Important dams in up : उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांध for Exam level

Important Dams in UP: इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण Dams यानि बांध के बारे में पढेंगे लेकिन बांधों के बारे में पढ़ने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि बांध किसे कहते हैं तथा इसके क्या फायदे होते हैं| दोस्तों बांध से सम्बंधित प्रश्नोत्तर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे- UPSSC, UPPSC, UPTET, VDO, Lekhpal,Junior Assistant, Mandi Parishad आदि परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते रहते हैं इसलिए आप इन्हें ध्यान से पढ़ें और समझने का प्रयास करें|

बांध एक प्रकार का अवरोध या रुकावट होता है जिसे किसी नदी में लगाया जाता है|जिससे आवश्यकतानुसार पानी को प्रयोग में लाया जा सके| बाँध की सहायता से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन, बाढ़ का नियंत्रण, सिचाईं तथा पशुपालन जैसे कार्य किये जाते हैं|

कभी-कभी ये बांध वर्षा होने पर भर जाते हैं और टूट जाते हैं जिससे कई गाँवो में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं जिससे काफी जन-धन का नुकसान भी हो जाता है|

Important dams in up : उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांध
Important-dams-in-up

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे बांध हैं जिससे किसी भी क्षेत्र की सिचाईं, पशुपालन सम्बन्धी कार्य किये जाते हैं|

आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश में ऐसे कौन से बांध है जो प्रदेश के साथ-साथ देश के विकास के लिए भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| 

रिहंद बांध: - रिहंद बाँध उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी में बनाया गया है इसे गोविन्द बल्लभ पन्त सागर बांध के नाम से भी जाना जाता है| ये बांध रिहंद नदी पर बना है| इस बांध का निर्माण 1954 ई. में हुआ था| इसकी लम्बाई लगभग 934 मीटर तथा चौड़ाई 91.4 मीटर है|

माताटीला बांध :- ये बांध उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में बना है| इसे राजघाट परियोजना के नाम से भी जाना जाता है| इसका निर्माण 1958 ई. में हुआ था| इसका उद्देश्य सिचाईं तथा बिजली उत्पादन है|

पारीक्षा बांध:- ये बांध उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में बेतवा नदी पर स्थित है| इस बांध का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था| इसकी ऊंचाई 1174.69 मीटर तथा लंबाई 16.77 मीटर है| इस बांध का उद्देश्य सिचाई तथा बिजली का उत्पादन करना है|

गोविन्द सागर बांध :- ये बांध उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बना है| ये बांध सहजाद नदी पर बना है| इसका उद्देश्य सिचाई की सुविधा उपलब्ध करना है|

चन्द्र प्रभा बांध :- ये बांध उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चकिया नामक स्थान पर चन्द्रप्रभा नदी पर बनया गया है| इस बांध का प्रमुख उद्देश्य सिचाईं करना है|

अर्जुन बांध:- अर्जुन बांध उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में स्थित है| इस बांध की ऊंचाई 27 मीटर है| इस  बांध का निर्माण 1957 ई. में किया गया था| ये बांध मिट्टी से बना बांध है|

उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण बांधो की सूची (List of Important dam in UP)

 पारीक्षा बांध

 झाँसी (बेतवा नदी पर)

 रिहंद बाँध

  सोनभद्र 

राजघाट बांध

  सोनभद्र 

 अर्जुन बांध 

  महोबा

 पथराई बांध  

 ललितपुर 

 माताटीला बांध

 बेतवा नदी (झाँसी)

 ओबरा बांध

 मिर्जापुर (रिहंद नदी)

 अहरौर बांध

 मिर्जापुर (गरई नदी )

 जिर्गो बांध

 मिर्जापुर 

 सिरसी बांध  

 मिर्जापुर बेन्खेट नदी 

 गढ़वा बांध

चित्रकूट (गढ़वा नदी ) 

 मौदहा बांध

 हमीरपुर(बीतना नदी)

 सलारपुर बांध

  महोबा (करडिया नदी)

 रोहड़ी बांध 

  ललितपुर

 सहजाम बांध

 ललितपुर

 सहजाद बांध 

 ललितपुर

 गोविन्द सागर बांध 

 सहजाद नदी (ललितपुर)

 बाण सागर बांध 

 शहडोल (सोन नदी पर)

 मौजा बांध  

 बहराइच (सरयू नदी पर)

 सरयू बांध  

 बहराइच (सरयू नदी पर)

 चंद्रप्रभा 

 चंदौली 

 मेजा बांध 

 मिर्जापुर(बेलन नदी)


नीचे आपको उत्तर प्रदेश की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्नोत्तर के बारे में बताया गया है इन्हें आप पढ़ें और लर्न करें जिससे आप परीक्षा में बेहतर स्कोर बना सकें|

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

1. उत्तर प्रदेश का सबसे ऊँचा बांध बताइए -रामगंगा बांध (ऊंचाई 120m) (Important)

2. लवकुश बैराज परियोजना कहाँ की है? - कानपुर

3. माता टीला बांध उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है तथा किस नदी पर बना है? - झाँसी (बेतवा नदी )

4. बाण सागर बांध किस नदी पर बना है? - शहडोल (सोनभद्र)

5. किस बांध का नाम गोविन्द बल्लभ पंत सागर बांध है? -रिहंद बांध (Important for exam)

6. दूधी बांध किसे कहा जाता है? -कन्हार बांध (दूधी नदी)

7. सुकमा-डुकमाँ कहाँ पर बना है?  - झाँसी (Important for UPSSSC)

8. राजघाट किस नदी पर बना है? - बेतवा नदी (ललितपुर)

9. काठी बांध कहाँ पर बना है? - बिजनौर(रामगंगा नदी पर)

उम्मीद है आपको ये पोस्ट पढ़कर आपको काफी पसंद आयी होगी इस प्रकार  की और पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं|

Post a Comment

0 Comments