराणसी से लगभग 10 km दूर स्थित है जहाँ पर महात्मा बुद्ध ने सबसे पहले उपदेश दिया था ? ये स्थान बुद्ध के चार प्रमुख स्थानों में से एक माना जाता है जिसमें पहला स्थान लुम्बिनी है जहाँ पर महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ , दूसरा जहाँ महात्मा बुद्ध को बोध (ज्ञान)  प्राप्त हुआ| तीसरा स्थान कुशीनगर है जहाँ पर महात्मा बुद्ध को निर्वाण प्राप्त हुआ| यहाँ महात्मा बुद्ध से जुड़े अनेको स्तूप हैं जिसमें सबसे प्रमुख स्तूपधमेक स्तूप है जिसे धर्म चक्र स्तूप के नाम से भी जाना जाता है |इसे सम्राट अशोक ने आज से लगभग 2300 वर्ष पहले निर्माण करवाया था|इसके 800 वर्ष बाद इसका पुनर्निर्माण किया गया| यहीं से बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार पुरी दुनिया में हुआ|व्हेनसांग जो चीन का था सबसे पहले यहीं पर आकर रुका था और कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की तथा काफी सारा ज्ञान लेकर गया था|

प्रेम मंदिर (Prem Mandir): वृन्दावन 

इस मंदिर की स्थापना 14 जनवरी 2001 ई. को जगतगुरु कृपालु जी महाराज द्वारा किया गया था| ये मंदिर इटालियन मार्बल से बनाया गया एक खूबसूरत मंदिर है| ये मंदिर लगभग 54 एकड़ भूमि में फैला है जिसके अन्दर काफी सुन्दर-सुन्दर झांकियां बनी हुई हैं जो लोगों को अत्यंत आकर्षित करती हैं| ये मंदिर राधारानी और कृष्ण जी को समर्पित मंदिर है|

उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिर 

नीचे आपको उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों की लिस्ट आपको दी जा रही है जो किसी भी परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इसलिए आप इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़े और याद करें जिससे आप अपनी परीक्षा में अच्छा स्कोर करें|


प्रमुख मंदिर  (Important Temple)

स्थान  

 श्री राम जन्म भूमि  

 अयोध्या 

 बांके बिहारी मंदिर

 वृन्दावन 

 काशी विश्वनाथ मंदिर

 वाराणसी

 इस्कान मंदिर

 वृन्दावन

 श्री कृष्ण जन्मभूमि

 मथुरा 

 भीतरगांव मंदिर

 कानपुर 

 औघणनाथ मंदिर

 मेरठ 

 प्रेम मंदिर 

 वृन्दावन

 सारनाथ मंदिर 

 वाराणसी 

 चन्द्रिका मंदिर  

 लखनऊ 

 अलोपी मंदिर 

 इलाहबाद 

 हनुमान गढ़ी

 अयोध्या 

 जानकी कुंड 

 चित्रकूट 

 संकटमोचन मंदिर

 बनारस 

 कालभैरव मंदिर 

 वाराणसी 

 द्वारिकाधीश मंदिर

 मथुरा 

 गोरखनाथ मंदिर 

 गोरखपुर 

 बटेश्वर मंदिर

 आगरा 


महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

नीचे आपको उत्तर प्रदेश की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके प्रश्न एवं उनके उत्तरों के बारे में बताया गया है ये प्रश्नोत्तर आपके लिए आगे की परीक्षाओं में भी काफी मदद करेंगे इसलिए आप इन्हें ध्यान पूर्वक पढ़ने का प्रयास करें|

1. महर्षि वाल्मीकि जी का आश्रम उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है? - बिठूर(कानपुर)

2. देवी पाटन का फेमस मंदिर उत्तर प्रदेश में कहाँ पर है? - बलरामपुर

3. दशावतार का मंदिर कहाँ पर है? -देवगढ़ (झाँसी)

4. रानी पद्मावती सती का मंदिर कहाँ पर स्थित है? -कन्नौज 

5. हाल ही में बनाया गया प्रसिद्द राम मंदिर कहाँ पर स्थित है? -अयोध्या

6. भारत माता का मंदिर उत्तर प्रदेश में कहाँ पर बना है? - वाराणसी

7. बटेश्वर मंदिर यूपी में कहाँ पर स्थित है? -आगरा 

8. शाकम्भरी देवी का मंदिर उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है? - सहारनपुर

9. जानकी कुंड जो माता सीता जी से सम्बंधित है उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है? -चित्रकूट

10. तुलसी मानस मंदिर उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है? -वाराणसी

11. वेहेल्ला जैन मंदिर कहाँ पर स्थित है? - मुजफ्फरनगर

12. चाइना मंदिर उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है? - श्रावस्ती 

13. अलोपी देवी का मंदिर यूपी में कहाँ पर स्थित है? - प्रयागराज

14. कनक भवन मंदिर कहाँ पर स्थित है?- अयोध्या 

15.प्रसिद्द दिगंबर जैन धर्म से सम्बंधित कहाँ पर बनाया गया है? - कौशाम्बी 


दोस्तों उम्मीद है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित जानकारी आपको अच्छी और महत्वपूर्ण लगी होगी |यदि इसी प्रकार और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं|
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments