उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल : Important Tourism Place of Uttar pradesh

Important Tourism Place of Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश एक समृद्धशाली प्रदेश है यहाँ की विविधता देश-विदेश में अपनी पहचान बनाये हुए है| उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जिसे जानने और समझने के लिए देश के साथ-साथ विदेश से भी लोग यहाँ पर आते हैं|उत्तर प्रदेश में प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है| यहाँ के पर्यटन स्थल हर व्यक्ति को एक नयी सोच एवं नई ऊर्जा के साथ अपनी भव्यता के माध्यम से सराबोर कर देते हैं|उत्तर प्रदेश भारत के 9 राज्यों से घिरा है जिसका कुल क्षेत्रफल 243986 वर्गकिमी है| 

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल : Important Parytan sthal of Uttar pradesh
Important Parytan sthal of Uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में कई महापुरुषों ने जन्म लिया है  जैसे -कबीरदास, तुलसीदास, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई आदि जिसके कारण उत्तर प्रदेश की धरती हमेशा से फेमस रही है|इस स्थान पर भगवान् श्रीकृष्ण, श्रीराम जी ने भी जन्म लिया|
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है यहाँ की कुल जनसँख्या लगभग 22 करोड़ है जो कि भारत में सबसे अधिक जनसँख्या वाला राज्य है|
आइये जानते है उत्तर प्रदेश के किस जिले में कौन सा पर्यटन स्थल है जो प्रतियोगी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है| इसमें काफी ऐसे पॉइंट्स है जो उत्तर प्रदेश की किसी न किसी परीक्षा जैसे - UPPSC, UPSSSC, UPTET, CTET, VDO, Lekhpal आदि में अक्सर पूछे जाते हैं|
आगरा का ताजमहल विश्व में सबसे अधिक प्रसिद्द स्थान है| ताजमहल सफ़ेद संगमरमर का बना है जिसे देखने के लिए देश-विदेश के काफी सैलानी भारत आते हैं|ताजमहल विश्व के 7 अजूबों में शामिल है|ताजमहल को शाहजहाँ ने अपनी पत्नी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था इसी प्रकार काशी विश्वनाथ का मंदिर जो वाराणसी में बना है ये हिदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है तथा सारनाथ जहाँ भगवान् बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था, यहाँ पर बने स्तूप काफी आकर्षण के केंद्र हैं|

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल की सूची 


 प्रयागराज

संगम, इलाहबाद संग्राहलय, यमुना सेतु, खुसरो बाग़, कुम्भ मेला, आनंद भवन, हनुमान पार्क

 वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर, भारत माता मंदिर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, रामनगर किला 

 श्रावस्ती

भगवान गौतम बुद्द का मंदिर , यहाँ महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था 

 कानपुर

भीतरगांव का मंदिर, जे.के. मंदिर, ग्रीन पार्क स्टेडियम, प्राचीन जगन्नाथ मंदिर बेहटा, कानपुर प्राणि उद्यान 

 आगरा

ताजमहल, बुलंद दरवाजा, आगरा फोर्ट 

 इटावा

लायन सफारी पार्क, विक्टोरिया पार्क, राजा सुमेर सिंह कोर्ट

 लखनऊ

छोटा इमामबाड़ा, भूल-भुलैया, रूमी दरवाजा, रेजीडेंसी 

 झाँसी

झाँसी का किला, बरुआसागर, रानी लक्ष्मीबाई महल, परीक्षा बांध

 अलीगढ़

खेरेश्वर मंदिर

 अमेठी

मलिक मोहम्मद जायसी मजार, गढ़ामाफी

 औरैया 

भगवाकाली मंदिर यज्ञ स्थल, देवकली मंदिर में शिवलिंग, कामदेव मंदिर, देवकली मन्दिर

 आजमगढ़

भैरव बाबा स्थल, दुर्वासा ऋषि स्थल, चरण पादुका गुरुद्वारा 

 बागपत

पूरा महादेव, त्रिलोक तीर्थ धाम

 बलिया

दादरी मेला (ये भारत का सबसे बड़ा मवेशी मेला है)

 बाँदा

बामदेव मंदिर, भूरागढ़ फोर्ट, नवाब टैंक, कालिंजर का किला, महेश्वरी देवी मंदिर 

 बाराबंकी

महादेवा, देवाशरीफ, पारिजात वृक्ष 

 सीतापुर 

नैमिषारण्य, बिसवां 

 बुलंदशहर

सिकंदराबाद, कर्णवास, बेलोन मंदिर

 मेरठ 

सरधना, हस्तिनापुर जैन मंदिर, शहीद स्मारक 


नीचे आपको उत्तर प्रदेश में पर्यटन से सम्बंधित पूछे जाने महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए जा रहे है जो आपकी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं|

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

1. उत्तर प्रदेश का एक मात्र लायन सफारी पार्क कहाँ पर बनाया गया है? - इटावा (UPSSSC)

2.उत्तर प्रदेश का वह स्थान जहाँ पर 88 हजार ऋषि मुनिजनों ने तपस्या की थी? -नैमिषारण्य (सीतापुर)

3.विश्व प्रसिद्द कशी विश्वनाथ जी का मंदिर उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है?-  वाराणसी

4. ताजमहल उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है? - आगरा (Important)

5. कामदगिरी का पर्वत उत्तर जिसे देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालू आते हैं, कहाँ पर स्थित है-  चित्रकूट

6. वह स्थान जहाँ पर भगवान राम ने 11 वर्ष बिताये थे?- चित्रकूट 

7. खेरेश्वर का मंदिर उत्तर में कहाँ पर स्थित है? - अलीगढ़

8. कालिंजर का किला जो कि फेमस स्थल है कहाँ पर स्थित है? - बाँदा

9. पारीक्षा बांध उत्तर प्रदेश में कहाँ पर बनाया गया है? - झाँसी (UPSSSC)

10. भूल-भुलैया जो कि पर्यटकों के घूमने का फेमस स्थान है कहाँ पर स्थित है? -लखनऊ

11. भीतरगांव का मंदिर जो कि प्राचीन ईटों से बना एक मात्र मंदिर है, कहाँ पर स्थित है? -  कानपुर (Important)

12. आनंद भवन कहाँ पर स्थित है? - प्रयागराज (Important for UP Exam)

13. बनारस हिन्दू विश्वविध्यालय कहाँ पर स्थित है? - वाराणसी   

14. फतेहपुर सीकरी आगरा में कहाँ पर स्थित है? -आगरा 

15. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान जो कि पर्यटकों के लिए काफी फेमस हैं उत्तर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है? - लखीमपुर खीरी  


उम्मीद है आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें कमेन्ट कर सकते है|
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments