उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ । Important River of UP

आज हम इस पोस्ट में Important Rivers of Uttar Pradesh के बारे में पढ़ने का प्रयास करेंगे| ये पोस्ट आपकी परीक्षा के View से काफी महत्वपूर्ण हैं| इसके बाद आपको महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरों को पढ़ने के लिए मिलेंगे जो उत्तर प्रदेश की किसी न किसी परीक्षा जैसे -UPPSC, UPSSSC, UPTET, VDO, लेखपाल आदि परीक्षाओं में पूछे जाते रहते है।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ । Important River of UP
Important-Rivers-of-UP

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ (Important Rivers of Uttar Pradesh)

गंगा नदी :- हमारी गंगा नदी विश्व की सबसे पवित्र River के रूप में मानी जाती है ये नदी उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग में फैली हुई है| गंगा नदी उत्तराखंड के गोमुख हिमनद से निकलकर बंगाल की खाड़ी में आकर गिरती है|

उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे बसे नगर 

  1. कानपुर 
  2. इलाहबाद 
  3. वाराणसी 
  4. वेगुसराय 

यमुना नदी :- ये भारत की दूसरी सबसे प्रमुख नदी है जो गंगा की प्रमुख सहायक नदी है| ये नदी उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलती है तथा प्रयागराज में आकर गंगा नदी से मिल जाती है|

यमुना नदी के किनारे बसे शहर 

  1. मथुरा
  2. आगरा 
  3. प्रयागराज 
  4. कालपी 
  5. इटावा 

सरस्वती नदी :- सरस्वती नदी भारत के उत्तराखंड से निकलती है तथा प्रयागराज में गंगा नदी से मिलकर संगम का निर्माण करती है| सरस्वती नदी पर एक भीम पुल है जिसे मान्यतानुसार भीम ने द्रोपदी के लिए पत्थर से पुल का निर्माण किया था|

रामगंगा :- रामगंगा नदी को गंगा नदी की ही एक उपनदी के नाम से जाना जाता है| ये नदी उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल जिले के दूधाटोली से निकलती है जो फरुखाबाद में गंगा नदी से मिल जाती है|

रामगंगा नदी के किनारे बसे शहर 

  1. हरदोई 
  2. बदायूं 
  3. मुरादाबाद 
  4. शाहजहाँपुर 

रामगंगा नदी की सहायक नदियाँ 

  1. सरयू 
  2. गंडक 
  3. यमुना 
  4. सोन 
  5. कोसी 

काली या शारदा नदी :- इस नदी को अनेक नाम जैसे- कालीगंगा, शारदा, महाकाली के नाम से जानते हैं इस नदी का उद्गम पिथौरागढ़ के वृहद हिमालय से है|

काली नदी की सहायक नदियाँ 

  1. धौलीगंगा 
  2. गौरी 
  3. कूटी 

काली नदी के किनारे बसे शहर 

  1. टनकपुर 
  2. पंचेश्वर 
  3. धारचूला 
  4. झूलाघार 
घाघरा नदी: ये नदी हिमालय के मानसरोवर झील के पास से निकलती है| यहाँ से नेपाल में प्रवेश करने पर इसका नाम कर्णाली हो जाता है तथा उत्तर प्रदेश तथा बिहार में प्रवेश करने पर इसका नाम घाघरा हो जाता है| अयोध्या में इसे सरयू के नाम से जाना जाता है|
घाघरा नदी के किनारे बसे शहर 
  1. बाराबंकी 
  2. बहराइच 
  3. गोंडा
  4. सीतापुर 
  5. अयोध्या 
घाघरा नदी प्रमुख रूप से गंगा नदी की सहायक नदी है|
चम्बल नदी: ये नदी सबसे खतरनाक खड्ड बनाने वाली नदी है जो डकैतों के लिए काफी फेमस रही है| इसका उद्गम जनापाव पहाड़ी के बांगचू पाइंट से है| इस नदी का पुराना नाम  'चर्मण्वती' है। ये नदी राजस्थान व मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है| इस नदी पर एक गाँधी सागर बांध बनाया गया है|
चम्बल नदी पर बने बांध 
  1. गाँधी सागर मध्य प्रदेश 
  2. राणा सागर राजस्थान 
  3. जवाहर सागर राजस्थान 
  4. कोटा बैराज 
चम्बल नदी की सहायक नदियाँ 
  1. बनास 
  2. क्षिप्रा नदी 
  3. काली 
  4. सिंध 
गोमती नदी : गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश की पीलीभीत जिले से है|गोमती नदी गंगा की सहायक नदी है|ये नदी वाराणसी में कैथी नामक स्थान पर गंगा नदी से मिल जाती है| मान्यतानुसार एकादशी के दिन इस नदी में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं|
गोमती नदी के किनारे बसे शहर 
  1. लखनऊ 
  2. जौनपुर 
  3. सुल्तानपुर 
  4. सीतापुर 
नीचे आपको उत्तर प्रदेश की परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर के बारे में जानकारी दी गयी है ये सभी प्रश्नोत्तर  आपकी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है इसलिए आप इन सभी प्रश्नोत्तरों को जरूर पढ़ें|

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)


1.गंगा की प्रमुख सहायक नदी कौन सी है?- यमुना (UPSSSC)

2.उत्तर प्रदेश में बहने वाली सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - गंगा

3. आगरा किस नदी के किनारे स्थित है? - यमुना 

4. उत्तर प्रदेश में विशाल खड्ड बनाने वाली नदी कौन सी है? - चम्बल

5. आगरा किस नदी के किनारे बसा है?  -यमुना

6. गंगा, यमुना तथा सरस्वती नदी का संगम उत्तर प्रदेश में कहाँ पर है? - प्रयागराज (Important)

7. लखनऊ शहर किस नदी के किनारे स्थित है? - गोमती (UPSSSC)

8. कानपुर किस नदी के किनारे स्थित है ? - गंगा

9.  वाराणसी किस नदी के किनारे स्थित है? - गंगा 

10. पारीक्षा बांध जो कि झाँसी में है, वह किस नदी पर बनाया गया है? -  बेतवा (Important)

11.गाँधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है? -  चम्बल

12. मुरादाबाद किस नदी के किनारे स्थित है? - रामगंगा

13. गोमती नदी का उद्गम कहाँ पर है? - पीलीभीत जिले के फुल्लर नामक झील से 


उम्मीद है आपको हमारी ये पोस्ट पढ़कर आपको उत्तर प्रदेश में नदियों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हुई होगी | यदि आप इसी प्रकार के और पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है|
धन्यवाद |

Post a Comment

0 Comments