भारत के प्रमुख दर्रे |Important List of Mountain Pass

भारत के प्रमुख दर्रे |Important List of Mountain Pass : दो पहाड़ों के बीच ऐसा रास्ता जो प्राकृतिक रूप से बनते हैं जिससे होकर एक छोर से दूसरी छोर तक पार किया जा सकता है, उन्हें दर्रे (Mountain Pass) कहते हैं|अंग्रेजी में इन्हें Mountain pass कहते हैं। ये दर्रे पहाड़ों के बीच बहने वाली नदियों से बनते हैं इसके अलावा पहाड़ों पर भूस्खलन, ज्वालामुखी आदि कारणों से भी बन जाते हैं|

Mountain-Pass-of-India
Mountain-Pass-of-India
नाथुला दर्रा भारत के सिक्किम में स्थित एक दर्रा है| ये दर्रा भारत और चीन के आपसी समझौतों के माध्यम से व्यापारिक उद्देश्य से 1962 के बाद खोला गया था| इसके  पहले दोनों देशों में युद्ध होने के कारण बंद कर दिया गया था| ये दर्रा लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बना है|

शिपकीला दर्रा दर्रा भारत में हिमांचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित है| इस दर्रे से शिमला से लेकर तिब्बत तक रास्ता खुलता है| शिपकीला दर्रे के अंतर्गत सतलज नदी इसी दर्रे से होकर गुजरती है| सर्दियों में ये दर्रा बर्फ से बिल्कुल ढका रहता है| भारत तथा चीन अपना व्यापर शिपकीला दर्रे से करते हैं|

जोजिला दर्रा दर्रा भारत का सबसे प्रमुख दर्रा है इसे लद्दाख का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है| ये दर्रा कारगिल जिले में स्थित है इस दर्रे में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-1 श्रीनगर को लेह से जोड़ता है|

रोहतांग दर्रा दर्रा हिमांचल प्रदेश के कुल्लू घाटी और स्पीति घाटी के बीच बना है| इस दर्रे की  ऊंचाई 13058 है|

मानापास दर्रा भारत तथा चीन की सीमा पर स्थित दर्रा है| जिसकी ऊँचाई लगभग 18192 है| ये दर्रा मान सरोवर झील तथा कैलाश पर्वत तक जाने का मार्ग यहीं से है| इस दर्रे से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग NH-58 है जो अंतिम छोर पर बना है|

भोरघाट दर्रा दर्रा भारत के पश्चिमी घाट के सहाद्री पर्वत का प्रमुख हिस्सा है| इस दर्रे की ऊंचाई 622 मी. है ये मार्ग महाराष्ट्र में मुंबई को पूना मार्ग से जोड़ता है|

जेलेप्ला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है| इस दर्रे की ऊंचाई 14000 फीट है| ये दर्रा सिक्किम को तिब्बत में स्थित चुम्बी घाटी को जोड़ता है|

बारालाचला दर्रा भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित है| इसकी ऊंचाई 16040 फीट है|ये लाहौर को लेह से जोड़ता है जो तिब्बत में स्थित है|

नाथुला दर्रा भारत के सीक्किम राज्य में है| नाथुला दर्रा की ऊँचाई लगभग 14200 फीट है|ये दर्रा भारत तथा चीन को आपस में जोड़ता है|

4 जुलाई 2006 को भारत तथा चीन के बीच आपसी समझौता के द्वारा ये दर्रा खोला गया था|

भारत के प्रमुख दर्रों की सूची | Important List of Mountain Pass

 नाथुला दर्रा

 सिक्किम

 मानापास दर्रा

 उत्तराखंड 

 थालघाट दर्रा

 महाराष्ट्र 

 जेलेप्ला दर्रा

 सिक्किम

 शिपकीला दर्रा

 हिमांचल प्रदेश (किन्नौर जिला)

 भोरघाट

 पश्चिमी घाट(महाराष्ट्र)

 कराकोरम

 जम्मू कश्मीर 

 बाराचला दर्रा

 हिमांचल प्रदेश 

 खर्दुगला दर्रा

 लेह (लद्दाख)

 नामापस दर्रा 

 पिथौरागढ़(उत्तराखंड)

 बनिहाल दर्रा

 जम्मू कश्मीर 

 रोहतांग दर्रा

 हिमांचल प्रदेश 

 निति दर्रा 

 उत्तराखंड 

 बोमडीला दर्रा

 अरुणाचल प्रदेश 

 पालघाट

 केरल 

नीचे आपको भारत के प्रमुख दर्रों से सम्बंधित प्रश्नोत्तर दिए जा रहें हैं जो आपकी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं|

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

1.भारत का सबसे बड़ा दर्रा कौन सा है? - कराकोरम

2.भारत का सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित दर्रा कौन सा है? -कराकोरम (जम्मू कश्मीर) (Imp)

3. भारत को नेपाल से जोड़ने वाला दर्रा कौन सा है? - लिपुलेख दर्रा

4. भारत को पाकिस्तान से जोड़ने वाला दर्रा कौन सा है?- खैबर दर्रा

5. भारत में कुल कितने दर्रे हैं? - 68

6. शिपकीला दर्रा भारत में कहाँ पर स्थित है? - किन्नौर जिला (हिमांचल प्रदेश)

7. लद्दाख को जम्मू कश्मीर के बीच जोड़ने वाला दर्रा कौन सा है? - जोजिला दर्रा

8. भारत का सबसे दक्षिणतम दर्रा कौन सा है? - पालक्कड़ दर्रा

9. नाथुला दर्रा भारत के किस राज्य में है? - सिक्किम (Important of Exam)

10. हिमालय के सबसे उत्तर में स्थित दर्रा कौन सा है?- काराकोरम दर्रा

11. थालघाट दर्रा कहाँ पर स्थित है? - पश्चिमी घाट

12. लद्दाख का प्रवेश द्वार किस दर्रे को कहा जाता है? - जोजिला दर्रा

13. राष्ट्रीय राजमार्ग NH-1 किस दर्रे में बना है?  - जोजिला दर्रा (Imp)

14. भारत का सबसे पूर्वी दर्रा कौन सा है?- नामचाबरवा

15. भारत का सबसे छोटा दर्रा कौन सा है? - बनिहाल दर्रा (Imp)


उम्मीद है दोस्तों इस पोस्ट से आपको महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी इसी प्रकार और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं|

Post a Comment

0 Comments