उत्तर प्रदेश के प्रमुख अनुसन्धान संस्थान : Important Research Institutions of Uttar Pradesh

Important Research Institutions of Uttar Pradesh: इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश के प्रमुख अनुसन्धान संस्थान के बारे में पढ़नें का प्रयास करेंगे| ये संस्थान ऐसे संस्थान होंगे जो किसी न किसी परीक्षा में अवश्य पूछे जा चुके हैं| ये संस्थान आपकी उत्तर प्रदेश की किसी न किसी परीक्षा जैसे - UPSSSC, UPPSC, UPTET, CTET, VDO, Junior Assistance आदि के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं|

उत्तर प्रदेश की प्रमुख संस्थाएं : Important Institutions of Uttar Pradesh
Important-Institutions-of-Uttar-Pradesh

महत्वपूर्ण शोध संस्थानो से सम्बंधित सूची (List of Important Research Institution)


शोध संस्थान 

 जिले का नाम 

भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान  

 बरेली

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

 इलाहाबाद (Imp)

 सेंट्रल लेप्रोसी इंस्टिट्यूट

 आगरा 

 प्रबंधन संस्थान  

 लखनऊ

 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान  

 कानपुर

 बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान

 लखनऊ

 कपड़ा अनुसंधान संस्थान

 गाजियाबाद 

 कागज़ अनुसंधान संस्थान संस्थान

 सहारनपुर 

 कृषि अनुसन्धान संस्थान 

 कानपुर

 केन्द्रीय औषधि अनुसन्धान संस्थान

  लखनऊ 

 राष्ट्रीय वानस्पतिक संस्थान

  लखनऊ (Imp)

 दलहन अनुसन्धान संस्थान 

  कानपुर 

 जे.के. कैंसर संस्थान

 कानपुर 

 राष्ट्रीय चीनी अनुसन्धान संस्थान 

 कानपुर 

 केन्द्रीय बकरी अनुसन्धान संस्थान 

 मथुरा 

 आलू अनुसंधान संस्थान 

  मेरठ 

 पछी अनुसन्धान संस्थान

 इज्जतनगर(बरेली) (Imp)

 चारागाह अनुसन्धान संस्थान 

 झांसी (Imp)

 कुष्ठरोग संस्थान 

  आगरा 

 भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान

 रविदास नगर 

गन्ना अनुसंधान संस्थान  

लखनऊ 


राष्ट्रीय वानस्पतिक संस्थान :लखनऊ

ये संस्थान उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित है जो जीव विज्ञान और वनस्पति से सबंधित क्षेत्रों का अध्ययन करता है| इस संस्था में नए -नए शोधों पर कार्य किया जाता है| पहले ये संस्थान राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान के रूप में जाना जाता था लेकिन बाद में 25अक्टूबर 1978 को इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय वनस्पति अनुसन्धान कर दिया गया|


पछी अनुसंधान संस्थान : इज्जत नगर (बरेली)

इस पछी अनुसन्धान संस्थान की स्थापना 2 नवम्बर 1979 को हुई थी| इस संस्थान में कुक्कुट विज्ञान से सम्बंधित अध्ययन किया जाता है| इस संस्था के माध्यम से किसानो को मुर्गी पालन से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाता है| मुर्गियों के पालन के साथ-साथ उनके पोषक आहार ,टीका और उनके इलाज के लिए दवाइयां भी बनाई जाती हैं|
इस संस्थान में अनेकों मुर्गी की ऐसी प्रजातियाँ विकसित की गई जो जो एक वर्ष में लगभग 300 से भी अधिक अंडे देती हैं|


भारतीय चारागाह अनुसन्धान संस्थान : झाँसी 

इस संस्थान को 1962 ई. में स्थापित किया गया था| इसमें चारा उत्पादन और उसके उपयोग से सम्बंधित हर पहलुओं पर अध्ययन किया जाता है| इस संस्थान में चारा फसलों के आनुवांशिक, संवर्धन एवं उन्नत किस्म के चारे की उपलब्धता को बढ़ाना, संग्रह करना आदि का अध्ययन इसके अंतर्गत किया जाता है|


भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान : वाराणसी 

ये संस्थान भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् नई दिल्ली की एक भाग के रूप में स्थापित की गई | इसकी स्थापना सातवीं पंचवर्षीय योजना में की गई थी|
इस संस्थान का प्रमुख कार्य सब्जी उत्पादन को बढ़ाने के लिए उन्नतशील किस्म के बीज तथा कीटों और बीमारियों से बचाव आदि के बारे में शोध किया जाता है|

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (FAQs)

1..उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कपड़ा अनुसन्धान संस्थान कहाँ पर है? -गाजियाबाद 

2.भारतीय दलहन अनुसन्धान संस्थान कहाँ पर स्थित है? - कानपुर 

3.काशी विद्यापीठ की स्थापना कहाँ पर हुई थी? - वाराणसी (UPSSSC 2019)

4.पान अनुसन्धान संस्थान कहाँ पर स्थित है? - महोबा

5.भारतीय चारागाह अनुसन्धान संस्था कहाँ पर बनाया गया है? - झाँसी 

6.भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान - इज्जतनगर (रायबरेली) (RRB)

7.केन्द्रीय बकरी संस्थान उत्तर प्रदेश में कहाँ पर बनाया गया है? - मथुरा

8.उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग कहाँ पर स्थित है ? - कानपुर 

9.राष्ट्रीय चीनी अनुसन्धान संस्थान - कानपुर 

10.भारतीय शर्करा अनुसन्धान संस्थान उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है| - कानपुर 

11.बनारस हिन्दू विश्वविध्यालय की स्थापना कब हुई थी? - 1916 (UPSSSC VDO 2023)

12.भारतीय कालीन प्रद्योगिकी संस्थान कहाँ पर स्थित है? - भदोही 

13.उत्तर प्रदेश में सेंट्रल पल्प एवं पेपर रिसर्च संस्थान कहाँ पर स्थित है| - सहारनपुर 

14.भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान कहाँ पर स्थित है| -भदोही 

15.उत्तर प्रदेश में सेंट्रल पल्प एवं पेपर रिसर्च संस्थान कहाँ पर स्थित है| - सहारनपुर 

16.केन्द्रीय मत्य्सिकी संस्थान उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है? - इलाहाबाद 

17.भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल की स्थापना कब हुई थी? - 1994 (UPSSSC 2019)

18.बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पैलियोबाटनी संस्थान कहाँ पर स्थित है? - लखनऊ 

19.भारतीय हथकरघा संस्थान उत्तर प्रदेश में कहाँ पर बनाया गया है? - वाराणसी 

20.परिवार नियोजन संघ की स्थापना कब हुई थी?- 1949 (UPSSC 2023)

21.उत्तर प्रदेश में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी कहाँ पर बनाया गया है? - रायबरेली 


उम्मीद है दोस्तों ये पोस्ट पढ़कर प्रमुख संस्थाओं से सम्बंधित काफी नॉलेज मिला होगा इसी प्रकार और पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं|  
और पढ़ें >>>>

Post a Comment

0 Comments