UP के प्रमुख उद्योग : Important Industries of Uttar Pradesh

 Important Industries of UP: इस पोस्ट में Uttar Pradesh के प्रमुख उद्योग के बारे में जानकारी दी जा रही है जो आपकी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है इसलिए आप सभी प्रत्येक पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ने का प्रयास करें|

इस पोस्ट को उत्तर प्रदेश की परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है जिसमें Uttar Pradesh की किसी भी परीक्षा जैसे - UPSSSC, UPPCS, UPTET, UPPSC, Junior Assistance, VDO, लेखपाल, आदि में कम से कम एक प्रश्न जरूर पूछा जाता है|
UP के प्रमुख उद्योग : Important Industries of Uttar Pradesh
Important-Industries-of-Uttar-Pradesh 

उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है जहाँ आपको कृषि, हस्तशिल्प,चमड़ा, चीनी उद्योग, डेयरी, चीनी मिट्टी के बर्तन आदि देखने को मिलते हैं इसके अलावा भी उत्तर प्रदेश भारत के साथ-साथ विश्व लेवल पर भी फेमस है| उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं|


उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगों से सम्बंधित जिले 

कानपुर : कानपुर को उद्योग की नगरी के नाम से जाना जाता है यहाँ पर लाल इमली, पान पराग, चमड़ा तथा टेक्सटाइल उद्योग में भारत में सबसे प्रसिद्द उद्योग है| कानपुर का चमड़ा उद्योग भारत के साथ-साथ विश्व का भी सबसे बड़ा उद्योग है|
सोनभद्र : सोनभद्र जिला खनिज पदार्थो के लिए सबसे अधिक प्रसिद्द है है यहाँ पर बाक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना आदि प्रमुख खनिज पदार्थ बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं|
लखनऊ : लखनऊ को नवाबो का शहर कहा जाता है, यहाँ चिकनकारी काफी फेमस है इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण तथा दवाइयों का निर्माण एवं व्यापार बड़े पैमाने पर किया जाता है|
कन्नौज : कन्नौज को इत्र की नगरी कहा जाता है यहाँ की इत्र विश्व में प्रसिद्द है इसके अलावा यहाँ बीड़ी का निर्माण भी किया जाता है|
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद को सुहाग की नगरी कहा जाता है| यहाँ पर चूड़ियों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाता है| यहाँ पर लगभग हर घर चूड़ी उद्योग से जुड़ा है|
आगरा : आगरा को पेठा नगरी कहते हैं| यहाँ के प्रमुख उद्योग हस्तशिल्प, जरी जरदोजी तथा कार्पेट, चमड़ा, नक्काशी का काम आदि प्रसिद्द है |
वाराणसी : वाराणसी रेशम के धागों के निर्माण के लिए प्रसिद्द है इसके अलावा यहाँ की बनारसी साड़ियाँ सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं|यहाँ पर डीजल लोकोमोटिव कारखाना भी बनाया गया है|
मिर्जापुर : मिर्जापुर कालीन उद्योग के लिए जाना जाता है तथा पीतल एवं दरी का निर्माण भी बड़े पैमाने पर किया जाता है|
बरेली : इस जिले को सूरमा नगरी के नाम से जाना जाता है है यहाँ के सूरमा का व्यापार विश्व लेवल पर किया जाता है|बरेली में माचिस की तीलियाँ जिसे हम दिया सलाई भी कहते है, का निर्माण किया जाता है| यहाँ पर रेल के डिब्बे का सबसे बड़ा कारखाना है|

कुछ अन्य प्रमुख उद्योग एवं उनसे सम्बंधित जिलों की सूची


प्रसिद्द उद्योग 

जिले  

 टार्च निर्माण

 लखनऊ 

 खेल के सामान 

  मेरठ 

 बेंत निर्माण

 बरेली 

 पीतल की मूर्ति

 मथुरा 

 कालीन निर्माण 

 मिर्जापुर

 मिट्टी के खिलौने

 आगरा 

 माचिस का निर्माण 

 सहारनपुर 

 चीनी मिट्टी के बर्तन

 खुर्जा

 लकड़ी एवं फर्नीचर

  हाथरस , वाराणसी

 खनिज

 सोनभद्र 

 चमड़ा निर्माण 

 कानपुर 

 खाद्य शोधन

 लखनऊ 

 दवाइयां 

 लखनऊ 

 चिकनकारी

 लखनऊ 

 पीतल का निर्माण 

 मुरादाबाद 

 इत्र का निर्माण

 कन्नौज

 कांच की चूड़ियाँ

 फिरोजाबाद

 हथकरघा 

 हरदोई 

अब हम उत्तर प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के बारे में जानने का प्रयास करते हैं| ये प्रश्नोत्तर उत्तर प्रदेश की Previous Exam में पूछे जा चुके है और आगे आने वाली UP Exams के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है|

उत्तर के प्रमुख उद्योग से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

1.UP का प्रमुख औद्योगिक जिला कौन सा है?- कानपुर 

2.पीतल की नगरी किसे कहते हैं? - मुरादाबाद 

3.हाथ की छपाई के लिए फेमस जिला कौन सा है? - फरुखाबाद

4.UP में खेल के समान निर्माण के लिए प्रसिद्द जिला कौन सा है? - मेरठ 

5.UP में कुल कितने औद्योगिक क्षेत्र हैं ? - 155 

6.UP में चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्द जिला कौन सा है?- कानपुर

7.UP में माचिस की तीलियाँ कहाँ पर बनायीं जाती हैं? - बरेली 

8.चीनी मिटटी के बर्तन के लिए प्रसिद्द जिला कौन सा है? - खुर्जा और प्रयागराज 

9.कैंची निर्माण के लिए प्रसिद्द जिला कौन सा है? - मेरठ 

10.गमछा बनाने के लिए प्रसिद्द जिला कौन-सा है?- हरदोई 

11.पेठा निर्माण के लिए प्रसिद्ध जिला कौन सा है?- आगरा 

12.शहद निर्माण में पहला जिला कौन सा है? - औरैया 

13.बनारसी साड़ी के लिए फेमस जिला कौन सा है? - वाराणसी 

14.टेराकोटा शिल्प में प्रसिद्द जिला कौन सा है?- गोरखपुर 

15.औषधि एवं आयुर्वेदिक दवाई के लिए फेमस जिला कौन सा है? -  लखनऊ 

16.प्लास्टिक सिटी किसे कहा जाता है? - दिबियापुर (औरैया)

17.UP का सबसे बड़ा डाटा सेण्टर कहाँ पर बनाया गया है? - ग्रेटर नोएडा 


उम्मीद है Uttar Pradesh के प्रमुख उद्योगों के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त हो चुकी होगी ऐसे और भी महत्वपूर्ण पोस्ट अगर आप पढना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं|
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments