डेबिट कार्ड किसे कहते हैं?| Types of Debit Card

Debit Card एक प्लास्टिक कार्ड होता है जिसका प्रयोग किसी भी प्रकार की खरीददारी तथा एटीएम से पैसे निकालने आदि में किया जाता है|ये ग्राहक के खाते से जुड़ा होता है| Debit Card रखने से ग्राहक को कैश निकासी करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है तथा पॉकेट में अधिक कैश रखकर चलने की जरूरत नहीं होती है| आज के समय हर शहरों में एटीएम की सुविधा आसानी से प्राप्त हो जाती है तथा ग्राहक आसानी से Debit Card के माध्यम से पैसे निकाल सकता है|

Debit card किसे कहते हैं तथा ये  कितने प्रकार के होते हैं?
Types-of-Debit-Card

Types of Debit Card 

  1. Visa Debit Card
  2. Master Debit Card
  3. RuPay Debit Card
  4. Mestro Debit Card
  5. Contactless Debit Card
  6. Virtual Debit Card

 Visa Debit Card

  • Visa Debit Card एक ऐसा कार्ड होता है जिसका प्रयोग आप पैसे निकालने के लिए करते हैं चाहे वह ऑफलाइन हो या ऑनलाइन| 
  • ऑफलाइन में यदि आप Visa Debit Card के माध्यम से पैसे निकालना चाहते हैं तो आप किसी भी ATM मशीन में अपना Card लगाकर पैसे निकाल सकते हैं|
  • ऑनलाइन यदि आप किसी को पैसे देना चाहते हैं तो आप स्वैप मशीन से स्वैप करके पैसे दे सकते हैं|
  • Visa Debit Card किसी भी बैंक या फिर वित्तीय संस्था द्वारा जारी किये जाते हैं तथा ये आपके खाते से जुड़े होते हैं जिससे आप आसानी से Cash निकासी कर सकते हैं|
  • Visa Debit Card कई तरह के आते हैं जैसे- Visa Classic, Visa Gold, Visa Platinum, Visa Signature, Visa Infinite.

 Master Debit Card

  • Master Debit Card, Visa Debit Card की तरह ही काम करता है, ये अमेरिका कंपनी के द्वारा बनाया गया है जो बैंक के साथ मिलकर काम करती है|
  • Company Master Card Customer को देती है Customer इस कार्ड का प्रयोग करके Cash निकासी,Money Transfer, Online Payment जैसे काम करते हैं|

 RuPay Debit Card

  • इस Debit Card का प्रयोग भारत के अन्दर ही होता है, इसका प्रयोग घरेलू लेन-देन जैसे- ATM से पैसे निकालना, सामान्य Transection में कर सकते हैं|
  • इसका प्रयोग भारत के बाहर International Payment के लिए नहीं कर सकते हैं| ये कार्ड जन-धन योजना के अंतर्गत खुलने वाले खातों में किया जाता है|
  • ये कार्ड स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, जो भारत के सभी बैंकों तथा ग्राहकों के बीच Transection की सुविधा प्रदान करता है|
  • Rupay Debit Card में Transection चार्ज अन्य Cards की तुलना में काफी कम होता है| 
  • Rupay Card NPCI यानि National Payment Corporation of India से जुड़ा होता है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक तथा बैंकिंग एसोसिएशन द्वारा संचालित होता है|
  • ये कार्ड भारत सरकार की योजना के अंतर्गत जन धन खाते से जुड़ा होता है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुँचाना है|
  • इस कार्ड के माध्यम से NPCI द्वारा समय-समय पर ऑफर्स भी निकाले जाते हैं जिसमें कैशलेस तथा डिस्काउंट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं|

 Mestro Debit Card

  • ये कार्ड को Master Card Company द्वारा जारी किया जाता है लेकिन खास बात यह है कि Mestro Card को आप केवल Debit Card के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं जबकि Master Card को आप Debit, credit या prepaid के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • ये कार्ड सीधे आपके Checking Account से जुड़ा होता है|
  • इस कार्ड को हम Global कार्ड भी कहते हैं जिसका प्रयोग Saving Account तथा Current Account दोनों खाताधारक कर सकते हैं| 
  • ये कार्ड International Payment के लिए प्रयोग किये जाते हैं|

 Contactless Debit Card

  • Contectless Debit Card का प्रयोग बिना PIN Number डाले आसानी से कर सकते हैं लेकिन इस कार्ड से आप 5000 से ज्यादा निकासी नहीं कर सकते हैं|
  • इस कार्ड को किसी भी मशीन में लगाने की आवश्यकता नहीं होती है, इसे मशीन के पास ले जाने पर आर अपने आप आप पेमेंट हो जाता है|
  • इस कार्ड कम NFC या RFID चिप लगी होती है जिससे पेमेंट बड़ी तेजी और आसानी से हो जाती है|
  • इससे कार्ड से लेनदेन करने में धोखाधड़ी की सम्भावना काफी कम होती है क्योंकि  इसमें डाटा को इनस्क्रिप्ट किया जाता है जिससे भुगतान सुरक्षित तरीके से हो जाता है|
  • भारत में Contectless Card का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है जिसमें Rupay Contectless Card व Visha Contectless Card जैसे कार्ड शामिल हैं| 

 Virtual Debit Card

  • Virtual Debit Card का प्रयोग Mobile Banking Apps के माध्यम से किये जाते हैं| इस कार्ड के माध्यम से आप ऑनलाइन ही Transection कर सकते हैं|
  • इसके लिए आपको Bank नहीं जाना पड़ता है ये आपके मोबाइल में ही आसानी से उपलब्ध रहता है| Mobile Banking Apps के माध्यम से आप इसे आसानी से चालू या Block कर सकते हैं|
  • इसे फिजिकल रूप से ले जाने का झंझट नहीं होता है बल्कि ये मोबाइल में ही सेटअप होता है|इस कार्ड के माध्यम से बैंक ग्राहकों को समय-समय पर Discount तथा Offer भी निकालती रहती है|
  • इस कार्ड में आप Transection Limit भी बड़ी आराम से सेट कर सकते हैं|

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

1. Debit Card तथा ATM Card में क्या अंतर है? -Debit card को ही आम भाषा में ATM कार्ड कहते हैं| 

2. Debit Card से अधिकतम कितने पैसे निकाले जा सकते हैं?- 40,000 (Approximate)

3. Debit Card से पैसे किस बैंक के ATM से पैसे निकाल सकते हैं? - किसी भी बैंक के ATM से आप पैसे आसानी से निकाल सकते हैं|

4. Debit Card कैसे प्राप्त होता है? - जिस बैंक में आपका खाता उस बैंक से प्राप्त कर सकते हैं 

5. Debit Card का चार्ज भी लगता है क्या?- जी हाँ, हर बैंक के Debit Card का एक निर्धारित Charge होता है जो साल में एक बार कटता है|

6. Debit Card खो जाने पर क्या करें? - Toll free Number Dial करके या बैंक जाकर इसे तुरंत ब्लाक करवाएं|

7. Debit Card की कोई Expiry Date होती है?-जी हाँ, बैंक बैंक इस कार्ड की Expiry Date के बाद नया जारी करता है|


उम्मीद है आपको इस पोस्ट से जरूरी जानकारी प्राप्त हुई होगी| इस प्रकार की और जानकारी पाने के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं जिससे हम आपके लिए और बेहतर जानकारी ला सकें|

धन्यवाद !

NPCI-क्या है? Link Activate from Bank: इसे बैंक खाते से कैसे जुडवाएं?

Post a Comment

0 Comments